जैसलमेर आने वाले पर्यटकों की जेब होगी ढीली, एक फरवरी 2026 से लागू हो रहा यह टैक्स

Ashish Bhardwaj | Jan 31, 2026, 20:23 IST
Share
Jaisalmer
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के जैसलमेर में घुसने पर पर्यटकों को अब एंट्री टैक्स देना होगा। यह व्यवस्था एक फरवरी 2026 से लागू हो रही है। एंट्री टैक्स के रूप में देना होगा 50 से 200 रुपए तक

News In Short

  • जैसलमेर में एक फरवरी 2026 से पर्यटकों को देना होगा टैक्स
  • यह टैक्स जैसलमेर आने वाले पर्यटक वाहनों से वसूला जाएगा
  • एंट्री टैक्स के रूप् में देना होगा 50 से 200 रुपए तक
  • जैसलमेर में पर्यटकों के बढ़ते दबाव पर लगाया टैक्स
  • स्थानीय नगर परिषदों को ऐसा टैक्स लगाने का अधिकार

News In Detail

Jaisalmer: राजस्थान की 'स्वर्ण नगरी' जैसलमेर में आने वाले पर्यटकों की एक फरवरी 2026 से जेब ढीली होनी वाली है। अब शहर की सीमाओं में प्रवेश करने वाले पर्यटक वाहनों पर नया यात्री/पर्यटक कर (Passenger/Tourist Tax) देना होगा। यह टैक्स जैसलमेर नगर परिषद ने पर्यटकों के बढ़ते दबाव को देखते हुए लगाया है।

वाहनों के प्रवेश पर लगेगा शुल्क

अधिसूचना के अनुसार टूरिस्ट टैक्स के ये नियम एक फरवरी 2026 से प्रभावी हो जाएंगे। ​नगर परिषद की इस व्यवस्था के बाद शहर में प्रवेश करने वाले बस, कार और अन्य वाणिज्यिक पर्यटक वाहनों को निर्धारित शुल्क चुकाना होगा। सरकारी वाहनों, एम्बुलेंस और निजी लोकल वाहनों को इस टैक्स से छूट रहेगी।

क्यों लिया गया यह निर्णय?

नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 103 के तहत शहर के विकास और पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यात्री कर वसूलने का प्रस्ताव पारित किया गया था। यह प्रस्ताव नगर परिषद जैसलमेर की 15 दिसंबर 2025 को हुई बैठक में पास किया गया। बाद में इसे मंजूरी के लिए स्वायत्त शासन विभाग को भेजा गया। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद अधिसूचना जारी की गई।

वाहन श्रेणी के अनुसार निर्धारित दरें

​नगर परिषद ने अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया है। पर्यटकों को अपनी गाड़ी की क्षमता के अनुसार निम्नलिखित राशि का भुगतान करना होगा:
1. 35 सीटर बस पर 200 रुपए
2. 25 सीटर बस पर 150 रुपए
3. फाइव सीटर से बड़ी कार 100 रुपए
4. लोकल टैक्सी 50 रुपए
5. अन्य समस्त प्रकार की कारें 50 रुपए

क्यों आते हैं लोग जैसलमेर

ऐतिहासिक किलें और किलों का संग्रह

जैसलमेर किला, जिसे "सोनार किला" भी कहा जाता है, राजस्थान के सबसे बड़े किलों में से एक है। यह किला, जो लगभग 800 साल पुराना है, पूरी तरह से पीले बलुआ पत्थर से बना है और इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है। पर्यटक किले की दीवारों, महलों और मंदिरों की वास्तुकला देखने के लिए आते हैं।

सांस्कृतिक विरासत और लोक कला

जैसलमेर का सांस्कृतिक धरोहर इसकी लोक कला, संगीत और नृत्य में समाहित है। यहां की पारंपरिक हवेलियां और कारीगरी, जो सुंदर कटी हुई पत्थर की नक्काशी से सजती हैं, पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। साथ ही, मरुस्थल की सांस्कृतिक धारा से जुड़ी लोक कथाएं और राजस्थानी संगीत पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

रेगिस्तान का अनुभव

जैसलमेर थार रेगिस्तान के बीच स्थित है, और यहां पर यात्रा करने के लिए रेत के धोरों पर सफारी की जाती है। पर्यटक यहां ऊंट की सवारी करते हैं, रेत के टीलों पर कैम्पिंग करते हैं और रेगिस्तान के प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव करते हैं।

ये भी पढे़:-

सरिस्का के 'कोर जोन' में अब खामोश रहेंगे मोबाइल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उठाया कदम

राजस्थान रोडवेज में 'ऑपरेशन क्लीन राइड',फ्लाइंग टीम की बताते थे लोकेशन, 8 गिरफ्तार

विधानसभा में रविंद्र सिंह भाटी का आरोप: पश्चिम राजस्थान में 50 लाख खेजड़ी काटने की तैयारी

राजस्थान में 804 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं से ग्रेजुएट तक करें अप्लाई

Tags:
  • टैक्स
  • यात्री
  • पर्यटक
  • नगरपालिका
  • जैसलमेर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि