स्कॉर्पियो की खराबी बन गई मुसीबत, कोर्ट ने महिंद्रा से कहा-नई गाड़ी दो या रुपए लौटाओ
Mukesh Sharma | May 28, 2026, 20:06 IST
Photograph: (the sootr)
राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग (NCDRC) ने महिंद्रा एंड महिंद्रा को खराब स्कॉर्पियो बेचने का दोषी पाया। उसने उपभोक्ता को गाड़ी बदलने या पूरे पैसे लौटाने का आदेश दिए हैं।
News In Short
- खराब स्कॉर्पियो बेचना महिंद्रा को पड़ा भारी, कोर्ट ने कंपनी को माना दोषी।
- महिंद्रा स्कॉर्पियो के इंजन में खराबी को कोर्ट ने माना मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट।
- राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग (NCDRC) ने कहा, नई गाड़ी दो या रुपए वापस करो।
- निचली अदालत द्वारा लगाए गए 4 लाख के जुर्माने को घटाकर 50 हजार रुपए किया।
- बैंक लोन का ब्याज भरने के आदेश से ऑटो कंपनी को मिली बड़ी राहत
News In Detail
कानाराम के एडवोकेट सुनील शर्मा के अनुसार अगले डेढ़ साल में गाड़ी को बार-बार वर्कशॉप भेजना पड़ा। सितंबर 2014 में गाड़ी का इंजन पूरी तरह सीज हो गया। कंपनी ने वारंटी के तहत नया इंजन डाला।
लेकिन इसके बाद भी समस्या सही नहीं हुई तो परिवादी ने उपभोक्ता आयोग में परिवाद दायर कर नई गाड़ी देने अन्यथा पूरी कीमत वापिस दिलवाने की गुहार की थी।
राज्य आयोग ने मानी गुहार
इसके साथ ही आयोग ने कंपनी को परिवादी ग्राहक के बैंक लोन का 10.5% ब्याज भरने और 4 लाख रुपए का मानसिक संताप का मुआवजा देने को कहा था। महिंद्रा कंपनी ने इसी फैसले के खिलाफ राष्ट्रीय आयोग (NCDRC) में अपील की थी।
राज्य आयोग के फैसले को सही माना
आयोग ने कहा है कि यदि किसी गाड़ी का इंजन बार-बार खराब हो रहा है, उसे बदलना पड़ रहा है तो यह साबित है कि वाहन में गड़बड़ी है।
इसके लिए किसी मैकेनिक या एक्सपर्ट की अलग से रिपोर्ट लाने की कोई जरूरत नहीं है। पीठासीन सदस्य डॉ. इंदर जीत सिंह और सदस्य जस्टिस डॉ. सुधीर कुमार जैन की बैंच ने यह आदेश दिया है।
सर्विस सेंटर को मिली राहत
कोर्ट ने कंपनी को राहत देते हुए कहा है कि परिवादी ग्राहक ने अपनी मूल शिकायत में बैंक लोन का ब्याज चुकाने की मांग नहीं की थी। इसलिए राज्य आयोग का यह आदेश कानूनी रूप से सही नहीं है।
इसके अलावा आयोग ने मानसिक प्रताड़ना के लिए तय चार लाख रुपये को बहुत ज्यादा बताते हुए घटाकर 50,000 रुपये कर दिया है। आयोग ने कंपनी को दो महीने में आदेश की पालना करने को कहा है अन्यथा उसे 9 फीसदी सालाना की दर से ब्याज देना होगा।
ये खबर भी पढे़:-
नियुक्तियों में धांधली के आरोप, वाइस चांसलर डॉ. देवस्वरूप को तत्काल हटाया गया
मुकदमे कम करने के लिए नई पहल, गर्मियों की छुट्टियों में होगी नियमित सुनवाई
जोधपुर पहुंचे आसाराम, करेंगे सरेंडर, हाई कोर्ट के आदेश के बाद जमानत अवधि खत्म
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj