अजमेर महिला जेल की निलंबित जेलर दिव्या चौधरी गिरफ्तार, दो महिला बंदियों को घर ले जाने का आरोप

Raghvendra Singh Rathore | Oct 07, 2026, 19:44 IST
Share
निलंबित जेलर दिव्या चौधरी को कोटा से गिरफ्तार किया गया।
निलंबित जेलर दिव्या चौधरी को कोटा से गिरफ्तार किया गया।

अजमेर महिला बंदी सुधार गृह की निलंबित जेलर दिव्या चौधरी को पुलिस ने कोटा से गिरफ्तार किया है। उन पर दो महिला बंदियों को नियमों के खिलाफ जेल से बाहर ले जाने का आरोप है। मामला दर्ज होने के बाद दिव्या की तलाश चल रही थी। पुलिस ने साइबर सेल और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से उन्हें ट्रैक किया।

अजमेर महिला जेल से दो महिला कैदियों को कथित तौर पर बाहर निकालकर अपने घर ले जाने के मामले में पुलिस ने निलंबित जेलर दिव्या चौधरी को गिरफ्तार किया। अजमेर की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दिव्या को कोटा के एक फ्लैट से पकड़ा।

अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के मुताबिक, तत्कालीन प्रभारी जेलर दिव्या चौधरी पर पद के दुरुपयोग का आरोप है। पुलिस का कहना है कि दो महिला बंदियों को नियमों के खिलाफ जेल से बाहर निकाला गया था। इसके बाद उन्हें दिव्या के घर पर ले जाया गया।

दो महिला बंदियों को बाहर ले जाने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, घटना 12 जुलाई 2026 की है। उस समय दिव्या चौधरी अजमेर महिला बंदी सुधार गृह की प्रभारी जेलर थीं। आरोप है कि दिव्या ने महिला प्रहरी सोनिया चौधरी के साथ मिलकर दो बंदियों को जेल से बाहर निकाला। इनमें आजीवन कारावास की सजा काट रही किरण और विचाराधीन बंदी सना शामिल थीं।

जेलकर्मियों के विरोध के बावजूद निकाला

पुलिस का दावा है कि अजमेर महिला जेल के मेन गेट पर मौजूद जेलकर्मियों ने इसका विरोध किया था। इसके बावजूद दोनों महिला बंदियों को बाहर ले जाया गया। पुलिस का आरोप है कि विरोध करने वाले जेलकर्मियों को डराया-धमकाया गया। मामले में इन आरोपों की जांच की जा रही।

बंदियों को अपने घर ले जाने का आरोप

पुलिस जांच के मुताबिक, दोनों बंदियों को जेल से निकालने के बाद जेलर दिव्या चौधरी के एआरजी सिटी स्थित घर ले जाया गया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों बंदियों को जेल से बाहर ले जाने की असल वजह क्या थी। इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं, इसकी भी जांच चल रही।

पुलिस ने निजी हित का लगाया आरोप

पुलिस का आरोप है कि निलंबित जेलर दिव्या चौधरी ने अपने पद का दुरुपयोग किया। बंदियों को निजी हित के लिए आवास पर ले जाने की बात भी पुलिस की ओर से कही गई है। हालांकि, इन आरोपों पर दिव्या चौधरी का पक्ष उपलब्ध नहीं है

5 अगस्त को दर्ज हुआ था मुकदमा

घटना के करीब तीन सप्ताह बाद 5 अगस्त को अजमेर के सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज हुआ। अजमेर केंद्रीय कारागृह के प्रहरी महिपाल मांगलोदा की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई हुई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, रिकॉर्ड और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों की जांच की।

पुष्कर मेले 2026: लगान क्रिकेट, 60 किमी घोड़ों की रेस और ऊंटनी के दूध की प्रतियोगिता का रोमांच! | Pushkar Fair 2026: Thrill of Lagaan Cricket, 60 km Horse Race, and Camel Milk Competition!
पुष्कर मेला 2026: लगान जैसा क्रिकेट, 60 किमी घोड़ा रेस और ऊंटनी के दूध की प्रतियोगिता; 17 नवंबर से आगाज
07 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
पुष्कर मेला 2026 में कई नए कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जाएगा। मेले के दौरान पारंपरिक खेलों के साथ नए मुकाबले भी होंगे। 23 नवंबर को लगान स्टाइल क्रिकेट मैच और घोड़ों की फिटनेस रेस का आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त ऊंटनी के दूध की प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था और सजावट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

साइबर सेल की मदद से की ट्रैकिंग

अजमेर पुलिस के मुताबिक, निलंबित जेलर दिव्या चौधरी गिरफ्तारी से बचने के लिए मुख्यालय से बिना सूचना दिए चली गई थीं। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद ली। तकनीकी जानकारी के आधार पर उनकी लोकेशन को ट्रैक किया गया।

कोटा के फ्लैट से दिव्या चौधरी गिरफ्तार

अजमेर पुलिस की टीम ने 6 अक्टूबर को कोटा के एक फ्लैट पर दबिश दी। यहां से 37 वर्षीय दिव्या चौधरी को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ और वृत्त अधिकारी शिवम जोशी के निर्देशन में की गई। टीम का नेतृत्व सिविल लाइंस थानाधिकारी शंभू सिंह ने किया।

मुहाना थाने में ऋतुराज की मौत: पुलिस टॉर्चर के आरोप, FIR के बिना जांच में उठे सवाल | Muhana Police Station: Rituraj's Death: Allegations of Police Torture, Questions Arise in Investigation Without FIR
मुहाना थाने में ऋतुराज की मौत: बिना FIR के पुलिस पर टॉर्चर का आरोप, जांच में कई सवाल
07 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
जयपुर के मुहाना थाना हिरासत में मौत का मामला गंभीर होता जा रहा है। चश्मदीदों ने जयपुर पुलिस टॉर्चर का आरोप लगाया है। डॉक्टर को सीटी स्कैन में दिमाग में अंदरूनी चोट मिली है। हालांकि पुलिस ने टॉर्चर करने से इनकार कर दिया है। मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है।

अब किस बात की जांच कर रही पुलिस?

दिव्या चौधरी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच खत्म नहीं हुई है। अब इस पूरे मामले में अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। सबसे अहम सवाल यह है कि दोनों महिला बंदियों को जेल से बाहर क्यों निकाला गया। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इसमें और कौन-कौन शामिल था। गिरफ्तार दिव्या से पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जैसलमेर: कांस्टेबल अनिरुद्ध सिंह की मौत, ससुराल पक्ष पर आरोप, परिजन बिना पोस्टमार्टम धरने पर डटे | Jaisalmer: Constable Anirudh Singh's Death, Allegations Against In-laws, Family Protests Without Postmortem
जैसलमेर पुलिस कांस्टेबल की मौत, इंदिरा गांधी नहर में मिला शव; पोस्टमार्टम बिना धरने पर बैठे परिजन
07 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जैसलमेर कांस्टेबल डेथ का मामला गरमा गया है। राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल अनिरुद्ध सिंह का शव 6 अक्टूबर को मोहनगढ़ में इंदिरा गांधी नहर से बरामद हुआ। परिजनों ने पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ नामजद शिकायत दी है। अनिरुद्ध सिंह कांस्टेबल के परिजन मोहनगढ़ थाना धरना दे रहे हैं।

Tags:
  • अजमेर महिला जेल
  • दिव्या चौधरी
  • जेलर दिव्या चौधरी गिरफ्तार
  • अजमेर जेल
  • महिला बंदी
  • कोटा से जेलर गिरफ्तार
  • अजमेर पुलिस
  • Ajmer Women Jail
  • Divya Chaudhary Arrested
  • Ajmer Jailer Arrest
शिकार की सूचना पर पहुंचे थे जंगल, अतिक्रमणकारियों ने घेरा, मारपीट के बाद खेत के मकान में बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया

By VINAY VERMA

शिकार की सूचना पर पहुंचे थे जंगल, अतिक्रमणकारियों ने घेरा, मारपीट के बाद खेत के मकान में बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया
21 लाख के टेंडर में चहेती फर्म को फायदा पहुंचाने का आरोप, जोधपुर नगर निगम कमिश्नर ने बैठाई जांच

By The Sootr

21 लाख के टेंडर में चहेती फर्म को फायदा पहुंचाने का आरोप, जोधपुर नगर निगम कमिश्नर ने बैठाई जांच
इंदौर में सफाईकर्मियों के आंदोलन पर महापौर ने कहा- कांग्रेस उकसा रही, पूर्व मंत्री वर्मा बोले- नेता, अधिकारी जिम्मेदार

By Sanjay Gupta

इंदौर में सफाईकर्मियों के आंदोलन पर महापौर ने कहा- कांग्रेस उकसा रही, पूर्व मंत्री वर्मा बोले- नेता, अधिकारी जिम्मेदार
11 अक्टूबर को फिर कैबिनेट, डीए-कैशलेस इलाज से लेकर धान खरीदी तक कई फैसलों पर टिकी नजरें

By VINAY VERMA

11 अक्टूबर को फिर कैबिनेट, डीए-कैशलेस इलाज से लेकर धान खरीदी तक कई फैसलों पर टिकी नजरें
मुहाना थाने में ऋतुराज की मौत: बिना FIR के पुलिस पर टॉर्चर का आरोप, जांच में कई सवाल

By Ashish Bhardwaj

मुहाना थाने में ऋतुराज की मौत: बिना FIR के पुलिस पर टॉर्चर का आरोप, जांच में कई सवाल
रीवा परमाणु प्रोजेक्ट का विरोध: ग्रामीण बोले-लाड़ली बहना और फ्री राशन योजना बंद कर दो, लेकिन जमीन नहीं देंगे

By Sanjay Dhiman

रीवा परमाणु प्रोजेक्ट का विरोध: ग्रामीण बोले-लाड़ली बहना और फ्री राशन योजना बंद कर दो, लेकिन जमीन नहीं देंगे
राहुल गांधी डिजिटल सत्याग्रह में एमपी से 2300 आवाजें, वोट चोरी से ज्यादा गूंजा शिक्षा का सवाल

By Sandeep Kumar

राहुल गांधी डिजिटल सत्याग्रह में एमपी से 2300 आवाजें, वोट चोरी से ज्यादा गूंजा शिक्षा का सवाल