पुलिस ने हुक्का बार पर मारा छापा, भाजपा नेता जय आहूजा की थी पार्टनरशिप

Ashish Bhardwaj | Jun 19, 2026, 13:47 IST
Share
जय आहूजा
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के जयपुर में जेएलएन मार्ग पर पुलिस ने छापा मारकर अवैध हुक्का बार का खुलासा किया है। इस छापेमारी में मैनेजर को गिरफ्तार किया है। इस हुक्का बार में अलवर के भाजपा नेता जय आहूजा की पहले पार्टनरशिप थी।

ऐसे समझें पूरा मामला

  • पुलिस ने जयपुर में छापा मारकर अवैध हुक्का बार का खुलासा किया।
  • पुलिस ने छापेमारी के बाद हुक्का बार मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया।
  • इस हुक्का बार में अलवर के भाजपा नेता जय आहूजा की पहले पार्टनरशिप थी।
  • जय आहूजा का दावा, 2023 के चुनाव के समय उन्होंने पार्टनरशिप हटा ली थी।
  • जय आहूजा भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा के दत्तक पुत्र।
राजस्थान पुलिस ने जयपुर में जेएलएन मार्ग स्थित 3डी रेस्टोरेंट एंड बार में छापा मारकर अवैध हुक्का बार का खुलासा किया। पुलिस ने मैनेजर जितेन्द्र सिंह गिरफ्तार किया है। मौके पर 7 जलते हुक्के मिले और 6 युवकों पर COTPA के तहत चालान हुआ।

इस रेस्टोरेंट में अलवर के भाजपा नेता जय आहूजा की पहले पार्टनरशिप थी। हालांकि उनका दावा है कि 2023 में ही उन्होंने यह बार छोड़ दिया था।

जय आहूजा ने 2023 में अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वे जुबेर खान से हार गए थे। जय भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा के दत्तक पुत्र हैं।

BJP नेता का नाम का नाम आया सामने

अलवर के भाजपा नेता जय आहूजा की इस रेस्टोरेंट में पहले पार्टनरशिप थी। हालांकि आहूजा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले ही यह पार्टनरशिप छोड़ दी थी।

उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने चुनाव लड़ा तो अपनी घोषित संपत्ति में इस रेस्टोरेंट का कोई उल्लेख नहीं था।

मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस

मुखबिर से सूचना मिली थी कि यूडीबी बिल्डिंग स्थित 3डी रेस्टोरेंट में खाने-पीने के साथ ग्राहकों को अवैध रूप से हुक्का परोसा जा रहा है।

सूचना मिलते ही एसआई श्याम प्रकाश पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। अंदर जाने पर एक व्यक्ति ग्राहकों की टेबल पर तंबाकूयुक्त चिलम में हुक्का भरकर परोसता मिला।

7 जलते हुक्के मिले, मैनेजर लाइसेंस नहीं दे सका

तलाशी में अलग-अलग टेबलों पर सात हुक्के, सात पाइप और सात चिलम मिलीं। सभी में जलते कोयले रखे थे और फॉयल पेपर में तंबाकूयुक्त फ्लेवर भरा हुआ था।

पुलिस ने मैनेजर से हुक्का संचालन का वैध लाइसेंस मांगा। लेकिन मैनेजर जितेन्द्र सिंह कोई भी अनुमति या लाइसेंस पेश नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने सभी हुक्के, पाइप, चिलम और तंबाकूयुक्त तीन डिब्बे जब्त कर लिए। इनमें एक्सट्रीम गोल्ड लाइन आइस मैंगो फ्लेवर का डिब्बा भी शामिल था।

6 युवकों पर चालान, मैनेजर गिरफ्तार

डीसीपी (ईस्ट) रंजीता शर्मा ने यह जानकारी दी। हुक्का पीते पकड़े गए छह युवकों पर COTPA एक्ट के तहत 200-200 रुपए का चालान किया गया। मैनेजर जितेन्द्र सिंह उम्र 39 साल, जयसिंहपुरा भांकरोटा निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह और पप्पू लाल की अहम भूमिका रही।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

यह पिछले दो दिनों में जयपुर पुलिस की अवैध हुक्का बारों के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई है। जवाहर सर्कल थाना पुलिस का यह एक्शन संकेत देता है कि शहर में हुक्का बारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

ये खबर भी पढे़:-

कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए दिग्गज नेता हाशिए पर, नहीं बदल पाया भाग्य

RAS भर्ती में नया ट्रेंड, ​डॉक्टर-इंजीनियर आना चाहते हैं प्रशासनिक सेवाओं में

CA फाइनल रिजल्ट 2026: ऑल इंडिया टॉप 30 में राजस्थान के 5 छात्र

आईएएस अंबरीश कुमार को रेट से झटका, दूसरी बार किया तलब

Tags:
  • राजस्थान पुलिस
  • ज्ञानदेव आहूजा
  • भाजपा नेता जय आहूजा
  • जुबेर खान
  • COTPA एक्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई