गहलोत सरकार का आवंटन, भजनलाल सरकार ने किया निरस्त, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
Mukesh Sharma | Jul 26, 2026, 21:17 IST
उत्तराखंड समाज को दी गई जमीन निरस्त करने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
राजस्थान हाई कोर्ट ने उत्तराखंड समाज को आवंटित जमीन को निरस्त करने के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने सरकार और हाउसिंग बोर्ड से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता ने कहा, सुनवाई का मौका नहीं दिया।
समझें क्या है पूरा मामला
- उत्तराखंड समाज को दी गई जमीन निरस्त करने पर राजस्थान हाई कोर्ट ने लगाई रोक।
- गहलोत सरकार का आवंटन, भजनलाल सरकार ने निरस्त किया, HC ने रोका।
- सुनवाई का मौका नहीं मिला, उत्तराखंड समाज की याचिका पर कोर्ट ने दी राहत।
- हाउसिंग बोर्ड और राज्य सरकार से 4 सप्ताह में हाई कोर्ट ने मांगा जवाब।
- जैन और अग्रवाल समाज का आवंटन भी निरस्त, हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार।
जस्टिस शुभा मेहता की अदालत ने यह आदेश उत्तराखंड समाज समिति की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। कोर्ट ने राज्य सरकार और हाउसिंग बोर्ड से चार सप्ताह में जवाब भी मांगा है।
भजनलाल सरकार ने मंत्रिमंडलीय एम्पावर्ड समिति की सिफारिश पर यह आवंटन निरस्त किया था। याचिकाकर्ता का कहना है कि निरस्त करने से पहले उन्हें सुनवाई का मौका या कारण नहीं बताया गया।
क्या है मामला?
प्रदेश में सरकार बदलने के बाद भजनलाल सरकार ने गहलोत सरकार के अंतिम 6 माह के फैसलों का रिव्यू करने के लिए मंत्रिमंडलीय एम्पावर्ड समिति बना दी। इस समिति की सिफारिश पर हाउसिंग बोर्ड ने 21 अप्रैल 2026 को समिति को आवंटन निरस्त करने की सूचना दी।
कोर्ट में क्या कहा?
इस पर कोर्ट ने आवंटन निरस्त करने के आदेश पर रोक लगाते हुए निर्देश दिया कि यह जमीन किसी तृतीय पक्षकार को न दी जाए।
अन्य समाजों का भी आवंटन निरस्त
जैन संस्थान को 2000 वर्गमीटर (बालिका छात्रावास) और अग्रवाल समाज को 1500 वर्गमीटर (सामुदायिक भवन) के लिए आवंटन हुआ था। अग्रवाल समाज ने भी 2% राशि जमा करा दी थी।
ये भी पढ़ें:-
पंचायत-निकाय चुनाव 15 नवंबर तक, शेड्यूल पर हाई कोर्ट ने लगाई मुहर
चपरासी भर्ती में जीरो नंबर वालों को हाई कोर्ट से राहत, 6 हफ्ते में मांगा जवाब
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती पर हाई कोर्ट की रोक, थारपारकर या डांगी पर फंसी बाजी
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari