भाजपा विधायक की तहसीलदार बेटी कंचन चौहान एपीओ, फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट से चयनित होने का आरोप
Mukesh Sharma | Updated:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के ब्यावर से भाजपा विधायक शंकर सिंह रावत की तहसीलदार बेटी कंचन चौहान एपीओ। फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट के जरिए नौकरी पाने का है आरोप। एसओजी कर रही है मामले की जांच। दिव्यांग कोटे में तहसीलदार के पद पर हुआ था चयन।
Jaipur. कथित रूप से फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट के जरिए दिव्यांग कोटे में नौकरी पाने वाली राजस्थान के ब्यावर से भाजपा विधायक शंकर सिंह रावत की तहसीलदार बेटी कंचन चौहान को एपीओ कर दिया गया है। वह भीलवाड़ा जिले के करेड़ा में तैनात थीं। कंचन ने आरएएस 2018 में नौकरी पाई थी। कंचन के मामले की एसओजी जोच कर रही है।
राजस्थान पहुंची एमपी की बाघिन, 25 दिन के बाद लगी हाथ, अधिकारी बोले एमपी के बाघ ताकतवर
आरएएस 2018 में सलेक्ट होने वाली कंचन चौहान पर आरोप लगे हैं। ब्यावर के ही फनीश सोनी ने मुख्यमंत्री और एसओजी को शिकायत भेजी थी। आरोप है कि कंचन चौहान ने स्वयं को श्रवण बाधित यानी बहरेपन से ग्रसित बताकर दिव्यांगता का सर्टिफिकेट बनवाया। इसके आधार पर आरएएस 2018 में दिव्यांग कोटे में तहसीलदार के पद पर सलेक्ट हो गईं।
बार-बार ट्रांसफर से परेशान जज दिनेश कुमार गुप्ता पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान हाईकोर्ट को मिले नए निर्देश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिकायत को एसओजी को भेजकर जांच को कहा था। एसओजी ने कंचन चौहान को मेडिकल बोर्ड से जांच को बुलाया, लेकिन उस दिन बोर्ड नहीं बना तो चौहान को वापस भेज दिया। इसके बाद एसओजी के बुलाने पर भी कंचन चौहान जांच के लिए मेडिकल बोर्ड के समक्ष पेश नहीं हो रही हैं। फिलहाल SOG ने जांच रिपोर्ट राजस्व मंडल प्रशासन को नहीं भेजी है।
किसानों का विरोध जीता : टिब्बी में एथेनॉल फैक्ट्री नहीं लगाएगी कंपनी, राइजिंग राजस्थान पर भी उठाए सवाल
राजस्थान के 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल जारी, एग्जाम में हुए ये दो बड़े बदलाव
ब्यावर के रहने वाले फणीश कुमार सोनी ने 12 अगस्त, 2025 को कंचन चौहान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। कंचन चौहान के नवोदय स्कूल और उदयपुर यूनिवर्सिटी से मिले एजुकेशनल डॉक्यूमेंट की जांच की मांग की है। शिकायतकर्ता ने कंचन चौहान की पुन: मेडिकल जांच करवाने व इसके लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में मेडिकल बोर्ड का गठन करने की मांग की है। कंचन चौहान का दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने वाले डॉक्टर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुके हैं। अब भाजपा विधायक की तहसीलदार बेटी कंचन चौहान एपीओ कर दी गई हैं।
विशेष प्रशिक्षण शिविर : राहुल गांधी सिखाएंगे संगठन के गुर, दिल्ली में लगेगी राजस्थान के कांग्रेस नेताओं की क्लास
भीलवाड़ा जिले करेड़ा में पोस्टेड विधायक पुत्री कंचन चौहानने साल 2018 से पूर्व 2013 और 2016 में भी आरएएस का एग्जाम दिया था। पहले वो प्री-क्लियर नहीं कर पाई थीं। दूसरे प्रयास में प्री तो क्लियर हुआ, लेकिन मेन क्लियर नहीं हुआ था। इसके बाद 2018 की परीक्षा में कंचन ने इंटरव्यू के बाद 600 के करीब रैंक हासिल की थी। 27 दिसंबर, 2021 को गुलाबपुरा, भीलवाड़ा में नायब तहसीलदार के तौर पर पहली पोस्टिंग हुई थी। करीब एक साल से वे करेड़ा में पोस्टेड थीं।
राजस्थान पहुंची एमपी की बाघिन, 25 दिन के बाद लगी हाथ, अधिकारी बोले एमपी के बाघ ताकतवर
एसओजी कर रही है जांच
बार-बार ट्रांसफर से परेशान जज दिनेश कुमार गुप्ता पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान हाईकोर्ट को मिले नए निर्देश
मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत
किसानों का विरोध जीता : टिब्बी में एथेनॉल फैक्ट्री नहीं लगाएगी कंपनी, राइजिंग राजस्थान पर भी उठाए सवाल
पिछले पांच साल के दस्तावेजों की जांच कंचन चौहान की शिकायत के बाद राजस्व मंडल सहित दूसरे विभाग में दिव्यांग कोटे में नौकरी पाने वालों की मेडिकल जांच शुरू हो गई है। इनमें 20 साल पहले भी बहरेपन के आधार पर दिव्यांग कोटे में नियुक्ति पाने वालों की मेडिकल बोर्ड से जांच करवाई जा रही हैं। जांच में कुछ अभ्यर्थियों के दस्तावेज फर्जी पाए गए।
12 अगस्त को हुई थी शिकायत
विशेष प्रशिक्षण शिविर : राहुल गांधी सिखाएंगे संगठन के गुर, दिल्ली में लगेगी राजस्थान के कांग्रेस नेताओं की क्लास
2013 व 2016 में भी दी थी परीक्षा
इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे
By Sanjay Gupta
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
By Amresh Kushwaha
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
By Umeshwari Baghel
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
By Jageshwar Prasad
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
By Amresh Kushwaha
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
By Jageshwar Prasad