अरावली पर सियासी घमासान : पूर्व विधायक आहूजा के गहलोत-वसुंधरा पर आरोप, बर्बादी के लिए दोनों जिम्मेदार

Amit Baijnath Garg | Dec 24, 2025, 19:59 IST
Share
Gyan Dev Ahuja
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के पूर्व भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने अरावली पर्वतमाला के विनाश को लेकर गहलोत और वसुंधरा पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इन दोनों की जिम्मेदारी तय हो। वहीं अरावली को नहीं बचाया गया, तो 10 साल में रेगिस्तान फैल जाएगा।

Jaipur. बीजेपी से निष्कासित पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने अरावली पर्वतमाला के विनाश को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आहूजा का कहना है कि अरावली की हत्या में गहलोत की 75 प्रतिशत और वसुंधरा की 25 प्रतिशत जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि वसुंधरा के कार्यकाल में अवैध खनन, पट्टे और लीज देने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। जयपुर में कई इमारतों को मान्यता देना भी इसी नीति का हिस्सा रहा।

राजस्थान पहुंची एमपी की बाघिन, 25 दिन के बाद लगी हाथ, अधिकारी बोले एमपी के बाघ ताकतवर

अरावली की हत्‍या का आरोप

आहूजा ने आरोप लगाया कि गहलोत और वसुंधरा राजे दोनों ही अरावली पर्वतमाला के विनाश के जिम्मेदार हैं। यदि अरावली की हत्या का दोष तय किया जाए, तो इसमें 75 प्रतिशत जिम्मेदारी गहलोत की है, जबकि 25 प्रतिशत जिम्मेदारी वसुंधरा की है। उन्होंने कहा कि वसुंधरा ने अपने दोनों कार्यकाल में अवैध खनन, पट्टे और लीज देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

बार-बार ट्रांसफर से परेशान जज दिनेश कुमार गुप्ता पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान हाईकोर्ट को मिले नए निर्देश

अलवर में अवैध कब्जे और खनन

आहूजा ने आरोप लगाया कि अलवर जिले में अरावली की हत्या और अवैध खनन के लिए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और भंवर जितेंद्र सिंह जिम्मेदार हैं। इन दोनों के संरक्षण में सिलीसेढ़ झील, जयसमंद और अन्य जल स्रोतों पर अवैध कब्जे किए गए हैं और किसी भी सरोवर को नहीं छोड़ा गया। इन जल स्रोतों पर अवैध होटल भी बनाए गए हैं।

किसानों का विरोध जीता : टिब्बी में एथेनॉल फैक्ट्री नहीं लगाएगी कंपनी, राइजिंग राजस्थान पर भी उठाए सवाल

अरावली बचाने के लिए करेंगे आंदोलन

आहूजा ने चेतावनी दी कि यदि अरावली पर्वतमाला को बचाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले 10 वर्षों में राजस्थान के हर जिले में रेगिस्तान फैल जाएगा और इसका असर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब तक पहुंचेगा।

उन्होंने घोषणा की कि वह इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ और अरावली को बचाने के लिए आंदोलन करेंगे। उनका कहना है कि यह मुद्दा जाति, धर्म, हिंदू-मुस्लिम से ऊपर है और इसका संबंध प्रकृति, जल, जीव-जंतुओं और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से है।
राजस्थान के 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल जारी, एग्जाम में हुए ये दो बड़े बदलाव

भाजपा नेताओं पर भी उठाए सवाल

आहूजा ने अलवर जिले के भाजपा नेताओं पर भी सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि भाजपा का कोई नेता अरावली के मुद्दे पर क्यों नहीं बोल रहा है? क्या उन्हें इस विनाश से कोई पीड़ा नहीं है या फिर क्या किसी भाजपा नेता ने खुद खनन पट्टे ले रखे हैं? आहूजा ने इसे बड़ा सवाल बताया और इस मुद्दे पर भाजपा नेताओं की चुप्पी पर नाराजगी जताई।

विशेष प्रशिक्षण शिविर : राहुल गांधी सिखाएंगे संगठन के गुर, दिल्ली में लगेगी राजस्थान के कांग्रेस नेताओं की क्लास

मुख्य बातें

  • आहूजा ने गहलोत और वसुंधरा पर अरावली पर्वतमाला के विनाश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गहलोत की 75 प्रतिशत और वसुंधरा की 25 प्रतिशत जिम्मेदारी है।
  • आहूजा का कहना है कि यदि अरावली को नहीं बचाया गया, तो 10 वर्षों में राजस्थान के हर जिले में रेगिस्तान फैल जाएगा। इसका असर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब तक पहुंचेगा।
  • आहूजा ने कहा कि वह अरावली को बचाने के लिए आंदोलन शुरू करेंगे। यह मुद्दा प्रकृति, जल और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा है, जो जाति और धर्म से ऊपर है।
  • अरावली पर सियासी घमासान जारी। पूर्व विधायक आहूजा के गहलोत-वसुंधरा पर आरोप। उन्होंने अरावली की बर्बादी के लिए दोनों को जिम्मेदार ठहराया।
Tags:
  • राजस्थान
  • अशोक गहलोत
  • वसुंधरा राजे
  • ज्ञानदेव आहूजा
  • रेगिस्तान
  • अरावली पर सियासी घमासान
  • अरावली पर्वतमाला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच