गायब हुआ किलर फॉर्चूनर का आरोपी, अब जांच के लिए खाटू श्याम मंदिर पहुंची पुलिस

Ashish Bhardwaj | May 22, 2026, 12:49 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-22T124840.729
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में अजमेर की पुष्कर घाटी में खाटू श्याम मंदिर समिति की फॉर्चूनर से हुए हादसे में अब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है। आरोपी दिग्विजय सिंह पुलिस के सामने ही हॉस्पिटल से गायब हो गया।

News In Short

  • अजमेर-पुष्कर घाटी में हुए हादसे का आरोपी दिग्विजय सिंह हॉस्पिटल से गायब।
  • हादसे में तीन लोग घायल हुए और एक व्यकित की मौत हो गई थी।
  • पुलिस ने खाटू श्याम मंदिर जाकर समिति अध्यक्ष को नोटिस थमाया।
  • कार चला रहे खाटू श्याम मंदिर के सेवादार दिग्विजय सिंह की पुलिस की तलाश में है।
  • जांच में वाहन दस्तावेज, चालक और सवार युवकों की पूरी जानकारी मांगी गई।

News In Detail

राजस्थान में अजमेर के पुष्कर में हुए सड़क हादसे में पुलिस की कार्यशैली भी अब सवालों के घेरे में है। फॉर्चूनर कार चला रहा खाट श्याम मंदिर समिति का सेवादार दिग्विजय सिंह पुलिस को घटनास्थल पर घायलावस्था मिला था।

पुलिस उसको इलाज के लिए जेएलएन अस्पताल ले गई थी। यहां कुछ लोगो ने आरोपी पहचान भी लिया। इसलिए पुलिस उसे बिना इलाज के लिए ही वापस ले आई। लेकिन अब दिग्विजयसिंह कहां गया, किसी को कुछ भी नहीं पता। अब पुलिस दिग्विजय सिंह की तलाश में यहां-वहां घूम रही है जबकि उसके तीन साथी घटनास्थल से ही फरार है।

पुलिस ने समिति अध्यक्ष को नोटिस थमाया

पुष्कर पुलिस आरोपी दिग्विजय की तलाश में सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंची। जांच अधिकारी नंदकिशोर गोदारा ने फॉर्चूनर कार चालक और उसमें सवार युवकों की जानकारी न मिलने पर समिति अध्यक्ष शक्तिसिंह चौहान को नोटिस थमाया है।

कार में सवार युवक और पुलिस की भूमिका

खाटू श्याम मंदिर में पूछताछ के दौरान दिग्विजय सिंह ही कार चला रहा था इस बात की जानकारी पुलिस को मिली है। हालांकि, समिति ने अन्य युवकों की जानकारी स्पष्ट नहीं दी। घटना के बाद पुलिस ने घायल दिग्विजय सिंह को जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में वह अस्पताल से बिना पूरी मेडिकल प्रक्रिया के गायब हो गया।

अध्यक्ष ने मांगा समय

जानकारी न मिलने पर पुलिस ने कानूनी नोटिस दिया। इसमें एसयूवी के दस्तावेज, बीमा कागजात, चालक और सभी सवार युवकों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश थे। समिति अध्यक्ष ने तत्काल जवाब देने के बजाय समय मांगा है।

हादसे का संक्षिप्त विवरण

18 मई की रात, पुष्कर घाटी में तेज रफ्तार एसयूवी ने धोलाभाटा निवासी रवि (Ravi) को टक्कर मार दी। इस हादसे में रवि की मौत और तीन अन्य लोग घायल हुए। वायरल वीडियो में वाहन में चार युवकों और शराब होने की पुष्टि हुई।

आगे की कार्रवाई

एसयूवी श्रीश्याम सेवा समिति के नाम पंजीकृत है। पुलिस ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब मिलने के बाद कार्रवाई तय होगी।

ये भी पढे़:-

रफ्तार के कहर ने बुझाया घर का इकलौता चिराग, मां पूछ रहीं- मेरे बेटे का क्या कसूर था?

खाटू श्याम मंदिर कमेटी की फॉर्च्यूनर ने ढहाया कहर, गाड़ी से मिली शराब की बोतलें, एक युवक की मौत

NEET पेपर लीक: 5 राज्यों में बिका पेपर, महाराष्ट्र टॉप पर और राजस्थान दूसरे नंबर पर

महिला लेक्चरर की कार से कुचलकर 15 महीने की मासूम की मौत, बैक करते समय हुआ हादसा

Tags:
  • पुष्कर
  • जेएलएन अस्पताल
  • खाटू श्याम मंदिर कमेटी
  • अजमेर-पुष्कर घाटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज