पहली पत्नी ने पिलाया नशीला दूध, दूसरी भी जेवर समेटकर रफूचक्कर, लुटेरी दुल्हनों ने लूट लिया दूल्हे को

Ashish Bhardwaj | May 16, 2026, 19:33 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-16T193247.914
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के अलवर में लुटेरी दुल्हनों ने एक दूल्हे को 10 लाख रुपए का चपत लगा दी। पहली दुल्हन नशीला दूध पिलाकर नकदी ले गई तो दूसरी पत्नी जेवर समेट कर रफूचक्कर हो गई।

News In Short

  • अलवर का अजय बन गया लुटेरी दुल्हनों के सिंडिकेट का शिकार।
  • अजय को सिंडिकेट ने दो बार में करीब 10 लाख रुपए की लगाई चपत।
  • पहली पत्नी नशीली दूध पिलाकर ससुराल से नकदी समेट ले गई।
  • दूसरी पत्नी ने कुछ ही दिनों में जेवर और कपड़े लेकर मायके बैठ गई।
  • अब दुल्हन पीड़ित अजय न्याय के लिए काट रहा पुलिस के चक्कर।

News In Detail

सुनील जैन@​अलवर

कहते हैं शादियां स्वर्ग में तय होती हैं, लेकिन राजस्थान के अलवर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां शादी का पवित्र रिश्ता धोखाधड़ी का जरिया बन गया। यहां एक बेबस दूल्हे को लुटेरी दुल्हनों के एक ऐसे शातिर सिंडिकेट ने अपना शिकार बनाया, जिसने न सिर्फ उसका घर बसाने का सपना तोड़ा, बल्कि दो बार में करीब 10 लाख रुपए से अधिक की चपत लगा दी।

पहली दुल्हन शादी के महज पांचवें दिन पूरे परिवार को नशीला दूध पिलाकर नकदी समेट ले गई, तो गिरोह ने रिप्लेसमेंट के तौर पर दूसरी दुल्हन थमा दी, जो कुछ ही दिनों में जेवर और कपड़े लेकर मायके बैठ गई। अब पीड़ित न्याय के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा है।

​बीमार पिता का बहाना

यह हैरान कर देने वाली दास्तान अलवर शहर के प्रेम नगर निवासी अजय शर्मा की है। अजय की मुलाकात जून 2025 में माचाड़ी निवासी बंटी और मनोहर उर्फ पप्पी पंडित से हुई थी। इन दोनों बिचौलियों ने अजय को मध्य प्रदेश की रहने वाली निशा नाम की एक लड़की की फोटो दिखाई। कहानी रची गई कि लड़की के पिता बेहद गरीब और गंभीर रूप से बीमार हैं, इसलिए इलाज और शादी के खर्च के नाम पर 3 लाख रुपए देने होंगे। घर बसाने की चाह में अजय इस झांसे में आ गया।

​शुरुआत में किराया-भाड़ा के नाम पर 30 हजार रुपये ऐंठे गए। इसके बाद 12 जनवरी 2026 को निशा को उसके कथित भाई, मौसा और मौसी के साथ अलवर लाया गया। टेल्को चौराहे के पास अजय ने बिचौलियों को 2.30 लाख रुपए नकद सौंप दिए। शादी की रस्में शुरू हुईं और अजय के परिवार ने बड़े चाव से नई दुल्हन के लिए 60 हजार रुपए के महंगे कपड़े, लहंगा, मंगलसूत्र, बिछिया और मेकअप का सामान खरीदा।

​नशीला दूध पिलाकर फरार

शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन यह सिर्फ तूफान के आने से पहले की शांति थी। 17 जनवरी 2026 की रात को निशा ने अपनी सुहागरात की सेज को अपराध की साजिश में बदल दिया। उसने पूरे परिवार के दूध में नशीला पदार्थ मिला दिया।

सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली, तो उनके होश उड़ गए। सिर भारी था और घर बिखरा हुआ था। नई नवेली दुल्हन निशा घर में रखे 3 लाख रुपये नकद, मोबाइल और कीमती सामान लेकर गायब हो चुकी थी। बाहर होटल में ठहरे उसके कथित रिश्तेदार भी रफूचक्कर थे।

रिप्लेसमेंट में मिली दूसरी दुल्हन, फिर शुरू हुआ खेल

अजय ने जब रोते हुए बिचौलियों (बंटी और मनोहर) को पकड़ा तो उन्होंने पुलिस केस से बचने के लिए एक नया पैंतरा चला। उन्होंने कहा, गलती हो गई, हम तुम्हारी शादी दूसरी लड़की से कराते हैं। इस बार जाल में फंसाने के लिए आरती नाम की एक तलाकशुदा महिला को सामने लाया गया। 23 जनवरी 2026 को आरती अपने पूरे कुनबे (भाई, मां और दोस्तों) के साथ अलवर पहुंची।

काशीराम चौराहे स्थित एक धर्मशाला में बकायदा शादी का बड़ा आयोजन हुआ, जिसमें 300 से 400 बारातियों के खाने-पीने की व्यवस्था की गई। इस शादी में भी पैर-पैर पर पैसे ऐंठे गए-कभी गाड़ी के किराए के नाम पर, तो कभी ब्यूटी पार्लर के खर्चे के नाम पर।

WhatsApp Image 2026-05-16 at 7.23.31 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-16 at 7.23.31 PM (1)

​भतीजे के जन्मदिन का ड्रामा कर चंपत

​अजय को लगा कि शायद अब उसकी जिंदगी संवर जाएगी, लेकिन आरती भी उसी सिंडिकेट की सदस्य थी। शादी के महज तीन दिन बाद यानी 26 जनवरी 2026 को आरती ने बहाना बनाया कि उसके भतीजे का जन्मदिन है। वह अजय से 4 हजार रुपए और सारे गहने-कपड़े पहनकर मायके चली गई। इसके बाद उसने आने से साफ मना कर दिया।

​पीड़ित के वकील गोविंद के अनुसार जब अजय का परिवार उसे लेने पहुंचा, तो लड़की के परिवार वालों ने रंगदारी शुरू कर दी। उन्होंने धमकी दी कि और पैसे लाओ, नहीं तो रिश्ता तोड़ देंगे और केस कर देंगे। शिवरात्रि पर बड़ी मिन्नतें करने के बाद आरती कुछ वक्त के लिए ससुराल आई, लेकिन फिर सारे गहने समेटकर दोबारा चली गई।

10 लाख का फटका, 10 आरोपियों पर केस

इस पूरी मैरिज क्रूज़ में अजय शर्मा को 3.60 लाख रुपए सीधे नकद गंवाने पड़े, जबकि दोनों शादियों के तामझाम, धर्मशाला, कपड़ों और गहनों में करीब 6.50 लाख रुपए बर्बाद हो गए। कुल मिलाकर पीड़ित को 10 लाख रुपए से ज्यादा का फटका लगा है।

अब ठगे जा चुके अजय ने शहर कोतवाली थाने में बंटी, मनोहर, निशा और आरती समेत कुल 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश का मामला दर्ज कराया है। पुलिस इस संगठित मैरिज सिंडिकेट की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

ये भी पढे़:-

भाजपा विधायक के भतीजे का हुआ था MBBS में एडमिशन, डोटासरा ने किया खुलासा

पेपर लीक के मास्टरमाइंड का नया पैंतरा, खुद को बताया मनोरोगी, SOG पर प्रताड़ना का आरोप

जब सिर्फ 4 घंटे के लिए अधिकारी को मिला दो शहरों का जिम्मा, आदेश देखकर सब रह गए दंग

भीषण गर्मी में भी नहीं लौटे ठंडे क्षेत्रों के परिंदे, जानें क्या है वजह?

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • लुटेरी दुल्हन
  • शादी
  • अलवर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती