मुख्यमंत्री बोले- कांग्रेस के पास तथ्य है तो प्रमाण दे, झूठे प्रपंच की राजनीति बंद करे
Jageshwar prasad | Published:
मुख्यमंत्री बोले- कांग्रेस के पास तथ्य है तो प्रमाण दे, झूठे प्रपंच की राजनीति बंद करे
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावी हार छिपाने के लिए तथ्यहीन राजनीति कर रही है। उन्होंने कांग्रेस से आरोपों के प्रमाण मांगे।
समझें क्या है पूरा मामला
- कांग्रेस के पास तथ्य है तो प्रमाण दे
- संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना बंद करे
- चुनावी हार छिपाने के लिए हो रही तथ्यहीन राजनीति
- निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाना गलत
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले, जनता सब देख रही
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति अब जनता के बीच काम करने के बजाय झूठे आरोपों और भ्रम फैलाने तक सीमित रह गई है। चुनाव में हार मिलने पर कांग्रेस अपनी कमियों की समीक्षा नहीं करती। वह संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने लगती है।
जनता के बीच जाने की नसीहत
उन्होंने कहा कि जनता सब देखती और समझती है। अगर कांग्रेस के पास किसी आरोप के समर्थन में तथ्य और प्रमाण हैं, तो उन्हें सार्वजनिक करना चाहिए। वरना संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास बंद करना चाहिए। राजनीति मेहनत, सत्य और ईमानदारी से होती है।
निर्वाचन आयोग का स्पष्टीकरण
उन्होंने कहा कि 24 जून 2025 के मूल आदेश और विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लिए जारी समय-सारणी पर भी आयोग ने स्थिति साफ की है। ये निर्णय पूरे आयोग की सहमति से लिए गए थे। ऐसे में कांग्रेस के दावों का आधार क्या है।
#live :- पत्रकार वार्ता 📍भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर https://t.co/YMIPPBrVGF
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) September 27, 2026
सुप्रीम कोर्ट का आदेश
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि न्यायिक प्रक्रिया के बाद किसी प्रक्रिया पर राजनीतिक आरोप लगाने के लिए उसके पास कौन से ठोस तथ्य और प्रमाण हैं। बिना निर्वाचन आयोग का पक्ष जाने किसी मीडिया रिपोर्ट को आधार बनाकर संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता पर सवाल उठाना ठीक नहीं है।
मतदाता सूची पर काम
उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नियमों में बदलाव का दावा करती है, तो उसे उस बदलाव का आधिकारिक दस्तावेज जनता के सामने रखना चाहिए। आयोग पात्र मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष कैंप लगा रहा है।
रैन बसेरों, मजदूरों और बेघर लोगों तक पहुंचा जा रहा है। छूटे हुए मतदाताओं के घर-घर जाकर बीएलओ (BLO – Booth Level Officer) द्वारा फॉर्म एकत्र किए जा रहे हैं। मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाने के इन प्रयासों पर भी तथ्यात्मक चर्चा होनी चाहिए।
राहुल गांधी पर हमला
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विदेश में जाकर भारत की चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। बाद में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगनी पड़ी। इसके अलावा वे भारत की सेना के शौर्य पर भी सवाल उठाते हैं।
कांग्रेस से ये सवाल
उन्होंने पूछा कि संबंधित फॉर्म में कथित बदलाव का आधिकारिक दस्तावेज कहां है। मीडिया रिपोर्ट को राजनीतिक आरोप का आधार बनाने से पहले उसका सत्यापन किया गया था या नहीं। निर्वाचन आयोग के संयुक्त स्पष्टीकरण के बाद क्या कांग्रेस अपने आरोपों की समीक्षा करेगी।
शब्दों की जिम्मेदारी जरूरी
उन्होंने कहा कि अगर किसी दल द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाते हैं, तो उनके समर्थन में प्रमाण और दस्तावेज भी जनता के सामने रखे जाने चाहिए। चुनावी हार के बाद कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने का रास्ता अपनाती रही है।
ये खबरें भी पढ़ें...
अशोक गहलोत का भाजपा पर आरोप, बोले- पुलिस के जरिए पार्षदों को डराया-धमकाया जा रहा
निकाय चुनाव पर गहलोत बोले- भजनलाल को भला आदमी समझा था, जीत के लिए क्या-क्या नहीं किया
गहलोत का हमला- भजनलाल जी, आपका नाम लोकतंत्र की हत्या करने वाले CM के रूप में दर्ज हुआ
निकाय चुनाव में जीत के बाद BJP मुख्यालय पहुंचे CM भजनलाल, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
By Mukesh Sharma