पैरामेडिकल परीक्षा में 5.5 लाख की नकल डील फेल, 4 आरोपी गिरफ्तार

Mukesh Sharma | Jun 29, 2026, 20:11 IST
Share
जयपुर में पैरामेडिकल परीक्षा में 5.5 लाख की नकल डील फेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
जयपुर में पैरामेडिकल परीक्षा में 5.5 लाख की नकल डील फेल, 4 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर पुलिस ने पैरामेडिकल परीक्षा में 5.50 लाख रुपए में 45 छात्रों को सामूहिक नकल कराने की साजिश को नाकाम कर दिया है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    समझें क्या है पूरा मामला

    • जयपुर में पैरामेडिकल परीक्षा में सामूहिक नकल का भंडाफोड़, 5.5 लाख की डील लीक।
    • 45 छात्रों को एक कमरे में बैठाकर पास कराने की साजिश को पुलिस ने किया नाकाम।
    • मामले से जुड़े कॉलेज संचालक, HOD और लेक्चरर गिरफ्तार, वॉट्सऐप चैट से खुलासा।
    • नकल के लिए 3.27 लाख एडवांस, इनविजिलेटर सेट करने की थी ब्लैक डील।
    • डायरी और वॉट्सऐप चैट में मिला रुपयों का पूरा हिसाब, 4 नकल माफियागिरफ्तार।
    जयपुर पुलिस ने सोमवार को पैरामेडिकल परीक्षा में नकल की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने नकल गिरोह में शामिल 2 कॉलेजों के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कॉलेज के संचालक, HOD और लेक्चरर शामिल हैं।

    जयपुर के प्रभा देवी मेमोरियल पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पेपर पढ़ाकर (नकल करवाकर) झुंझुनूं के एक कॉलेज के 45 छात्रों को परीक्षा पास करवानी थी। इसके एवज में कुल 5.50 लाख रुपए का सौदा तय हुआ था। फिलहाल, खोराबीसल थाना पुलिस गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

    कॉलेज के संचालक, HOD और लेक्चरर गिरफ्तार

    डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया- मामले में खोराबीसल थाना पुलिस ने दोनों कॉलेजों से जुड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार आरोपियों में झुंझुनूं के मुकुंदगढ़ स्थित एस. करण कॉलेज के HOD कृष्ण कुमार, लेक्चरर शंकर लाल जाट (27), और जयपुर के प्रभा देवी मेमोरियल पीजी कॉलेज के संचालक रामकृष्ण मंडीवाल व उनके भतीजे देव कृष्ण शामिल हैं।

    एक ही कमरे में बैठाकर नकल कराने का था प्लान

    पुलिस पूछताछ में सामने आया कि झुंझुनूं के एस. करण कॉलेज के इन सभी 45 फर्स्ट ईयर के छात्रों के बैक आई हुई थी। इन्हें पास करवाने के एवज में जयपुर के परीक्षा केंद्र के संचालक से 5.50 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था।

    साजिश के तहत इन सभी छात्रों को परीक्षा केंद्र के एक ही कमरे में बैठाया जाना था, जहां परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात इनविजिलेटर (वीक्षक) के जरिए उन्हें पेपर पढ़ाया जाना था।

    पुलिस कंट्रोल रूम को मिली सूचना

    साजिश का खुलासा तब हुआ जब 27 जून को पुलिस कंट्रोल रूम को कालवाड़ रोड स्थित प्रभा देवी मेमोरियल पीजी कॉलेज में पैसे लेकर पेपर लीक कराने की सूचना मिली।

    सूचना मिलते ही एक्टिव हुई DST टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की और प्रताप नगर से कृष्ण कुमार सैनी और शंकर लाल जाट को दबोच लिया।

    तलाशी के दौरान उनके बैग से दो डायरियां मिलीं, जिनमें परीक्षा देने वाले छात्रों के नाम और उनसे ली गई रकम का पूरा हिसाब-किताब दर्ज था।

    इनविजिलेटर सेट करने के लिए दिए थे 3.27 लाख रुपए

    पुलिस ने जब आरोपियों के मोबाइल की वॉट्सऐप चैट खंगाली, तो उसमें 'शंकर बाजिया सर' के नाम से चैट मिली। इसमें परीक्षा देने वाले छात्रों के एडमिट कार्ड की पीडीएफ फाइलें शेयर की गई थीं, जिन पर परीक्षा केंद्र का नाम प्रभा देवी मेमोरियल कॉलेज लिखा था।

    आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने 45 छात्रों से कुल 5.50 लाख रुपए लिए थे, जिसमें से 27 जून को ही 3.27 लाख रुपए रामकृष्ण मंडीवाल के जरिए कॉलेज के संस्थापक देवकृष्ण मंडीवाल को दिए गए थे, ताकि परीक्षा कक्ष में मनपसंद इनविजिलेटर (वीक्षक) लगाकर नकल कराई जा सके।

    ये भी पढ़े:-

    एक लाख में एग्जाम देने वाला डमी गिरफ्तार, SOG ने रखा था 10 हजार का इनामी

    SOG की बड़ी कार्रवाई, फर्जी ताइक्वांडो सर्टिफिकेट मामले में एक और अभ्यर्थी गिरफ्तार

    खेल संघ के पूर्व सचिव को SOG ने किया गिरफ्तार, जारी किए थे फर्जी प्रमाण पत्र

    RSSB ने की CET 2026 की तैयारी शुरू, नेगेटिव मार्किंग और नए नियम लागू

    Tags:
    • नकल माफिया
    • नकल
    • जयपुर पुलिस
    • पैरामेडिकल परीक्षा
    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

    By Neel Tiwari

    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

    By Arun Tiwari

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

    By Sandeep Kumar

    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

    By VINAY VERMA

    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

    By Ashish Bhardwaj

    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

    By Arun Tiwari

    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

    By Jitendra Shrivastava

    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच