एसीबी की जांच में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा, एक्सईएन रामावतार मीणा के कई ठिकानों पर एक साथ छापे
Gyan Chand Patni | Oct 16, 2025, 16:02 IST
war
आरोप है कि राजस्थान में इंदिरा गांधी पंचायत संस्थान के एक्सईएन रामावतार मीणा ने भ्रष्टाचार के जरिए अवैध संपत्ति बनाई। जांच में कई प्लॉट, मकान और महंगे सामान बरामद किए गए हैं।
राजधानी जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान (एंटी करप्शन ब्यूरो) की जांच में इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान जयपुर के एसोसिएट प्रोफेसर (एक्सईएन) रामावतार मीणा के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आए हैं। एसीबी ने उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में घेरते हुए उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान करोड़ों की संपत्तियां और अवैध दस्तावेज बरामद किए गए। इंदिरा गांधी पंचायती राज विकास संस्थान में एक्सईएन रामावतार मीणाएसोसिएट प्रोफसर भी है। उसके खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति होने की शिकायत एसीबी को मिली थी। शिकायत के आधार पर एसीबी की टीमों ने छापे की कार्रवाई की।
ये खबरें भी पढ़ें
जयपुर जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, तलाशी अभियान जारी
राजस्थान में अब स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, देररात चार दोस्तों की जलकर मौत
रामावतार मीणा के खिलाफ
एसीबी को लंबे समय से रामावतार मीणा के खिलाफ भ्रष्टाचार और संपत्ति बनाने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के बाद एसीबी ने बुधवार को राज्य भर के 12 ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी में मीणा के घर से सोने के जेवरात, महंगे वाहन, 3 लाख रुपए नकद और कई दस्तावेज बरामद किए गए। इन दस्तावेजों में जयपुर, गंगापुर सिटी, करौली, चाकसू जैसे क्षेत्रों में करोड़ों रुपए की जमीनें और संपत्तियों के कागजात शामिल हैं।
Anti Corruption Bureau action छापेमारी में एसीबी को जयपुर के इंदिरा गांधी नगर में 6 प्लॉट-मकान, टीलावाला और महल रोड पर करोड़ों की जमीनें, कोटखावदा में जमीन, गंगापुर सिटी में मकान-प्लॉट और करौली के खिरखिड़ा गांव में फार्म हाउस के दस्तावेज मिले। साथ ही, चाकसू में 25 बीघा बेनामी जमीन के दस्तावेज भी मिले हैं। यह सभी संपत्तियां रामावतार मीणा ने अवैध तरीके से जुटाई थीं।
ये खबरें भी पढ़ें
तीन साल बाद फिर कारों की खरीद, राजस्थान के मंत्रियों को मिलेगा तोहफा
जैसलमेर बस अग्निकांड : मृतकों की संख्या 22 हुई, 18 शवों की पहचान, राजस्थान सरकार देगी 10-10 लाख मुआवजा
माना जा रहा है कि रामावतार मीणा ने रिश्वत के पैसे जमीनों में निवेश किए थे और यह संपत्तियां उन्होंने अपने रिश्तेदारों के नाम से खरीदी थीं। इसके अलावा, उन्होंने पत्नी के नाम से एक कंस्ट्रक्शन फर्म भी रजिस्टर्ड करवाई थी। एसीबी के अनुसार, मीणा के और उनके परिवार के नाम पर 8 बैंक खातों में करोड़ों रुपए का लेन-देन हुआ है।
एसीबी ने मीणा और उनके परिवार के सभी खातों और संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान बैंक लॉकर, इंश्योरेंस पॉलिसी के दस्तावेज भी मिले हैं। एसीबी ने इस ऑपरेशन का नाम "भू-देव" रखा है।
एसीबी के एएसपी भूपेंद्र के नेतृत्व में 12 टीमों ने जयपुर, उदयपुर, सवाई माधोपुर, करौली और गंगापुर सिटी में एक साथ छापेमारी की। इस छापेमारी में आरोपी के रिश्तेदारों के नाम पर भी करोड़ों की संपत्तियां बरामद की गई हैं। एसीबी की जांच अभी जारी है, और आरोपी के अन्य ठिकानों पर भी सर्च की जा रही है।
ये खबरें भी पढ़ें
जयपुर जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, तलाशी अभियान जारी
राजस्थान में अब स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, देररात चार दोस्तों की जलकर मौत
रामावतार मीणा के खिलाफ एसीबी के छापे
करोड़ों की संपत्ति का खुलासा
ये खबरें भी पढ़ें
तीन साल बाद फिर कारों की खरीद, राजस्थान के मंत्रियों को मिलेगा तोहफा
जैसलमेर बस अग्निकांड : मृतकों की संख्या 22 हुई, 18 शवों की पहचान, राजस्थान सरकार देगी 10-10 लाख मुआवजा
रिश्वत के पैसे जमीनों में निवेश
अवैध संपत्तियों की जांच जारी
एसीबी की 2 टीमों ने मारे छापे
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari