राजस्थान में अगर 75 साल का फॉर्मूला चला, तो अगले चुनाव तक कई दिग्गज हो जाएंगे रिटायर
Santosh Kumar pandey | Jul 11, 2025, 21:12 IST
madan_vasundhra
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के राजनीति में 75 साल (75 Years Rule Politics) वाले बयान को राजस्थान के संदर्भ में तौला जाए, तो यहां भाजपा के कई दिग्गज विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ने से वंचित रह जायेंगे।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के 75 वर्ष की (75 Years Rule Politics) आयु में रिटायरमेंट होने वाले बयान पर अगर राजस्थान में अमल हुआ, तो सत्तारूढ़ भाजपा के कई दिग्गजों को बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है। इनमें वो चेहरे शामिल हैं, जो कई बार मंत्री, सांसद या मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhra raje)की उम्र अभी 72 साल है। वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव के समय 75 साल की हो जाएंगी। ऐसे में इनके भाजपा से चुनाव लड़ने पर संकट खड़ा हो सकता है। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी अभी 77 साल के हो गए हैं। इनकी उम्र विधानसभा चुनाव तक 80 साल हो जाएगी।
राजस्थान विधानसभा में हो सकते हैं लोकसभा की तरह तीन सत्र, स्पीकर देवनानी की चाहत
राजस्थान में खुलेगा पहला गर्ल्स मिलिट्री स्कूल, व्यापारी ने दान की 100 करोड़ की प्रॉपर्टी!
जयपुर के मालवीय नगर से कई बार विधायक रह चुके कालीचरण सराफ और राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत अभी 73 साल के हैं। विधानसभा चुनाव के समय तक दोनों नेता 75 साल की उम्र पार कर लेंगे। ऐसे में इन पर भी खतरा मंडरा सकता है।
राजस्थान में माटी का कर्ज चुकाने आगे आए एनआरआई, जल संरक्षण में दे रहे खुलकर सहयोग
राजस्थान की राजनीति में बाबा के नाम से लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की आयु अभी 73 है। वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में वे 75 साल की उम्र पार कर लेंगे। अगर 75 साल की आयु का फॉर्मूला आया, तो उनका भाजपा से चुनाव में उतरना मुश्किल हो जाएगा। वो अलग बात है, वो भाजपा से अपनी अलग राह चुन लें।
जनसंख्या के मामले में राजस्थान अब देश का छठा सबसे बड़ा राज्य बना
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर की उम्र लगभग 71 साल है। हालांकि वे अभी राज्यसभा सांसद हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव तक ये 75वें वर्ष में प्रवेश कर जाएंगे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की उम्र 70 साल है। मगर विधानसभा चुनाव 2028 तक ये भी 73 साल के हो जाएंगे।
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की उम्र अभी 71 साल है। ऐसे ही पाली से निर्वाचित केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी भी 71 के हो चुके हैं। वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव के समय दोनों मंत्री 75 साल के हो जाएंगे। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी की उम्र 77 साल, तो राज्यसभा सदस्य चुन्नीलाल गरासिया 71 साल के हो गए हैं। इन पर अगले चुनाव तक उम्र के हिसाब से खतरा मंडरा सकता है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhra raje)की उम्र अभी 72 साल है। वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव के समय 75 साल की हो जाएंगी। ऐसे में इनके भाजपा से चुनाव लड़ने पर संकट खड़ा हो सकता है। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी अभी 77 साल के हो गए हैं। इनकी उम्र विधानसभा चुनाव तक 80 साल हो जाएगी।
राजस्थान विधानसभा में हो सकते हैं लोकसभा की तरह तीन सत्र, स्पीकर देवनानी की चाहत
राजस्थान में खुलेगा पहला गर्ल्स मिलिट्री स्कूल, व्यापारी ने दान की 100 करोड़ की प्रॉपर्टी!
सराफ और गहलोत पर भी खतरा
राजस्थान में माटी का कर्ज चुकाने आगे आए एनआरआई, जल संरक्षण में दे रहे खुलकर सहयोग
बाबा के लिए होगा संकट
जनसंख्या के मामले में राजस्थान अब देश का छठा सबसे बड़ा राज्य बना
राठौर व राठौड़ का क्या होगा
मोदी के मंत्री और सांसद पर भी असर
FAQ
- 1. क्या 75 साल का फॉर्मूला राजस्थान की राजनीति में लागू हो सकता है?
अगर आरएसएस प्रमुख के बयान को सही तरीके से लागू किया गया, तो राजस्थान में भाजपा के कई नेताओं की राजनीति पर असर पड़ सकता है, क्योंकि कई नेताओं की उम्र 75 साल से ऊपर हो जाएगी। - 2. 75 साल की आयु का नियम भाजपा के लिए कितना महत्वपूर्ण होगा?
यह नियम भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि यह उनके राजनीतिक कॅरियर को खत्म कर सकता है, विशेषकर उन नेताओं के लिए जिनकी उम्र 75 साल से अधिक है। - 3. क्या वसुंधरा राजे को 75 साल के फॉर्मूला से राजनीति से बाहर होना पड़ेगा?
अगर 75 साल का फॉर्मूला लागू होता है, तो वसुंधरा राजे के लिए भाजपा से चुनाव लड़ना कठिन हो सकता है, क्योंकि उनकी उम्र 75 साल के करीब पहुंच रही है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari