भजनलाल पर डोटासरा का वार, बोले- जिनके नाम एक बीघा खेती भी नहीं, वो किस आधार पर किसानों का उड़ा रहे मजाक

Mukesh Sharma | Apr 11, 2026, 20:09 IST
Share
govind sin
Photograph: (the sootr)

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री के चुनावी हलफनामे का हवाला देते हुए उनके किसान होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मात्र 350 गज जमीन वाले मुख्यमंत्री किसानों के संघर्ष को 25 दिन का बताकर उनका अपमान और मजाक कर रहे हैं।

News In Short

  • डोटासरा ने मुख्यमंत्री के पास कृषि भूमि नहीं होने को आधार बनाकर उन्हें घेरा।
  • 25-30 दिन काम वाले बयान को अन्नदाताओं का अपमान और संवेदनहीन बताया।
  • नेता प्रतिपक्ष जूली ने भी खेती को पूरे परिवार की साल भर की कड़ी मेहनत कहा।
  • कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री से किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर माफी मांगी।

News In Detail

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के उस बयान पर तीखा पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने किसानों के खेती का काम महज 25-30 दिन का बताया था। मुख्यमंत्री के चुनावी हलफनामे को हथियार बनाकर डोटासरा ने पूछा है कि जिस शख्स के पास खुद के नाम पर एक बीघा जमीन तक नहीं है, वो आखिर किस आधार पर खुद को किसान बताकर अन्नदाताओं के संघर्ष का मजाक उड़ा रहे हैं?

इस बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी सुर में सुर मिलाते हुए मुख्यमंत्री को याद दिलाया है कि खेती केवल बुवाई और कटाई नहीं, बल्कि हाड़ कंपाने वाली सर्दी में रात भर जागकर खून-पसीना एक करने वाली तपस्या है।

कहां के किसान हो आप?

डोटासरा ने सीएम के चुनावी एफिडेविट को सार्वजनिक करते हुए कहा कि इसमें आपके नाम पर कृषि भूमि के रूप में मात्र 350 वर्ग मीटर का एक प्लॉट दर्ज है। यह जमीन एक बीघा भी नहीं होती, ऐसे में आपका खुद को किसान कहना समझ से परे है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पद पर बैठकर इस तरह का बयान देना प्रदेश के लाखों किसानों का अपमान है।

एसी कमरों से मत लगाओ खेती-किसानी का हिसाब

डोटासरा ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को वातानुकूलित कमरों में बैठकर खेती का गणित समझाना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जमीन की हकीकत और दफ्तरों के आंकड़ों में जमीन-आसमान का फर्क होता है, जिसे मुख्यमंत्री शायद भूल चुके हैं।

अन्नदाता का अनादर है यह

डोटासरा ने जोर देकर कहा कि किसान की साल भर की मेहनत को महज 25-30 दिप में समेट देना न केवल हास्यास्पद है, बल्कि यह अन्नदाता के प्रति उनकी संवेदनहीनता को भी उजागर करता है। मुख्यमंत्री का यह नजरिया बताता है कि उन्हें धरातल पर होने वाली कृषि गतिविधियों की कोई समझ नहीं है।

साल भर मौसम की मार झेलता है किसान

डोटासरा ने कहा कि किसान हर मौसम में खेत में पसीना बहाता है। उसके कड़े संघर्ष और जज्बात को चंद दिनों से तौलना शर्मनाक है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री को अपने इस अहंकार भरे बयान के लिए तुरंत किसानों से माफी मांगनी चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने भी किया विरोध

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री खुद को किसान का बेटा कहते हैं, तो उन्हें पता होना चाहिए कि खेत तैयार करने में कितनी मेहनत लगती है। जूली ने कहा कि केवल बीज डालना और फसल काटना ही खेती नहीं है, बल्कि कड़ाके की ठंड में रात-रात भर सिंचाई के लिए जागना असली किसानी है।

एक दिन में नहीं होता कटाई का काम

जूली ने मुख्यमंत्री के ज्ञान पर सवाल उठाते हुए कहा कि फसल की जुताई, बुवाई, निराई-गुड़ाई, सिंचाई और कटाई एक लंबी प्रक्रिया है। उन्होंने हालिया ओलावृष्टि का जिक्र करते हुए कहा कि किसान की कटी हुई फसल खेतों में बर्बाद हो रही है, लेकिन सरकार को यह दर्द नजर नहीं आ रहा।

पूरा परिवार करता है काम

टीकाराम जूली ने कहा कि किसानी एक पारिवारिक यज्ञ है, जिसमें छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हाथ बंटाते हैं। किसान फसल की रखवाली के लिए खेतों में सोता है। मुख्यमंत्री का बयान इन सभी के त्याग का निरादर है।

ये भी पढे़:-

IPS आदर्श सिद्धू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बीएसएफ में बनाए गए डीआईजी

कांग्रेस कार्यालय बना अखाड़ा, धारीवाल और गुंजल समर्थकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की

सीएमओ में अधिकारियों के कामकाज की नई जमावट, संभागों और विभागों की दी जिम्मेदारी

हर बार जरूरी थोड़ी है कि सीएम बना जाए, वसुंधरा राजे को लेकर मदन राठौड़ का आया बड़ा बयान

Tags:
  • कांग्रेस
  • राजस्थान
  • गोविंद सिंह डोटासरा
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • टीकाराम जूली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि