बिश्नोई-गोदारा गैंग का गैंगस्टर जग्गा अमेरिका में डिटेन, राजस्थान पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Amit Baijnath Garg | Oct 27, 2025, 19:54 IST
Share
jagga
Photograph: (the sootr)

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को संगठित अपराध के विरुद्ध बड़ी सफलता। एजीटीएफ की निगरानी के बाद कुख्यात अपराधी जगदीप सिंह उर्फ जग्गा अमेरिका में गिरफ्तार। अब भारत लाएगी राजस्थान पुलिस।

Jaipur. राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को संगठित अपराध के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है। लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के सक्रिय और वर्तमान में गैंगस्टर रोहित गोदारागैंग से संबंध रखने वाले कुख्यात गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा निवासी धुरकोट जिला मोंगा पंजाब को अमेरिका में डिटेन कर लिया गया है। यह गैंगस्टर लंबे समय से विदेशों में बैठकर भारत में आपराधिक गतिविधियां संचालित कर रहा था।

बाड़मेर में तस्करी में महिलाएं भी आगे, राजस्थान पुलिस की बढ़ रही चिंता, उठाए जाएंगे सख्त कदम

कई घटनाओं में संलिप्त

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स दिनेश एमएन के निर्देशन में एजीटीएफ इस कुख्यात अपराधी पर लगातार निगरानी रखी हुई थी। जग्गा बिश्नोई गैंग के लिए विशेष रूप से पंजाब और राजस्थान में सक्रिय था और विदेश में रहकर गैंग के लिए एक्सटॉर्शन और फायरिंग की घटनाओं में संलिप्त रहा है।

राजस्थान पुलिस को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, बना रहेगा आमेर तहसील की जमीन पर कब्जा

जग्गा के खिलाफ वारंट

तीन वर्ष पूर्व यह अपने पासपोर्ट पर दुबई भाग गया था और बाद में अवैध रूप से अमेरिका में चला गया। राजस्थान में विभिन्न प्रकरणों में बेल जंप होने के कारण इसके खिलाफ वारंट जारी किए गए। जग्गा राजस्थान में भी रंगदारी और हत्या जैसे मामलों में वांछित है। उसकी पुलिस लंबे समय से तलाश में जुटी हुई थी।

राजस्थान पुलिस ने महाराष्ट्र से अगवा दो बिजनेसमैन को कोटा में बचाया, बदमाशों के नेटवर्क का खुलासा

जोधपुर जेल में रहा था बंद

जगदीप सिंह उर्फ जग्गा पर पंजाब राज्य में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। राजस्थान में भी उसके विरुद्ध जोधपुर के पुलिस थाना प्रताप नगर और सरदारपुरा में प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे।

जग्गा मार्च, 2017 में प्रताप नगर थाना क्षेत्र में डॉ. सुनील चंडोक पर फायरिंग करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में शामिल था। सितंबर, 2017 में वह जोधपुर के सरदारपुरा थाना क्षेत्र में वासुदेव इसरानी के मर्डर में लॉरेन्स बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई के साथ जेल में बंद रहा था।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 : आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

निगरानी और समन्वय से मिली सफलता

एजीटीएफ टीम ने तत्कालीन उप महानिरीक्षक पुलिस योगेश यादव और वर्तमान उप महानिरीक्षक पुलिस दीपक भार्गव के सुपरविजन में जग्गा के देसी ठिकानों पर दबिश दी गई। बाद में विदेशी नेटवर्क की विस्तृत जानकारी जुटाकर संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया गया।

इस प्रयास के बाद जग्गा को कनाडा-यूएसए बॉर्डर के समीप यूएसए ICE द्वारा डिटेन कर लिया गया। जग्गा फिलहाल यूएसए पुलिस की हिरासत में है। उसे भारत में प्रत्यर्पित करने के लिए सक्षम स्तर पर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

राजस्थान पुलिस ने पकड़े फर्जी तरीके से सरकारी नौकरी पाने वाले, जानें कैसे होगी वसूली

गैंग की जानकरी मिलने की उम्मीद

प्रत्यर्पण के बाद एजीटीएफ को जग्गा से जुड़े अन्य गैंग के सदस्यों की जानकारी मिलने की उम्मीद है। इसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 के अंतर्गत अन्य प्रकरण दर्ज कर संगठित अपराध से जुड़े व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा, नरोतम वर्मा, पुलिस निरीक्षक रविन्द्र प्रताप, सुनील जांगिड़, मनीष शर्मा, कमल पुरी, हेड कांस्टेबल रमेश कुमार और कांस्टेबल सुभाष चंद और सुरेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Tags:
  • राजस्थान
  • लॉरेन्स बिश्नोई गैंग
  • अमेरिका
  • राजस्थान पुलिस
  • जोधपुर
  • गैंगस्टर रोहित गोदारा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज