जयपुर सहित सभी संभाग होंगे सिग्नल फ्री, सैनिकों के लिए कई नई योजना
Ashish Bhardwaj | Feb 11, 2026, 23:00 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान बजट 2026 में सिग्नल फ्री शहर, सैनिकों के लिए योजना, शिक्षा में सुधार, नई सड़कों, एयरपोर्ट और सौर ऊर्जा परियोजनाओं की घोषणा। राजस्थान बजट में 'विकसित राजस्थान 2047' की तस्वीर
News In Short
- राजस्थान बजट में 'विकसित राजस्थान 2047' की तस्वीर।
- सीकर और झुंझुनूं में नए एयरपोर्ट के लिए सर्वे।
- बीकानेर में 4830 मेगावाट सोलर पार्क के लिए 2900 करोड़ का बजट।
- झुंझुनूं में वॉर म्यूजियम और सैनिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण।
- अलवर में जीआईएस के आधार पर जमीन का रिकॉर्ड बनाया जाएगा।
News In Detail
सैनिकों और उनके परिवारों के लिए नया कदम
नए एयरपोर्ट और पर्यटन के लिए बड़ी घोषणाएं
अरावली पर्वतमाला संरक्षण और सड़कों का सुधार
राज्य के विकास के लिए टेक्नो हब को बढ़ावा
सामाजिक सुरक्षा और शैक्षिक सुधार
जानें प्रत्येक जिले को क्या मिला
जयपुर जिला
- महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय जयपुर में बनेगा इस कार्य में 100 करोड़ रुपए की लागत आएगी ।
- जे.के. लोन हॉस्पिटल जयपुर में 500 बेड क्षमता का आईपीडी टावर बनेगा इस कीलागत 75 करोड़ रुपए आएगी
- राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) में 200 बेड का पीडियाट्रिक आईसीयू वार्ड और ट्रीटमेंट सेंटर बनाया जाएगा।
- जयपुर में सेंट्रल जेल की बिल्डिंग का होगा विस्तार।
- सरस डेयरी के आउटलेट अब दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में भी खोले जाएंगे।
- जयपुर में ऑक्सीजोन बनाया जाएगा, जहां बड़ी मात्रा में पेड़ लगाकर छोटा वनक्षेत्र बनाया जाएगा।
- मानसिक रूप से बीमार लोगों की काउंसलिंग और उनका ट्रीटमेंट के लिए सेंटर फॉर एक्सीलेंस फॉर मेंटल हेल्थ की स्थापन सवाई मानसिंह अस्पताल में की जाएगी।
- विद्याधर नगर में विकास कार्य के लिए 20 करोड़ रुपए और सड़कों के निर्माण होगा।
- जयपुर के जवाहर कला केंद्र में शिल्पग्राम का नया भवन का निर्माण होगा इसकी लागत 15 करोड़ रुपए आएगी
- जयपुर राजस्थान विधानसभा में 14 करोड़ रुपए की लागत से सेंट्रल हॉल का निर्माण होगा।
- जयपुर के शासन सचिवालय परिसर के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 20 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
- जयपुर के हरिश्चन्द्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान (ओटीएस) में छात्रावास निर्माण के लिए 35 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
- नगर निगम जयपुर और जोधपुर में PPP मोड पर बायो गैस संयंत्र की स्थापना की जाएगी।
अलवर जिला
- खैरथल में इंटीग्रेटेड सेंटर बनाया जाएगा।
- ड्रोन पॉलिसी बनाई जाएगी।
- विकसित राजस्थान के तहत जीआईएस के आधार पर जमीन का रिकॉर्ड बनाया जाएगा।
- अलवर सहित अन्य जिलों में भी नए सेंट्रल जेल का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य के लिए 1200 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
- अलवर में कुशलगढ़ तिराहे से थैंक्यू बोर्ड वाया भर्तृहरि की 15 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा।
झुंझुनूं जिला
- झुंझुनूं में वॉर म्यूजियम, हाई-टेक इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स बनेगाा।
- झुंझुनूं में सैनिकों के लिए पेंशन, पुनर्वास, कल्याणकारी योजनाएं और अन्य सरकारी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
- झुंझुनूं के साथ ही जोधपुर, शेरगढ़ और टोंक में इन कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए कुल 36 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है
दौसा जिला
- दौसा के लवाण में देवनारायण बालक छात्रावास की स्थापना की जाएगी। यह छात्रावास अनुसूचित जाति/जनजाति या
- पिछड़े वर्ग के विधियार्थी के लिए शिक्षा और आवास सुविधा देगा।
- दौसा जिले में पहले से चल रही ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना से जुड़े कार्यों को बजट में अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन मिला है, लेकिन कोई नई बड़ी राशि या अलग घोषणा नहीं आई।
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के दौसा से कोटा खंड से जुड़े कामों का उल्लेख किया गया है
- दौसा में उपहार विक्रय केंद्र, जिला अस्पताल में मेंटल केयर सेंटर और स्कूल ऑन व्हील्स की घोषणा की गई है।
- पंचायतों में यूथ गेम्स का आयोजन होगा।
- नमो वन और नमो नर्सरी विकसित की जाएंगी।
सीकर जिला
- शेखावाटी में यमुना जल परियोजना का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इस परियोजना पर 32000 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
- सीकर-झुंझुनूं में नए एयरपोर्ट के लिए फिजिबिलिटी स्टडी करवाई जाएगी।
ये भी पढे़ :-
बजट का गणित: कमाई कम और कर्ज का बोझ ज्यादा, क्या उधारी के भरोसे विकसित राजस्थान का सपना होगा पूरा
राजस्थान बजट 2026 की वो बड़ी घोषणाएं, जो हो सकती है आपके लिए काम की
राजस्थान बजट 2026: कर्मचारियों की 'बल्ले-बल्ले', 8वें वेतन आयोग के लिए बनेगी हाईपावर कमेटी, सौगातों का पिटारा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari