भाजपा विधायक के भतीजे का हुआ था MBBS में एडमिशन, डोटासरा ने किया खुलासा

Mukesh Sharma | May 16, 2026, 17:46 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-16T173543.308
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में NEET पेपर लीक मामले को लेकर सियासी घमासान मचा है। इस कड़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि जमवारामगढ़ के भाजपा विधायक महेंद्रपाल मीणा के भतीजे का भी एमबीबीएस में एडमिशन हुआ था। इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच होना है।

News In Short

  • डोटासरा ने कहा NEET 2025 में भाजपा विधायक महेंद्रपाल के भतीजे का भी हुआ था एडमिशन।
  • पेपर लीक के मुख्य आरोपी दिनेश बिंवाल ने कहा था-बड़े लोगों को बचाया जा रहा है।
  • पेपर लीक में गिरफ्तार बिंवाल परिवार के 5 बच्चे सरकारी कॉलेजों से कर रहे हैं एमबीबीएस।
  • डोटासरा ने कहा, बिंवाल परिवार से हैं भाजपा विधायक महेंद्रपाल के करीबी संबंध।
  • कांग्रेस नेता का दावा, NEET 2024 और 2025 के पेपर भी हुए थे लीक।

News In Detail

राजस्थान में NEET 2026 के पेपर लीक मामले में जमवारामगढ़ के रहने वाले दो भाईयों के पकड़े जाने के बाद अब एक और खुलासा हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा है कि जमवारामगढ़ से भाजपा विधायक महेंद्रपाल मीणा का भतीजे का भी NEET 2025 के जरिए ही MBBS में एडमिशन हुआ है।

डोटसरा ने याद दिलाया है​ कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी दिनेश बिंवाल ने बडे लोगों के शामिल होने की बात कही थी। अब उनके नेता भाजपा विधायक के भतीजे का चौंकाने वाला सलेक्शन सामने आ चुका है।

डोटासरा ने लिखा है कि इस खुलासे के बाद NEET पेपर लीक की हर कड़ी की निष्पक्ष और गहराई से जांच बेहद जरुरी है। ताकि देश के लाखों युवाओं के सपनों का सौदा करने वाले नेटवर्क और भाजपा नेताओं के असली चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो सके। उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या मोदी सरकार इसकी जांच करवाएगी। हालांकि, इस मामले में अभी भाजपा विधायक महेंद्रपाल का पक्ष नहीं मिल सका है।

जून 2025 की है विधायक की पोस्ट

डोटासरा ने ​जमवारामगढ़ से भाजपा के विधायक महेंद्रपाल मीणा के एक्स एकाउंट की फोटो शेयर की है। इसमें विधायक ने अपने भतीजे धरमचंद मीणा के एसटी कैटेगरी 781 वीं रैंक ​हासिल करने की बधाई दी है। मीणा ने इसमें भतीजे को भ​विष्य का डॉक्टर बताते हुए बधाई दी है।

भाजपा विधायक के खास हैं दिनेश और मांगीलाल

NEET-2026 का पेपर लीक करने के आरोपी दो भाई दिनेश बिंवाल और मांगीलाल बिंवाल भाजपा से जुड़े रहे हैं। दिनेश तो भारतीय जनता युवा मोर्चा का पदाधिकारी भी रहा है। हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का दावा है कि NEET पेपर लीक में भाजपा का कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं है।

गौरतलब है कि दोनों आरोपियों के परिवार के पांच बच्चे सरकारी कॉलेजों में MBBS कर रहे हैं। सभी बच्चों का एडमिशन 2025 में ही हुआ है। प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हो चुका है कि NEET-2024 और NEET-2025 के पेपर भी लीक हुए थे और महेश व मांगीलाल ही राजस्थान में पेपर लीक के मास्टरमाइंड थे।

ये भी पढे़:-

पेपर लीक के मास्टरमाइंड का नया पैंतरा, खुद को बताया मनोरोगी, SOG पर प्रताड़ना का आरोप

जब सिर्फ 4 घंटे के लिए अधिकारी को मिला दो शहरों का जिम्मा, आदेश देखकर सब रह गए दंग

भीषण गर्मी में भी नहीं लौटे ठंडे क्षेत्रों के परिंदे, जानें क्या है वजह?

RSSB ने की CET 2026 की तैयारी शुरू, नेगेटिव मार्किंग और नए नियम लागू

Tags:
  • गोविंद सिंह डोटासरा
  • भारतीय जनता युवा मोर्चा
  • MBBS
  • neet 2025
  • मदन राठौड़
  • भाजपा विधायक महेंद्रपाल मीणा
  • दिनेश बिंवाल
  • मांगीलाल बिंवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा