पहली पत्नी ने पिलाया नशीला दूध, दूसरी भी जेवर समेटकर रफूचक्कर, लुटेरी दुल्हनों ने लूट लिया दूल्हे को
Ashish Bhardwaj | May 16, 2026, 19:33 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के अलवर में लुटेरी दुल्हनों ने एक दूल्हे को 10 लाख रुपए का चपत लगा दी। पहली दुल्हन नशीला दूध पिलाकर नकदी ले गई तो दूसरी पत्नी जेवर समेट कर रफूचक्कर हो गई।
News In Short
- अलवर का अजय बन गया लुटेरी दुल्हनों के सिंडिकेट का शिकार।
- अजय को सिंडिकेट ने दो बार में करीब 10 लाख रुपए की लगाई चपत।
- पहली पत्नी नशीली दूध पिलाकर ससुराल से नकदी समेट ले गई।
- दूसरी पत्नी ने कुछ ही दिनों में जेवर और कपड़े लेकर मायके बैठ गई।
- अब दुल्हन पीड़ित अजय न्याय के लिए काट रहा पुलिस के चक्कर।
News In Detail
कहते हैं शादियां स्वर्ग में तय होती हैं, लेकिन राजस्थान के अलवर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां शादी का पवित्र रिश्ता धोखाधड़ी का जरिया बन गया। यहां एक बेबस दूल्हे को लुटेरी दुल्हनों के एक ऐसे शातिर सिंडिकेट ने अपना शिकार बनाया, जिसने न सिर्फ उसका घर बसाने का सपना तोड़ा, बल्कि दो बार में करीब 10 लाख रुपए से अधिक की चपत लगा दी।
पहली दुल्हन शादी के महज पांचवें दिन पूरे परिवार को नशीला दूध पिलाकर नकदी समेट ले गई, तो गिरोह ने रिप्लेसमेंट के तौर पर दूसरी दुल्हन थमा दी, जो कुछ ही दिनों में जेवर और कपड़े लेकर मायके बैठ गई। अब पीड़ित न्याय के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा है।
बीमार पिता का बहाना
शुरुआत में किराया-भाड़ा के नाम पर 30 हजार रुपये ऐंठे गए। इसके बाद 12 जनवरी 2026 को निशा को उसके कथित भाई, मौसा और मौसी के साथ अलवर लाया गया। टेल्को चौराहे के पास अजय ने बिचौलियों को 2.30 लाख रुपए नकद सौंप दिए। शादी की रस्में शुरू हुईं और अजय के परिवार ने बड़े चाव से नई दुल्हन के लिए 60 हजार रुपए के महंगे कपड़े, लहंगा, मंगलसूत्र, बिछिया और मेकअप का सामान खरीदा।
नशीला दूध पिलाकर फरार
सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली, तो उनके होश उड़ गए। सिर भारी था और घर बिखरा हुआ था। नई नवेली दुल्हन निशा घर में रखे 3 लाख रुपये नकद, मोबाइल और कीमती सामान लेकर गायब हो चुकी थी। बाहर होटल में ठहरे उसके कथित रिश्तेदार भी रफूचक्कर थे।
रिप्लेसमेंट में मिली दूसरी दुल्हन, फिर शुरू हुआ खेल
काशीराम चौराहे स्थित एक धर्मशाला में बकायदा शादी का बड़ा आयोजन हुआ, जिसमें 300 से 400 बारातियों के खाने-पीने की व्यवस्था की गई। इस शादी में भी पैर-पैर पर पैसे ऐंठे गए-कभी गाड़ी के किराए के नाम पर, तो कभी ब्यूटी पार्लर के खर्चे के नाम पर।
WhatsApp Image 2026-05-16 at 7.23.31 PM (1)
भतीजे के जन्मदिन का ड्रामा कर चंपत
पीड़ित के वकील गोविंद के अनुसार जब अजय का परिवार उसे लेने पहुंचा, तो लड़की के परिवार वालों ने रंगदारी शुरू कर दी। उन्होंने धमकी दी कि और पैसे लाओ, नहीं तो रिश्ता तोड़ देंगे और केस कर देंगे। शिवरात्रि पर बड़ी मिन्नतें करने के बाद आरती कुछ वक्त के लिए ससुराल आई, लेकिन फिर सारे गहने समेटकर दोबारा चली गई।
10 लाख का फटका, 10 आरोपियों पर केस
अब ठगे जा चुके अजय ने शहर कोतवाली थाने में बंटी, मनोहर, निशा और आरती समेत कुल 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश का मामला दर्ज कराया है। पुलिस इस संगठित मैरिज सिंडिकेट की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
ये भी पढे़:-
पेपर लीक के मास्टरमाइंड का नया पैंतरा, खुद को बताया मनोरोगी, SOG पर प्रताड़ना का आरोप
जब सिर्फ 4 घंटे के लिए अधिकारी को मिला दो शहरों का जिम्मा, आदेश देखकर सब रह गए दंग
भीषण गर्मी में भी नहीं लौटे ठंडे क्षेत्रों के परिंदे, जानें क्या है वजह?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari