कोर्ट ने रद्द की नरेश मीणा की जमानत, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
Mukesh Sharma | Jul 13, 2026, 21:09 IST
रद्द की नरेश मीणा की जमानत
राजस्थान में टोंक की एससी-एसटी मामलों की विशेष कोर्ट ने देवली-उनियारा उपचुनाव के चर्चित एसडीएम थप्पड़कांड के आरोपी नरेश मीणा की जमानत रद्ध कर दी है।
समझें क्या है पूरा मामला
- जमानत की शर्त का उल्लंघन का आरोप
- नरेश मीणा ने कहा कोर्ट का सम्मान है,जनसंघर्ष जारी रहेगा
- बीजेपी पर राजनीतिक द्वेष का आरोप
- पुलिस प्रशासन अलर्ट,गिरफ्तारी की तैयारी,मीणा करेंगे अपील।
टोंक की एससी-एसटी मामलों की विशेष कोर्ट ने नरेश मीणा की राजस्थान हाईकोर्ट से मिली जमानत को रद्द कर दिया है। अदालत ने पुलिस को उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के लिए गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर दिया है। जमानत रद्द होने के बाद नरेश मीणा की किसी भी वक्त दोबारा गिरफ्तारी हो सकती है।
क्यों रद्द हुई नरेश मीणा की जमानत ?
पुलिस ने विशेष लोक अभियोजक के जरिए से कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र पेश कर दलील दी कि नरेश मीणा ने जेल से बाहर आने के बाद जमानत की शर्तों का पालन नहीं किया है।
पुलिस का कहना था कि झालावाड़ स्कूल हादसे में मारे गए 7 बच्चों के पीड़ित परिवारों से मिलने जाने के दौरान नरेश मीणा को गिरफ्तार किया था। यह हाईकोर्ट की जमानत शर्तों का सीधा उल्लंघन है। कोर्ट ने पुलिस की इस दलील को सही मानते हुए सोमवार को उनकी जमानत खारिज कर दी है।
आदेश पर नरेश मीणा की प्रतिक्रिया
नरेश मीणा ने सत्ताधारी भाजपा पर राजनीतिक द्वेष का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह कड़वा सच है कि बड़े-बड़े गुनाह करने वाले नेता जब बीजेपी में शामिल हो जाते हैं, तो वे वाशिंग मशीन में धुलकर अचानक पाक-साफ हो जाते हैं।
मैं जनता के हकों के लिए कानून के दायरे में रहकर संघर्ष कर रहा हूं, जो अहंकारी बीजेपी सरकार को सहन नहीं हो रहा है।
आगे क्या होगा ?
दूसरी ओर नरेश मीणा का कानूनी दल इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करने की तैयारी में जुट गया है।
ये खबर भी पढ़े:-
पंचायत-निकाय चुनाव टालने की फिर गुहार, सरकार ने हाई कोर्ट में लगाई अर्जी
ऊंटनी की डिलीवरी पर भी खा गए घूस, ACB ने किए 2 कर्मचारी अरेस्ट
सचिवालय में एपीओ कर्मचारियों को सौंपी जिम्मेदारी, संभालेंगे साफ-सफाई की व्यवस्था
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava