भाजपा के बागी पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल ने अंता उपचुनाव में भरा नामांकन, पार्टी पर उपेक्षा का आरोप

Amit Baijnath Garg | Oct 21, 2025, 18:57 IST
Share
rampal meghwal
Photograph: (the sootr)

राजस्थान की अंता विधानसभा सीट क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उन्होंने पार्टी आलाकमान पर लगातार उपेक्षा का आरोप लगाया।

Baran. राजस्थान की अंता विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल ने आलाकमान पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया।

अंता उपचुनाव : दीपावली के बाद भाजपा नेता हो जाएंगे सक्रिय, पंचायतों को संभालेंगे कई मंत्री

किसी के खिलाफ नहीं

नामांकन भरने के दौरान पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल ने पार्टी आलाकमान पर लगातार उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि अंता उपचुनाव को लेकर मेरी पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं। मैं तो सिर्फ पीड़ित, शोषित व दलित व्यक्ति की आवाज उठाने के लिए यह कदम उठा रहा हूं।

अंता उपचुनाव लड़ने के लिए सरकारी डॉक्टर ने मांगा वीआरएस, सरकार ने मना किया तो ले ली कोर्ट की शरण

सबसे आशीर्वाद मागूंगा

रामपाल का कहना है कि आज भी भाजपा और कांग्रेस में कई पीड़ित व शोषित कार्यकर्ता हैं, जिनकी कोई सुनवाई नहीं है। ऐसे में उन पीड़ित और दलित व्यक्तियों को चलित और उत्साहित करने के लिए मैं अपना नामांकन भर रहा हूं। मैं इस चुनाव के लिए उन सबसे आशीर्वाद मागूंगा।

अंता उपचुनाव : सियासी संग्राम में कमजोर-निराश नजर आ रहे नरेश मीणा, बोले-भाया के सामने मैं फीका

कई बार प्रताड़ित रहा उन्होंने कहा कि मैं एक बार नहीं कई बार प्रताड़ित हुआ हूं और जीता हुआ विधायक होने के बावजूद भी मेरा टिकट काटा गया। मुझे एक बार दो बार, तीन बार, नहीं कई बार मेरे अधिकारों से वंचित किया गया।
अंता उपचुनाव : वसुंधरा राजे का वीटो पड़ा भारी, नहीं चली लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पसंद

पार्टी ने मेरी सुध नहीं ली

उन्होंने कहा कि मैं भाजपा से विधायक रहा हूं और सबसे अधिक वोटों से जीता हूं। कई बार उपेक्षा के बावजूद भी पार्टी पदाधिकारियों में मेरी संभाल नहीं ली और मेरा टिकट काटा गया। मुझे कई बार प्रताड़ित भी किया गया।

अंता उपचुनाव: टिकट के नाम पर साइबर ​ठगी का शिकार बने बारां प्रधान को ही भाजपा का टिकट, त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

32 नामांकन दाखिल किए गए

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार अंता उपचुनाव के लिए नामांकन जमा कराने की अंतिम तिथि मंगलवार थी। अंता रिटर्निंग अधिकारी हवाई सिंह यादव ने बताया कि नामांकन की आखिरी तिथि तक 21 अभ्यर्थियों के द्वारा कुल 32 नामांकन दाखिल किए गए हैं। नामांकनों की जांच 23 अक्टूबर को की जाएगी और 27 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।

Tags:
  • राजस्थान
  • भारत निर्वाचन आयोग
  • भारतीय जनता पार्टी
  • अंता विधानसभा सीट
  • अंता उपचुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती