ऑनलाइन जनगणना में अब तक जयपुर-सीकर रहे अव्वल, जैसलमेर में दिखी सुस्त चाल
Mukesh Sharma | May 14, 2026, 18:26 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान की पहली ऑनलाइन जनगणना के अंतिम चरण में जयपुर और सीकर ने बाजी मारी है, जबकि जैसलमेर सबसे पीछे है। 15 मई को पोर्टल बंद होने से पहले राज्य में अब तक मात्र 10.21 लाख परिवारों ने ही पंजीकरण कराया है।
News In Short
- कल बंद हो जाएगा ऑनलाइन पोर्टल, अब तक केवल 10% परिवारों की भागीदारी।
- 2.03 लाख परिवारों के साथ जयपुर नंबर वन, शेखावाटी के जिलों ने भी मारी बाजी।
- जैसलमेर में सबसे कम उत्साह, बड़े संभाग मुख्यालयों का प्रदर्शन भी रहा निराशाजनक।
- 29 सवालों का ऑनलाइन जवाब देने के बाद घर आकर डेटा पुख्ता करेंगे कर्मचारी।
News In Detail
पिछले 13 दिन में कुल 10.21 लाख परिवारों ने ही ऑनलाइन ब्यौरा देने के लिए वेब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया है। राजस्थान में ऑनलाइन जनगणना एक मई, 2026 से शुरु हुई है।
जयपुर और शेखावाटी इलाका आगे
टॉप 3 जिले
सर्वाधिक पीछे रहने वालों में जैसलमेर जिला अव्वल है जहां सबसे कम केवल 5,686 परिवारों ने ऑनलाइन डेटा भरा है।
जयपुर और जोधपुर को छोड़कर अन्य संभाग मुख्यालय वाले जिलों की स्थिति भी अच्छी रनहीं है। उदयपुर, कोटा, बीकानेर, अजमेर और भरतपुर जैसे बड़े केंद्रों में 20 हजार से भी कम परिवारों ने आॅनलाइन डेटा दर्ज करने में रुचि दिखाई है।
ऑनलाइन प्रक्रिया में 34 में से 29 सवाल
बाकी मकान संख्या और भवन का वास्तविक उपयोग जैसी महत्वपूर्ण जानकारी जनगणना कर्मचारी घर आकर सत्यापित करेंगे। जनगणना कर्मचारी ऑनलाइन डेटा भरने वाले परिवार तक पहुंचकर डेटा की पुष्टि करेंगे।
जिलों की स्थिति एक नजर में
बाड़मेर में 9,427, जालौर में 9,259, बारां में 8,021, सिरोही में 7,532, फलोदी में 7,388 और जैसलमेर में सबसे कम 5,686 परिवारों ने ऑनलाइन डेटा दर्ज किया है।
आज रात तक अंतिम अवसर
ये भी पढ़ें:-
परीक्षार्थी अब प्रवेश पत्र दिखाकर नहीं कर सकेंगे यात्रा, रोडवेज का अहम फैसला
राज्यपाल और लोकसभा अध्यक्ष ने घटाया अपना काफिला, केवल 2 गाड़ियों के साथ होगा सफर
पेपर लीक के मास्टरमाइंड जीते हैं लक्जरी लाइफ, इसे जानकर आप भी रह जाएंगे दंग!
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari