सरकार पर बरसे अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, बोले-मंदिर हमारी दुकानें या शोरूम नहीं, सरकारी नियंत्रण से बाहर हों
thesootr Desk | Published:
Photograph: (the sootr)
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने राजस्थान के पुष्कर में मंदिरों पर सरकार के नियंत्रण की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मंदिरों का संचालन पारंपरिक रीति-रिवाजों के जानकारों के हाथों में होना जरूरी है। साथ ही गौ रक्षा की वकालत की।
News In Short
- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सरकारों पर मंदिरों के व्यावसायिक उपयोग का आरोप लगाया।
- मंदिरों का संचालन पारंपरिक रीति-रिवाजों के जानकारों के हाथों में होना जरूरी।
- शंकराचार्य ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की अपील की।
- शंकराचार्य ने अयोध्या राम मंदिर की ज्योति को नकली बताया।
- पुष्कर में शंकराचार्य ने शत गायत्री महायज्ञ में उपस्थिति दर्ज कराने आए हैं।
News In Detail
सरकारों का नजरिया राजस्व तक सीमित
उन्होंने अन्य धर्मों का उदाहरण देते हुए कहा, जैसे अन्य मजहब और धर्म के लोगों के उपासना स्थानों को उनके जिम्मे रखा गया है, उसी तरह हिंदुओं के उपासना स्थल भी हिंदुओं के पास होने चाहिए। उन्होंने मांग की कि मंदिरों का संचालन सरकार के बजाय पारंपरिक और धार्मिक रीति-रिवाजों को जानने वाले लोगों के हाथों में होना चाहिए, ताकि वे परंपरागत तरीके से मंदिर का प्रबंधन कर सकें।
शत गायत्री महायज्ञ पुण्य का महासागर
उन्होंने कहा कि यह महायज्ञ बड़ा धार्मिक आयोजन है, जिसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता। विधि-विधान और पूरे अनुशासन के साथ यह महायज्ञ किया जा रहा है। शंकराचार्य ने कहा कि इस तरह के आयोजन हिंदू राष्ट्र की नींव को मजबूत करते हैं। इससे देवता प्रसन्न होते हैं। उनकी प्रसन्नता से दैविक संपत्ति की स्थापना होती है। हिंदू राष्ट्र के लिए इस तरह के आयोजन होने चाहिए, ये हिंदू राष्ट्र को बनाने में महती भूमिका निभाएंगे।
गाय में वास करते हैं 33 करोड़ देवी-देवता
उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि गौ माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलाने के लिए जन-जन को आवाज उठानी चाहिए। ताकि हम गर्व से कह सकें कि हम उस देश के वासी हैं जहां गौ हत्या नहीं होती। लेकिन आज हम यह बात नहीं कह सकते, हमारा मन ग्लानि से भरा हुआ है।
राम मंदिर की ज्योति पर बड़ा बयान
गौरतलब है कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पिछले कई मौकों पर सरकार और धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप को लेकर अपनी तीखी प्रतिक्रियाओं के लिए चर्चा में रहते हैं। पुष्कर में जारी यह महायज्ञ 8 मार्च से शुरू हुआ है और इसमें देशभर से हजारों भक्त और संत जुट रहे हैं।
ये भी पढ़ें:-
आतंकी डेविड कॉलमैन हेडली की रेकी के 17 साल बाद पुष्कर में फिर NIA की जांच, जानें पूरा मामला
इजरायल का विरोध पड़ा महंगा, पुष्कर में दो ब्रिटिश नागरिकों को भारत छोड़ने का दिया नोटिस
500 जानवरों की जान बचाने वाली उस जांबाज की कहानी, जिसने ठुकरा दी लाखों की रिश्वत
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari