आईएएस कृष्णकांत को केंद्र में मिली पोस्टिंग, राजस्थान सरकार नहीं थी इच्छुक, एनओसी भी ले ली थी वापस

Amit Baijnath Garg | Sept 14, 2025, 17:58 IST
Share
krishna kant pathak IAS
Photograph: (the sootr)

राजस्थान सरकार की इच्छा के विपरीत केंद्र सरकार ने प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस कृष्णकांत पाठक को दिल्ली बुला लिया है। पाठक को फर्टिलाइजर मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाया गया है।

केंद्र सरकार ने राजस्थान सरकार की इच्छा के खिलाफ वरिष्ठ आईएएस कृष्णकांत पाठक को फर्टिलाइजर मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी पदस्थ किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रविवार को 2001 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस कृष्णकांत की नियुक्ति को मंजूरी दे दी।

राजस्थान सरकार कार्मिक विभाग में नियुक्त कृष्णकांत को केंद्र में भेजने की इच्छुक नहीं थी। उसने केंद्रीय डेपुटेशन के लिए कृष्णकांत की एनओसी वापस ले ली थी। एक दिन पहले एनओसी वापसी के बारे में केंद्र को भी अवगत करा दिया गया था।

माना जा रहा था कि एनओसी के बाद कृष्णकांत राजस्थान में ही पदस्थ रहेंगे, लेकिन कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रविवार को कृष्णकांत की नियुक्ति फर्टिलाइजर मंत्रालय में कर दी। उनकी नियुक्ति पांच साल के लिए केंद्र में की गई है।

आईपीएस राजीव शर्मा का केंद्र में डेपुटेशन खत्म, डीजीपी बनने का रास्ता खुला

तीन अफसरों की ली थी एनओसी वापस

दरअसल, राजस्थान सरकार ने कृष्णकांत पाठक का नहीं, बल्कि दो अन्य आईएएस पी. रमेश (2005 बैच) और नकाते शिव प्रसाद मदान (2011 बैच) की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के आग्रह को ठुकरा दिया था।

डेपुटेशन की आड़ ले IAS की तरह प्रशासन चला रहें ये अधिकारी, मौज में सरकार भी देती है साथ

सरकार ने जुलाई में ही कृष्णकांत के केंद्र में जाने की एनओसी को वापस लेने का फैसला ले लिया था। इसके बारे में एक दिन पहले केंद्र को सूचित भी कर दिया था। सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार का यह फैसला नौकरशाहों पर मजबूत पकड़ रखने के लिए उठाया गया।
MP में आईएएस अफसरों की तरह होगी राज्य कर्मचारियों की ​डीपीसी, डेपुटेशन वालों का नुकसान तय

सीएम भजनलाल शर्मा के विश्वस्त

बताया जाता है कि कृष्णकांत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विश्वस्त माने जाते हैं। सूत्रों का कहना है कि सीएम भजनलाल आईएएस कृष्णकांत को केंद्र में डेपुटेशन पर भेजने के पक्ष में नहीं रहे। इसी के चलते सरकार ने उनकी एनओसी को वापस ले लिया था।



Madhya Pradesh में IAS अफसरों की तरह होगी कर्मचारियों की ​डीपीसी, डेपुटेशन वालों का नुकसान तय !

केंद्र में जा सकती हैं नेहा गिरी

उधर, सूत्रों का कहना है कि आईएएस नेहा गिरी (2010 बैच) को लेकर एनओसी अभी भी मान्य है। उनके पति इंद्रजीत सिंह (2010 बैच) हाल ही में डेपुटेशन पर केंद्र में जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि नेहा गिरी भी जल्द ही डेपुटेशन पर केंद्र में जा सकती हैं। वर्तमान में राजस्थान कैडर के 20 आईएएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।

FAQ

  1. 1. कृष्णकांत पाठक को केंद्रीय पोस्टिंग क्यों मिली?
    कृष्णकांत को केंद्र सरकार द्वारा ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया गया, बावजूद इसके कि राजस्थान सरकार ने उनकी एनओसी वापस ले ली थी।
  2. 2. राजस्थान सरकार ने कृष्णकांत की एनओसी क्यों वापस ली?
    राजस्थान सरकार ने कृष्णकांत की एनओसी को राज्य में मजबूत प्रशासनिक पकड़ बनाए रखने के लिए वापस लिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ कृष्णकांत की नजदीकी भी एक कारण मानी जा रही है।
  3. 3. क्या अन्य आईएएस अधिकारी भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं?
    हां, आईएएस अधिकारी नेहा गिरी को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने की संभावना है, और वर्तमान में राजस्थान के 20 आईएएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।


Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान सरकार
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • केंद्रीय प्रतिनियुक्ति
  • कार्मिक विभाग
  • आईएएस कृष्णकांत पाठक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा