चरमराया पुलिस मुख्यालय का एंटी-करप्शन नेटवर्क, नो-रिप्लाई मोड में सिस्टम
Jageshwar prasad | Jul 28, 2026, 09:20 IST
PHQ के 46 व्हाट्सएप नंबर बेअसर, 13 एक्टिव नहीं, 10 बंद, 1 निजी व्यक्ति के पास
राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने एक साल पहले शिकायतों के लिए 46 व्हाट्सएप नंबर जारी किए थे। अब इनमें से अधिकतर नंबर बेअसर हो गए हैं। 13 नंबर व्हाट्सएप पर एक्टिव नहीं हैं और कई पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती है।
समझें क्या है पूरा मामला
- पुलिस-बदमाश गठजोड़ की शिकायत के लिए बनाया सिस्टम फेल।
- PHQ के व्हाट्सएप नंबर बेअसर, 13 एक्टिव नहीं, 10 बंद, 1 निजी व्यक्ति के पास।
- 10 दिन में 350 शिकायतें आईं, अब नंबरों पर नो रिप्लाई, सिस्टम ठप।
- जयपुर रेंज का नंबर बंद, कमिश्नरेट के नंबर पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं।
- रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी के पास नंबर, तबादले के बाद नए नंबर जारी नहीं।
पड़ताल में पाया गया कि 13 नंबर व्हाट्सएप पर एक्टिव नहीं हैं, 10 बंद हैं, एक निजी व्यक्ति के पास है और कई पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती है। नंबरों की नियमित जांच और निगरानी न होने से शिकायतकर्ताओं को निराशा हाथ लगी है।
क्या है हालात?
जयपुर रेंज में आईजी स्तर पर सूचना देने के लिए जारी मोबाइल नंबर 87645-14102 बंद है और व्हाट्सएप भी सक्रिय नहीं है। जयपुर कमिश्नरेट का नंबर 73003-63636 एक्टिव है, लेकिन संदेश भेजने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती।
पाली के व्हाट्सएप नंबर तो गलत निकले। यह नंबर किसी निजी व्यक्ति के पास है, जिसने बताया कि यह नंबर एक माह पहले ही लिया है।
क्या कहते हैं अधिकारी?
दौसा में परिवाद शाखा के एएसआई विष्णु शर्मा का नंबर जारी किया था। एक साल पहले अलवर तबादला हो गया, लेकिन नया नंबर जारी नहीं हुआ। अब शिकायत आने पर वे दौसा कंट्रोल रूम का नंबर देते हैं।
क्यों फेल हुआ सिस्टम?
भिवाड़ी एसपी की ओर से जारी 95304-18496 नंबर उपयोग में नहीं है। भरतपुर रेंज का नंबर संभालने वाले अधिकारी दो साल पहले रिटायर हो चुके हैं।
जालोर में गोपनीय शिकायत के नाम पर कंट्रोल रूम के नंबर जारी किए गए, जहां कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल फोन उठाते हैं। इससे पहचान गोपनीय रखने का दावा भी सवालों में है।
ये भी पढ़ें:-
राजस्थान पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 84 एडिशनल SP के हुए ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट
राजस्थान पुलिस की नई पहल, अब परिवादी के सामने ही शिकायत होगी ऑनलाइन अपलोड
अवैध खनन पर बेबस राजस्थान पुलिस, थानाधिकारी ने सुनाई बेबसी की कहानी
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava