कृषि पर्यवेक्षक भर्ती पर हाई कोर्ट की रोक, थारपारकर या डांगी पर फंसी बाजी

Mukesh Sharma | Jul 24, 2026, 20:20 IST
Share
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती पर HC की रोक, थारपारकर-डांगी विवाद में फंसी बाजी
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती पर HC की रोक, थारपारकर-डांगी विवाद में फंसी बाजी

राजस्थान हाई कोर्ट ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के अंतिम परिणाम पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कर्मचारी चयन बोर्ड और शासन सचिव से जवाब मांगा है। विवाद प्रश्न नंबर-56 पर RPSC और चयन बोर्ड के अलग-अलग सही जवाबों के कारण शुरू हुआ।

समझें क्या है पूरा मामला

  • कृषि पर्यवेक्षक भर्ती पर हाई कोर्ट की रोक, विवादित सवालों को लगाई थी याचिका।
  • 1100 पदों पर अटकीं नियुक्तियां, हाई कोर्ट के फैसले से अभ्यर्थियों का इंतज़ार बढ़ा।
  • तीन विवादित सवाल बने वजह, फाइनल आंसर-की में बदले उत्तरों पर मचा घमासान।
  • RPSC बनाम चयन बोर्ड का दांव, एक ही सवाल के दो अलग-अलग सही जवाब।
  • सरकारी किताबों का हवाला, एनसीईआरटी और विभाग के आंकड़ों को लेकर याचिका।
राजस्थान हाई कोर्ट ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती-2025 का अंतिम परिणाम जारी करने और नियुक्तियां देने पर रोक लगा दी है।

यह रोक जस्टिस गणेशराम मीणा की अदालत ने सतीश कुमार मीणा व अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए लगाई। अदालत ने कर्मचारी चयन बोर्ड और कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव से जवाब भी मांगा हैं। याचिका में परीक्षा के तीन विवादित सवालों को चुनौती दी गई थी।

आरपीएससी में जवाब सही, कर्मचारी चयन बोर्ड में गलत

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता हरेंद्र नील ने बताया कि ऑब्जेक्टिव प्रश्न पत्र में पूछे गए सवालों में से तीन सवालों को लेकर विवाद था।

मुख्य विवाद सवाल नंबर-56 को लेकर था। इस सवाल के जिस जवाब को कर्मचारी चयन बोर्ड गलत मान रहा है। उसी जवाब को आरपीएससी ने स्कूल लेक्चरर एवं कोच भर्ती-2025 में सही माना था।

इस सवाल को लेकर था विवाद

इनमें से कौनसी मवेशियों की द्वि-प्रयोजनी नस्ल हैं?
(A) थारपारकर (B) सिंधी
(C) साहिवाल (D) डांगी

कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्रारंभिक आंसर की में इसका जवाब थारपारकर सही माना, लेकिन फाइनल आंसर की में डांगी को सही मान लिया।

इसे हाईकोर्ट में यह कहते हुए चुनौती दी गई कि आरपीएससी ने यही सवाल स्कूल लेक्चरर एवं कोच भर्ती-2025 में पूछा था। जिसमे थारपारकर की ही सही माना था। वहीं कृषि विभाग और पशुपालन विभाग की किताबो में भी इसे ही सही माना गया हैं।

करीब 1100 पदों पर हो रही भर्ती

यह भर्ती परीक्षा 1100 पदों के लिए आयोजित हुई थी। भर्ती की लिखित परीक्षा 10 अप्रेल 2026 को हुई थी।

15 जून को फाइनल आंसर-की और 23 जून को दस्तावेज सत्यापन के लिये फाइनल अंतरिम परिमाण जारी किया गया था।

ये भी पढ़ें:-

RPSC ने जारी किया इन भर्तियों का इंटरव्यू शेड्यूल, जानिए पूरा कार्यक्रम

परीक्षा हॉल में ठप होंगे मोबाइल और ब्लूटूथ के सिग्नल, RSSB लगाएगा हाई-टेक जैमर

RSSB जारी करेगा PTI भर्ती नोटिफिकेशन, जून अंत तक शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

RSSB ने की CET 2026 की तैयारी शुरू, नेगेटिव मार्किंग और नए नियम लागू

Tags:
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • कृषि विभाग
  • आरपीएससी
  • कर्मचारी चयन बोर्ड
  • कृषि पर्यवेक्षक भर्ती-2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं