गहलोत बोले- भजनलाल को हटाने का षड़यंत्र, भाजपा का जवाब- गहलोत को याद आ रहा खुद का समय
Jinesh Jain | Published:
Ashok Gehlot
भाजपा नेताओं ने गहलोत के इस बयान को जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश बताया है। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि उनकी सरकार थी, जब गुटबाजी थी। हमारे भाजपा की सरकार एकजुट होकर काम कर रही है।
JAIPUR: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक बयान से बुधवार को प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया। दरअसल, पूर्व सीएम गहलोत ने सुबह जोधपुर में यह कह दिया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कुर्सी सुरक्षित नहीं है। इस बयान के बाद सीएम भजनलाल का कोई वक्तव्य नहीं आया, लेकिन शाम होने तक भाजपा ने इन आरोपों को खारिज कर कांग्रेस पर जमकर पलटवार किया।
पांच दिन के जोधपुर दौरे पर गए गहलोत ने पत्रकारों से कहा कि भजनलाल को सीएम पद से हटाने की साजिश उनके ही पार्टी के कुछ नेता रच रहे हैं। यह षड्यंत्र पूरी तरह तैयार हो चुका है। सीएम इस खतरे को समझ नहीं पा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए... पूर्व सीएम गहलोत का बयान, सीएम भजनलाल के खिलाफ दिल्ली और जयपुर में चल रही है साजिश
गहलोत यह भी कहा कि हम मुख्यमंत्री को बार-बार आगाह कर रहे हैं। लेकिन वह हमारी बात को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अगर भजनलाल किसी भ्रम में रहे तो उन्हें अवश्य नुकसान होगा। गहलोत ने कहा कि वह चाहते हैं कि भजनलाल पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करें, क्योंकि पहली बार विधायक बने किसी व्यक्ति का सीएम बनना बड़ी बात है।
ये खबर भी पढ़िए... राजस्थान में दागी आईएएस को विभागीय जांच का जिम्मा, गहलोत के भरोसेमंद अफसर हटे
भाजपा नेताओं ने गहलोत के इस बयान को जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश बताया है। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि उनकी सरकार थी, जब गुटबाजी थी। हमारे भाजपा की सरकार एकजुट होकर काम कर रही है। गहलोत साहब कुछ भी बोलें, उन्हे बोलने दो। उनको खुद का समय याद आ रहा है गुटबाजी का।
ये खबर भी पढ़िए... राजेश पायलट को दी श्रद्धांजलि, मनमुटाव छोड़ सचिन पायलट के साथ खड़े दिखे कांग्रेस नेता अशोक गहलोत
सवाई माधोपुर दौरे पर पहुंचे मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, जिस व्यक्ति को हर वक्त अपने ही पद से हटने का डर रहता था, और जो अंततः हट भी गया, वही अब दूसरों को हटाने की बात कर रहा है। गहलोत सीएम रहते हुए हटने और घटने से आगे बढ़ ही नहीं पाए हैं।
ये खबर भी पढ़िए... राजस्थान में 62 IAS अफसरों के तबादले, अखिल अरोड़ा को वित्त और आनंद कुमार को गृह विभाग से हटाया
राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम तिवाड़ी ने दौसा में कहा कि भजनलाल शर्मा की सरकार अच्छा काम कर रही है और करती रहेगी। कोई षड्यंत्र नहीं हो रहा है। विपक्ष का यही काम है कि वह इस तरह के बयान देकर जनता को गुमराह करे।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
पांच दिन के जोधपुर दौरे पर गए गहलोत ने पत्रकारों से कहा कि भजनलाल को सीएम पद से हटाने की साजिश उनके ही पार्टी के कुछ नेता रच रहे हैं। यह षड्यंत्र पूरी तरह तैयार हो चुका है। सीएम इस खतरे को समझ नहीं पा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए... पूर्व सीएम गहलोत का बयान, सीएम भजनलाल के खिलाफ दिल्ली और जयपुर में चल रही है साजिश
गहलोत यह भी कहा कि हम मुख्यमंत्री को बार-बार आगाह कर रहे हैं। लेकिन वह हमारी बात को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अगर भजनलाल किसी भ्रम में रहे तो उन्हें अवश्य नुकसान होगा। गहलोत ने कहा कि वह चाहते हैं कि भजनलाल पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करें, क्योंकि पहली बार विधायक बने किसी व्यक्ति का सीएम बनना बड़ी बात है।
ये खबर भी पढ़िए... राजस्थान में दागी आईएएस को विभागीय जांच का जिम्मा, गहलोत के भरोसेमंद अफसर हटे
सरकार एकजुट: दीया कुमारी
ये खबर भी पढ़िए... राजेश पायलट को दी श्रद्धांजलि, मनमुटाव छोड़ सचिन पायलट के साथ खड़े दिखे कांग्रेस नेता अशोक गहलोत
गहलोत खुद की सोचें: राज्यवर्धन
ये खबर भी पढ़िए... राजस्थान में 62 IAS अफसरों के तबादले, अखिल अरोड़ा को वित्त और आनंद कुमार को गृह विभाग से हटाया
कोई षड़यंत्र नहीं: तिवाड़ी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari