अचानक SMS हॉस्पिटल पहुंचे CM भजनलाल, OPD में की मरीजों से बात
Ashish Bhardwaj | Jun 06, 2026, 17:25 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा भीलवाड़ा से लौटकर सीधे पहुंचे एसएमएस हॉस्पिटल। उन्होंने धन्वंतरि ओपीडी का औचक निरीक्षण किया। मरीजों से बातचीत कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया।
News In Short
- भजनलाल शर्मा ने एसएमएस हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया।
- मुख्यमंत्री ने मरीजों और उनके परिजनों से सीधे फीडबैक लिया।
- धन्वंतरि, सर्जरी और ऑर्थोपेडिक ओपीडी का पैदल निरीक्षण किया।
- अधिकारियों को 24 घंटे में समस्याओं का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए।
- मुख्यमंत्री ने अस्पताल में ज़ीरो टॉलरेंस नीति लागू करने की चेतावनी दी।
News In Detail
अमूमन मुख्यमंत्री सीधे अपने राजकीय आवास या सचिवालय जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अस्पताल परिसर का दौरा किया। यह दौरा पूरी तरह गोपनीय था। इसकी भनक ना तो हॉस्पिटल प्रशासन को थी और ना ही पुलिस को।
आज एसएमएस अस्पताल का निरीक्षण कर ओपीडी एवं सभी स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उपचार व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं एवं अस्पताल प्रबंधन के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण… pic.twitter.com/TUBFvShcUo
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) June 6, 2026
एयरपोर्ट से सीधे मरीजों के बीच
मुख्यमंत्री कतार में मरीजों से हॉस्पिटल की निशुल्क दवा योजना, जांच योजना और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं के बारे में पूछा। ये भी पूछा की किसी तरह की कोई परेशानी तो नहीं आ रही है।
ओपीडी और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण
उन्होंने डॉक्टरों के समय पालन, कुर्सियों और पानी की सुविधाओं, काउंटरों की संख्या और सफाई व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने हॉस्पिटल के प्रशासनिक अधिकारियों को हॉस्पिटल में सुधार के निर्देश दिए।
मरीजों और परिजनों से लाइव फीडबैक
मुख्यमंत्री ने अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी को निर्देश दिए कि 24 घंटे के भीतर सभी समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ये भी पढे़:-
पांचना बांध को लेकर महापंचायत, मुंबई-दिल्ली रेलवे ट्रैक को जाम करने की चेतावनी
कौन है मानव सुथार, जिसे अफगानिस्तान के खिलाफ मिला है खेलने का मौका
पढ़ाई और बकरी चराना साथ-साथ, फिर छठे प्रयास में आईएएस बने राम प्रकाश
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari