जैसलमेर में पकड़ा गया जासूस, DRDO और सेना की खुफिया जानकारी भेज रहा था पाकिस्तान

Amit Baijnath Garg | Aug 05, 2025, 13:23 IST
Share
mahendra prasad
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के जैसलमेर के DRDO गेस्ट हाउस के संविदा कर्मचारी पर जासूसी का आरोप। कर्मचारी महेंद्र प्रसाद को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हिरासत में लिया गया।

राजस्थान के जैसलमेर जिले के चांधन क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवक को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में हिरासत में लिया गया। युवक का नाम महेंद्र प्रसाद है, जो उत्तराखंड का रहने वाला है और जैसलमेर स्थित DRDO गेस्ट हाउस में संविदा कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। उसे DRDO और सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

महेंद्र प्रसाद पर जासूसी के गंभीर आरोप

महेंद्र प्रसाद पर आरोप है कि उसने पोकरण फायरिंग रेंज और DRDO से जुड़े अधिकारियों की गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान भेजी। सुरक्षा एजेंसियों को उसके मोबाइल चैट्स से जासूसी से जुड़े अहम सबूत मिलने की संभावना है। इस कारण उसे देर रात हिरासत में लिया गया। अब उससे जॉइंट इंट्रोगेशन कमेटी (JIC) के तहत पूछताछ की जाएगी।

सुरक्षा एजेंसियों की काफी समय से नजर सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियां महेंद्र की गतिविधियों पर काफी समय से नजर रखे हुए थीं। उसे डिटेन करने से पहले पुख्ता जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। JIC में कई सुरक्षा एजेंसियां जैसे रॉ, आईबी, सीआईडीबीआई, मिलिट्री इंटेलिजेंस, बॉर्डर इंटेलिजेंस, बीएसएफ, पुलिस और अन्य मिलकर पूछताछ करेंगी।
यह खबरें भी पढ़ें...

पाकिस्तानी जासूसी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई... छत्तीसगढ़ में भी ली तलाशी

जासूसी मामले में एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप

छत्तीसगढ़ में जासूसी और सट्टे का खतरनाक गठजोड़

चांधन क्षेत्र: सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इलाका

चांधन क्षेत्र जैसलमेर जिले के मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित है और यह पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज के पास है। यह इलाका सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, जहां कई अत्याधुनिक हथियारों के परीक्षण होते हैं। इसीलिए इस क्षेत्र से जुड़ी जानकारी लीक होने की संभावना को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क रहती हैं।

शादी को लेकर युवाओं में डर का माहौल, करवा रहे भावी जीवनसाथी की जासूसी, जानें क्या है पूरा मामला

महेंद्र प्रसाद ने क्या कहा?

महेंद्र प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 2020 में उसे कॉल आया था और उसने एक पर्ची की फोटो भेजी थी। इसके अलावा उसने और कोई जानकारी नहीं दी। गौरतलब है कि पूर्व में भी कई जासूस चांधन इलाके से पकड़े जा चुके हैं और सामरिक दृष्टि से यह क्षेत्र हमेशा सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में रहता है। अब सवाल यह है कि जासूसी की घटनाओं पर कब तक लगाम लग पाएगी?

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में नौसेना कर्मचारी गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी दी जानकारियां

FAQ

  1. 1. महेंद्र प्रसाद को किस आरोप में हिरासत में लिया गया?
    महेंद्र प्रसाद को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने और सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।
  2. 2. जॉइंट इंट्रोगेशन कमेटी (JIC) में कौन-कौन सी एजेंसियां पूछताछ करेंगी?
    JIC में रॉ, आईबी, सीआईडीबीआई, मिलिट्री इंटेलिजेंस, बॉर्डर इंटेलिजेंस, बीएसएफ, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मिलकर पूछताछ करेंगी।
  3. 3. चांधन क्षेत्र को सामरिक दृष्टि से क्यों महत्वपूर्ण माना जाता है?
    चांधन क्षेत्र पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज के पास स्थित है, जहां अत्याधुनिक हथियारों का परीक्षण किया जाता है, जिससे यह क्षेत्र सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • राजस्थान
  • सुरक्षा एजेंसियां
  • जासूसी
  • जैसलमेर
  • DRDO गेस्ट हाउस
  • जासूसी की घटनाओं पर कब तक लगाम लग पाएगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग