राजस्थान विधानसभा में हंगामा : कांग्रेस विधायकों ने 'वोट चोर' के नारे लगाए, सदन स्थगित
Gyan Chand Patni | Sept 01, 2025, 14:17 IST
nare
राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 1 सितंबर को हंगामे के साथ शुरू हुआ। कांग्रेस विधायकों ने 'वोट चोर' के नारे लगाए, जबकि भाजपा ने पलटवार किया। सदन स्थगित।
राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 1 सितंबर को शुरू हुआ, लेकिन पहले ही दिन विपक्षी कांग्रेस विधायकों और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायकों ने 'वोट चोर' और 'गद्दी छोड़' जैसे नारे लगाकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हालात संभालने की कोशिश की। सदन की गरिमा का हवाला भी दिया। इसके बावजूद हंगामा जारी जारी रहा। आखिरकार विधानसभा अध्यक्ष ने बुधवार 11 बजे तक के लिए सदन एडजर्न कर दिया।
सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक दल ने एकजुट होकर विधानसभा की ओर पैदल मार्च किया। उनके हाथों में तख्तियां थीं जिन पर 'वोट चोर, गद्दी छोड़' और 'पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे चोरों से' जैसे नारे लिखे हुए थे। विपक्षी नेता टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में वोट चोरी की है और जयपुर ग्रामीण सीट पर भी गड़बड़ी की है।
कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान, भाजपा विधायकों ने 'गालीबाज राहुल गांधी' के नारे लगाए। इस पर स्पीकर ने कहा कि सदन में इस तरह की हरकतें स्वीकार्य नहीं हैं और दोनों पक्षों को संयम बरतने की अपील की।
सदन में हंगामे के दौरान, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस विधायकों को फटकार लगाते हुए कहा कि वे सदन में हैं, न कि सड़क या चौराहे पर। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से कहा कि उन्हें सदन की गरिमा बनाए रखने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। शोकाभिव्यक्ति के दौरान भी जब विपक्ष ने अपनी बात रखने की कोशिश की, तो स्पीकर ने साफ तौर पर इनकार किया और कहा कि सदन नियमों के तहत चलेगा।
राजस्थान में अपराधियों ने बेटे-बेटियों को भी बनवा दिया थानेदार, एसओजी ने किया बड़ा खुलासा
राजस्थान में सौर ऊर्जा से जोड़कर देंगे 150 यूनिट मुफ्त बिजली, कैबिनेट ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर
आखिर क्यों हैं राजस्थान के पुलिसकर्मी निराश, विस्तार से जानिए इस सवाल का जवाब
सदन में निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने खेजड़ी के संरक्षण के लिए कानून लागू करने की मांग उठाई। वे 'खेजड़ी बचाओ' के पोस्टर लेकर सदन पहुंचे और सरकार को चेतावनी दी कि अगर समय रहते यह कानून लागू नहीं किया गया तो वे मजबूती से विरोध करेंगे।
हंगामे के बावजूद, सदन में कुछ विधायी कार्य भी हुए। राजस्थान स्वास्थ्य विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश, 2025 को चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने सदन के पटल पर रखा। कारखाना संशोधन विधेयक खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने पेश किया। माल एवं सेवा कर द्वितीय संशोधन विधेयक को वित्त मंत्री और उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सदन में पेश किया।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हालात संभालने की कोशिश की। सदन की गरिमा का हवाला भी दिया। इसके बावजूद हंगामा जारी जारी रहा। आखिरकार विधानसभा अध्यक्ष ने बुधवार 11 बजे तक के लिए सदन एडजर्न कर दिया।
कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन
कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान, भाजपा विधायकों ने 'गालीबाज राहुल गांधी' के नारे लगाए। इस पर स्पीकर ने कहा कि सदन में इस तरह की हरकतें स्वीकार्य नहीं हैं और दोनों पक्षों को संयम बरतने की अपील की।
हंगामे के बाद स्पीकर की नाराजगी
राजस्थान में अपराधियों ने बेटे-बेटियों को भी बनवा दिया थानेदार, एसओजी ने किया बड़ा खुलासा
राजस्थान में सौर ऊर्जा से जोड़कर देंगे 150 यूनिट मुफ्त बिजली, कैबिनेट ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर
nare congress
भाजपा का पलटवार भाजपा विधायकों ने कांग्रेस के 'वोट चोर' के नारे का जवाब देते हुए 'गालीबाज राहुल गांधी' के नारे लगाए, जिससे स्थिति और गरमाई। स्पीकर ने भाजपा विधायकों को भी चेतावनी दी कि सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए दोनों पक्षों को संयम रखना होगा। राजस्थान विधानसभा में हंगामा उचित नहीं है।
'खेजड़ी बचाओ' के पोस्टर
विधायी कार्य भी हुए
FAQ
- 1.
राजस्थान विधानसभा में क्यों हुआ हंगामा?
राजस्थान विधानसभा में 1 सितंबर को कांग्रेस विधायकों ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसके जवाब में भाजपा ने भी नारेबाजी की, जिससे सदन में हंगामा हुआ। - 2. विधानसभा में कौन से विधायी कार्य हुए?
सदन में कुछ विधायी कार्य भी हुए, जिसमें राजस्थान स्वास्थ्य विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश, कारखाना संशोधन विधेयक और माल एवं सेवा कर द्वितीय संशोधन विधेयक शामिल थे। - 3. खेजड़ी संरक्षण के लिए क्या मांग उठाई गई?
निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने खेजड़ी संरक्षण के लिए कानून की मांग उठाई ।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava