वी. श्रीनिवास हो सकते हैं राजस्थान के नए मुख्य सचिव, केंद्र सरकार ने जारी किए उनके रिलीव ऑर्डर

Rakesh Sharma | Nov 14, 2025, 22:41 IST
Share
rajasthan-chief-secretary-v-srinivas
Photograph: (The Sootr)

वी. श्रीनिवास राजस्थान के नए मुख्य सचिव हो सकते हैं। केंद्र सरकार ने उनके रिलीव ऑर्डर जारी किए हैं। राजस्थान सरकार जल्द आदेश जारी कर सकती है। दिल्ली में उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात भी की थी।

JAIPUR. केंद्र सरकार में पदस्थापित राजस्थान कैडर के सीनियर आईएएस वी. श्रीनिवास राजस्थान के नये मुख्य सचिव होंगे। केंद्र सरकार ने 14 नवबंर, शुक्रवार को उनके रिलीव ऑर्डर जारी कर दिए हैं। ऐसे में उनका मुख्य सचिव बनना तय माना जा रहा है।

राजस्थान सरकार कभी भी उनके मुख्य सचिव बनने के आदेश जारी कर सकती है। दिल्ली दौरे के दौरान श्रीनिवासन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की थी। तभी से इनके नाम को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी।

32789d7f-914
32789d7f-914


सुधांश पंत के ट्रांसफर के बाद नए चेहरे की तलाश

राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत के केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति आदेश के बाद मुख्य सचिव के नए चेहरे के नामों की चर्चा शुरू हो गई थी। हर तरफ यहीं सवाल है कि अब मुख्य सचिव कौन बनेगा। खास कर राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में यह सबसे बड़ा सवाल यहीं चल रहा था।

चर्चा में 6 सीनियर आईएएस के नाम बताए जा रहे थे। जिनमें से तीन दिल्ली में पदस्थापित है और तीन राजस्थान के थे। दिल्ली में पदस्थापित रजत मिश्रा, वी श्रीनिवासन और तन्मय कुमार के नाम चर्चा में रहे। आज रिलीव ऑर्डर निकलते ही श्रीनिवासन के मुख्य सचिव बनना तय माना जा रहा है।

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग में थे श्रीनिवासन

आईएएस वी. श्रीनिवासन भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग तथा पेंशनर्स वेलफेयर विभाग में सचिव है। श्रीनिवासन लंबे समय से दिल्ली में ही विभिन्न विभागों में रहे। वे पीएमओ ऑफिस के भरोसेमंद ऑफिसर में माने जाते हैं। सुधांश पंत के दिल्ली ट्रांसफर ऑर्डर के साथ ही इनका नाम भी मुख्य सचिव की दौड़ में रहा। केंद्र में पदस्थापित रजत मिश्रा और तन्मय कुमार भी मुख्य सचिव की दौड़ में रहे।

केंद्र सरकार ने 1 जनवरी, 2024 को राजस्थान के मुख्य सचिव का पद संभालने वाले सुधांश पंत का ट्रांसफर दिल्ली कर दिया है। वे दिल्ली में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में एक दिसंबर को सचिव का पदभार संभालेंगे।

ये भी पढ़ें...

दो शक्ति केंद्र बनने से असहज हुए थे सुधांश पंत, लगातार अनदेखी के चलते दिल्ली का रास्ता चुना

राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में आखिर हो ही गया बड़ा धमाका, मुख्य सचिव सुधांश पंत को दिल्ली भेजा गया

राजस्थान के ये आईएएस भी थे दौड़ में

मुख्य सचिव की दौड़ में दस नाम चर्चा में हैं लेकिन 6 नाम की चर्चा ज्यादा है। दिल्ली से रजत मिश्रा, वी श्रीनिवासन और तन्मय कुमार हैं तो राजस्थान से एसीएस अभय कुमार, एसीएस अखिल अरोरा और एसीएस शिखर अग्रवाल के नामों की चर्चा हो रही है। शिखर अग्रवाल सीएमओ में है। वहीं वरिष्ठता में अभय कुमार सबसे आगे है और अनुभवी है।

अभी IAS सुधांश पंतविदेश यात्रा पर गए थे तो अभय कुमार को मुख्य सचिव का चार्ज दिया गया था। एसीएस अखिल अरोरा भी बेदाग छवि वाले है और वित्त विभाग का लंबा अनुभव है। मुख्य सचिव की दौड़ में शुभ्रा सिंह, सुबोध अग्रवाल, अपर्णा अरोडा का नाम भी रहा।

दिल्ली से तय हुआ नाम

मुख्य सचिव के नाम की घोषणा पहले भी दिल्ली से हुई थीं। राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने पर दिल्ली में पदस्थापित सुधांश पंत को मुख्य सचिव बनाकर भेजा गया था। अब फिर से दिल्ली में पदस्थापित श्रीनिवासन सीएस बनकर आ रहे हैं।

राजस्थान सरकार तीन वरिष्ठ आईएएस के नाम का पैनल केंद्र सरकार के कार्मिक विभाग को भेजती है। वहां से एक नाम की घोषणा होती है। मुख्य सचिव के लिए सुधांश पंत का नाम भी दिल्ली से ही आया था। राजस्थान सरकार से भेजने जाने वाले तीन नाम मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व की पसंद के अनुसार होते है।

ये भी पढ़ें...

जयपुर का ज्वैल ऑफ इंडिया अपार्टमेंट अवैध, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, CS सुधांश पंत समेत 6 IAS ने खरीदे फ्लैट



Tags:
  • राजस्थान
  • IAS सुधांश पंत
  • राजस्थान के मुख्य सचिव
  • मुख्य सचिव सुधांश पंत
  • राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत
  • आईएएस वी. श्रीनिवास
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच