युवा कांग्रेस और NSUI अध्यक्ष की गुंडागर्दी, अस्पताल में घुसकर महिला नर्स से धक्का-मुक्की

Neel Tiwari | Jun 22, 2025, 14:03 IST
Share
youth-congress-nsui-leaders-violence
youth-congress-nsui-leaders-violence

युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के अध्यक्षों ने इन्फिनिटी अस्पताल में घुसकर मारपीट की। इस घटना का वीडियो CCTV में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शहर के एक निजी अस्पताल इन्फिनिटी हार्ट इंस्टीट्यूट में तनाव का माहौल बन गया। अस्पताल में युवा कांग्रेस और NSUI जिला अध्यक्ष ने अस्पताल में जबरन घुसकर डॉक्टर व स्टाफ से मारपीट की। इस दौरान उनके साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। घटना से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई। घटना का पूरा वीडियो अस्पताल के सीसीटीवी में कैद हो गया है। इसमें नेताओं की गुंडागर्दी साफ नजर आ रही है।

ये खबर भी पढ़िए...युवा कांग्रेस ने जय श्री राम और अखिलेश मुर्दाबाद के नारों से भर दी स्कूल की दीवारें

ICU में जबरन घुसकर डॉक्टर से बदसलूकी

मामले की जानकारी के अनुसार, 20 जून की शाम अस्पताल में भर्ती विष्णु रजक नामक मरीज के इलाज को लेकर उनके परिजन नाराज थे। इस नाराजगी के चलते युवा कांग्रेस नेता विजय रजक और एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सचिन रजक अपने कुछ साथियों के साथ अस्पताल पहुंचे। इसके बाद सीधे डॉक्टर अंकित अग्रवाल के चेंबर में घुस गए। वहां उन्होंने डॉक्टर के साथ न सिर्फ तीखी बहस की, बल्कि हाथापाई भी की। ओपीडी में हुए इस अप्रत्याशित हंगामे से अन्य मरीज और स्टाफ दहशत में आ गए।

हॉस्पिटल स्टाफ को पीटा, ICU में मचाया उत्पात

डॉक्टर से बहस के बाद विजय रजक और सचिन रजक ने अस्पताल के आईसीयू का रुख किया। यहां उन्होंने स्टाफ से बदसलूकी की। आरोप है कि उन्होंने ICU में ड्यूटी कर रही नर्स के साथ धक्का-मुक्की की। साथ ही वार्ड बॉय दिवाकर मिश्रा को जबरन पकड़कर आईसीयू से बाहर खींच लाए। यहां उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था को पूरी तरह दरकिनार कर नेता और उनके समर्थक खुलेआम गुंडागर्दी करते रहे।

ये खबर भी पढ़िए...एमपी कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई से प्रदेश प्रभारी नाराज, विधायक आरिफ मसूद को लगाई फटकार!

महिला गार्ड और अन्य स्टाफ ने भी लगाए आरोप

विवाद बढ़ता देख अस्पताल की सुरक्षा गार्ड पुष्पा ने स्थिति को संभालने की कोशिश की। उन्हें भी नहीं बख्शा गया। आरोपियों ने महिला सुरक्षा कर्मी को भी धक्का दिया। भद्दे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। वहीं एक अन्य स्टाफ सदस्य राहुल अग्रवाल से भी इसी तरह की बदसलूकी की गई। इस घटना से यह स्पष्ट हुआ कि नेताओं ने अस्पताल में न किसी नियम की परवाह की और न ही कर्मचारियों की गरिमा का ख्याल रखा।

CCTV फुटेज में कैद हुई नेताओं की गुंडागर्दी

घटना की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज ( CCTV footage ) की जांच की। स्पष्ट सबूत मिलने के बाद मीडिया और पुलिस को वह फुटेज उपलब्ध कराया। वीडियो में युवा कांग्रेस ( Youth Congress ) के नगर अध्यक्ष और एनएसयूआई के जिला अध्यक्षअपने साथियों के साथ डॉक्टर से झगड़ते नजर आ रहे हैं। इसके सात ही उनको आईसीयू में घुसते, नर्सों और स्टाफ से मारपीट करते साफ-साफ देखा जा सकता है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इससे आम जनता में भी भारी आक्रोश है।
ये खबर भी पढ़िए...युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र को झटका, पटेल के निलंबन आदेश पर रोक

पुलिस ने शिकायत के बाद दर्ज की FIR

घटना की शिकायत अस्पताल कर्मी अखिलेश श्रीवास्तव ने ओमती थाना में दर्ज कराई। शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने विजय रजक और उनके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज किया। FIR में IPC की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

युकां नेताओं ने अस्पताल पर ही लगाए आरोप

घटना के बाद युवक कांग्रेस नेताओं ने इस मारपीट की घटना को पलटने की कोशिश की। विजय रजक के नेतृत्व में युकां प्रतिनिधियों ने मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि इन्फिनिटी अस्पताल ने मरीज से इलाज के नाम पर अवैध रूप से ऑपरेशन के अतिरिक्त पैसे मांगे। उन्होंने पूरे मामले को मरीज के परिजनों की नाराजगी का परिणाम बताते हुए डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में कांग्रेस का मशाल जुलूस रोका, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सहित कई कांग्रेसी गिरफ्तार

जनसेवा और नेतागिरी की आड़ में अस्पताल में गुंडागर्दी

इस घटना के बाद शहर में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। आम नागरिकों, डॉक्टरों और सामाजिक संगठनों ने सवाल कई सवाल उठाए हैं। क्या जनसेवा के नाम पर अस्पतालों में इस तरह की गुंडागर्दी को नजरअंदाज किया जा सकता है? क्या राजनीति में सक्रिय होना किसी को कानून से ऊपर कर देता है? डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। वहीं नेताओं के जरिए की गई यह बर्ताव उन्हें डर और अपमान का सामना करने को मजबूर कर रहा है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एनएसयूआई
  • Youth Congress
  • CCTV footage
  • विजय रजक
  • युवा कांग्रेस
  • CCTV फुटेज
  • nsui
  • सचिन रजक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई