10 किलो चांदी के गहने और 1 करोड़ का महल, राधा गाय क्यों है चर्चा में?

Ashish Bhardwaj | Aug 01, 2026, 14:37 IST
Share
राधा गाय
राधा गाय

राजस्थान के जालोर की एक गाय अपने शाही अंदाज के कारण सुर्खियों में है। उसका 10 किलो चांदी के आभूषणों से शाही श्रृंगार किया जाता है। उसके लिए एक करोड़ की लागत से राधा महल बनवाया जा रहा है।

ऐसे समझें पूरा मामला

  • जालोर की एक गाय अपने शाही अंदाज के कारण सुर्खियों में।
  • विशेष मौकों पर 10 किलो चांदी के आभूषणों से होता है शाही श्रृंगार।
  • गाय के लिए एक करोड़ की लागत से बनवाया जा रहा राधा महल।
  • गाय की देखभाल के लिए 7 कर्मचारियों की टीम हर वक्त तैनात।
मुकेश सोनी@​जालोर

राजस्थान में जालोर की एक गाय इन दिनों चर्चा में हैं। जालोर के धानोल गांव में कांकरेज नस्ल की साधारण सी गाय राधा हर किसी की जुबान पर छा गई है।

आप सोच रहे हैं कि यह गाय सिर्फ अपनी नस्ल या दूध की वजह से चर्चा में है तो आप बिल्कुल गलत हैं। राधा गाय के चर्चा में होने की वजह उसका शाही अंदाज है।

10 किलो चांदी के आभूषण और शाही श्रृंगार

​राधा आम गायों की तरह साधारण जीवन नहीं जीती। अष्टमी या धार्मिक अवसरों पर उसे किसी दुल्हन की तरह सजाया जाता है।

उसके लिए विशेष रूप से 10 किलो चांदी के आभूषण बनवाए गए हैं। जब राधा गले में भारी कंठी, सिर पर चांदी का हार और रेशमी चुनरी ओढ़कर बाहर निकलती है तो देखने वाले हैरान रह जाते हैं।

राधा गाय
राधा गाय

​1 करोड़ की लागत से बन रहा राधा महल

​कंस्ट्रक्शन व्यवसायी नरेंद्र पुरोहित अपनी इस गाय के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। घर के ठीक सामने 200 गज जमीन पर करीब 1 करोड़ रुपए से दो मंजिला राधा महल बनवाया जा रहा है। राधा महल की ​ग्राउंड फ्लोर सिर्फ राधा के घूमने, विश्राम करने और चारा खाने के लिए होगा। अपर फ्लोर में साधु-संतों के ठहरने, हवन-पूजन और श्रद्धालुओं के रुकने के कमरे तैयार किए जा रहे हैं।

7 लोगों की स्पेशल टीम और परिवार जैसा दर्जा

​राधा के भोजन, स्वास्थ्य, स्नान और साफ-सफाई की देखरेख के लिए 7 कर्मचारियों की टीम हर वक्त तैनात रहती है।

पुरोहित परिवार में लगभग 25 गायें हैं, लेकिन राधा की बात ही अलग है। परिवार का नियम है कि सुबह और शाम राधा के दर्शन व पूजा करने के बाद ही कोई सदस्य भोजन ग्रहण करता है।

​वर्ष 2021 में सांचौर की पथमेड़ा गोशाला में राधा का धार्मिक रीति-रिवाजों से एक नंदी से प्रतीकात्मक विवाह कराया गया था।

इस अनोखी शादी में पूरा धानोल गांव बाराती बना था। विवाह के बाद गाय व नंदी को कई धार्मिक तीर्थ स्थलों के दर्शन भी कराए गए थे।

राधा गाय
राधा गाय

भाग्य बदलने की अटूट आस्था

नरेंद्र पुरोहित बताते हैं कि वर्ष 2019 में जब राधा उनके घर आई, उसके बाद से उनके जीवन में अप्रत्याशित सफलता मिली। वे इसे राधा का आशीर्वाद मानते हैं।

हालांकि, उनके घर में गौसेवा की परंपरा पीढ़ियों पुरानी है। उनकी मां विवाह के समय अपने साथ गाय लेकर आई थीं। इसके बाद परिवार में यह सेवा भाव और गहरा होता गया।

ये खबर भी पढे़:-

करोड़ों की बोलियों के दौर में जैन संत का सादगी से चातुर्मास, जीता श्रद्धालुओं का दिल

मंत्री की बेटी की कार को मारी टक्कर, दूसरा पक्ष बोला-हम भी भाजपाई, नहीं देंगे हर्जाना

सूदखोरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 321 किलो चांदी, 4 किलो सोना जब्त

रिटायरमेंट के बाद आईपीएस किशन सहाय की भावुक अपील, जयपुर में किराए पर चाहिए मकान

Tags:
  • राजस्थान
  • गाय
  • साधु-संत
  • जालोर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं