सेना के जवान से जुड़ा हथियार कनेक्शन, पाकिस्तानी लिंक की आशंका

Jyoti Mahender Bhardwaj | Published:
Share
पूर्व विधायक और कारोबारियों की भी रैकी
पूर्व विधायक और कारोबारियों की भी रैकी

रोहित गोदारा गैंग को हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार सेना जवान भोपाल सिंह फिर रिमांड पर, जीशान से संपर्क और विदेशी हथियारों के बाद जांच एजेंसियां सक्रिय

समझें क्या है पूरा मामला

  • रोहित गोदारा गैंग को हथियार सप्लाई मामले में नया मोड़
  • सेना के जवान के संपर्कों ने जांच एजेंसियों की बढ़ाई चिंता
  • पाकिस्तानी डॉन से जुड़े जीशान से संपर्क की बात सामने आई
  • विदेशी हथियारों की बरामदगी के बाद जांच का दायरा बढ़ा
  • अब एजीटीएफ समेत कई एजेंसियां करेगी संयुक्त पूछताछ
सीकर। रोहित गोदारा गैंग के लिए हथियार सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार सेना के जवान भोपाल सिंह राजावत से जुड़ी जांच अब और आगे बढ़ गई है। सीकर पुलिस ने उसे दोबारा रिमांड पर लिया है। जांच एजेंसियों को उसके संपर्क पंजाब के मोस्ट वांटेड आरोपी जीशान से मिलने की बात सामने आई है। जीशान के पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े होने की जानकारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे मामले को गंभीरता से खंगाल रही हैं।

पुलिस के मुताबिक भोपाल सिंह डीडवाना-कुचामन जिले के नावां क्षेत्र के मिंडा गांव का रहने वाला है। उस पर रोहित गोदारा गैंग से जुड़े बदमाशों तक हथियार पहुंचाने का आरोप है। मामले में बरामद किए गए हथियारों में विदेशी मेड पिस्टल भी शामिल हैं। इसी वजह से जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियार कहां से आए और इनके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा था।

जीशान से संपर्क की बात आई सामने

जांच में भोपाल सिंह के संपर्क पंजाब के वांछित आरोपी जीशान से मिलने की बात सामने आई है। एजेंसियों के अनुसार जीशान पहले लॉरेंस गैंग से जुड़ा था और बाद में रोहित गोदारा के खेमे में शामिल हो गया।

जांच एजेंसियां जीशान के पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी से कथित संबंधों की भी पड़ताल कर रही हैं। पुलिस के सामने यह सवाल भी है कि क्या विदेशी हथियारों की सप्लाई इसी नेटवर्क के जरिए हुई थी।

फिलहाल इसे लेकर जांच जारी है और पाकिस्तानी कनेक्शन की आशंका की पुष्टि के लिए सुरक्षा एजेंसियां अलग-अलग स्तर पर जानकारी जुटा रही हैं।

विदेशी हथियार मिलने के बाद बढ़ी जांच

इस मामले में बरामद हथियारों में विदेशी मेड पिस्टल मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का शक और बढ़ा है। जांच एजेंसियां अब हथियारों के स्रोत और उन्हें भारत तक पहुंचाने वाले नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं।

भोपाल सिंह को पहले गिरफ्तार किए जाने के बाद सेना के अधिकारियों ने भी उससे पूछताछ की थी। अब दोबारा रिमांड के दौरान केंद्रीय खुफिया ब्यूरो, सेना की इंटेलिजेंस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी संयुक्त रूप से पूछताछ कर सकते हैं।

शेखावाटी में हमले की थी तैयारी?

जांच एजेंसियों के अनुसार गैंग से जुड़े बदमाशों ने शेखावाटी क्षेत्र में दो व्यापारियों और एक राजनेता की गतिविधियों की रैकी की थी। आरोप है कि संभावित वारदातों के लिए हथियार भी पहले से पहुंचाए गए थे।

हालांकि वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस की कार्रवाई में गैंग से जुड़े बदमाश पकड़ लिए गए। अब एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इन हथियारों का इस्तेमाल किन वारदातों में किया जाना था और इसके पीछे किस स्तर पर नेटवर्क काम कर रहा था।

ऐसे खुला पूरा हथियार नेटवर्क

इस पूरे मामले की शुरुआत एजीटीएफ की कार्रवाई से हुई थी। 16 जून को जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध हथियारों के साथ सवाई माधोपुर निवासी बाबूलाल शर्मा उर्फ बाबू पंडित और अक्षय कुमार गुर्जर को पकड़ा गया था।

बाबू के पास चाइना मेड पिस्टल, 40 कारतूस और तीन मोबाइल मिले थे। वहीं अक्षय के पास पिस्टल, दो खाली मैगजीन, 130 कारतूस और आईफोन बरामद किया गया था।

दोनों के मोबाइल की जांच की गई तो विदेश में बैठे गैंगस्टरों से संपर्क होने की बात सामने आई। जांच में हथियारों की सप्लाई के लिए जीशान और सागर के बीच समन्वय की बात भी सामने आई।

इसके बाद जांच का कनेक्शन सेना के जवान भोपाल सिंह तक पहुंचा। आरोप है कि भोपाल सिंह ने सीकर रोड पर हथियारों की डिलीवरी कराई थी।

सीकर में भी बरामद हुए हथियार

जांच आगे बढ़ने पर बाबू और अक्षय ने हथियार सीकर के लक्ष्मणगढ़ निवासी गुलाब सिंह तक पहुंचाए थे। सीकर पुलिस ने गुलाब सिंह को पकड़कर उसके पास से तुर्की मेड जिगाना पिस्टल, एक अन्य विदेशी पिस्टल और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए।

कुछ हथियारों के बारे में जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस ने पूछताछ आगे बढ़ाई। इसके बाद दादिया से प्रदीप नाम के आरोपी को पकड़ा गया। उसके पास से दो पिस्टल और 20 कारतूस बरामद किए गए।

जांच में सामने आया कि ये आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे गैंगस्टरों के संपर्क में थे और उनके निर्देश पर हथियारों की सप्लाई और दूसरी गतिविधियों में मदद कर रहे थे।

पूर्व विधायक और कारोबारियों की भी रैकी

जांच एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि गैंग से जुड़े लोगों ने शेखावाटी क्षेत्र में कुछ लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी थी। दो व्यापारियों और एक राजनेता को निशाना बनाने की तैयारी की बात सामने आई है।

हालांकि पुलिस कार्रवाई के चलते बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। अब एजेंसियां रैकी से लेकर हथियार पहुंचाने तक की पूरी कड़ी जोड़ने में लगी हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...

अशोक गहलोत का भाजपा पर आरोप, बोले- पुलिस के जरिए पार्षदों को डराया-धमकाया जा रहा

निकाय चुनाव पर गहलोत बोले- भजनलाल को भला आदमी समझा था, जीत के लिए क्या-क्या नहीं किया

गहलोत का हमला- भजनलाल जी, आपका नाम लोकतंत्र की हत्या करने वाले CM के रूप में दर्ज हुआ

निकाय चुनाव में जीत के बाद BJP मुख्यालय पहुंचे CM भजनलाल, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Tags:
  • पूर्व विधायक
  • गोदारा गैंग
  • हथियार सप्लाई
  • भोपाल सिंह पर आरोप
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक