निकाय-पंचायत चुनाव से पहले SC-ST के रिटायर्ड अधिकारियों से क्यों मिले CM भजनलाल?
Saurabh Mishra | Aug 12, 2026, 12:19 IST
सीएम भजनलान शर्मा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नगर निकाय-पंचायत चुनाव से पहले जयपुर में रिटायर्ड SC-ST अफसरों से बातचीत की। इसमें छात्रवृत्ति, मेस भत्ता बढ़ोतरी और आदिवासी विकास योजनाओं की जानकारी दी गई।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर में एक खास बैठक की।
- इसमें SC-ST वर्ग के रिटायर्ड IAS, IPS अधिकारी शामिल हुए थे।
- मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि रिटायरमेंट सामाजिक जिम्मेदारी से नहीं होता।
- बैठक में छात्रवृत्ति, मेस भत्ता और विकास योजनाओं की जानकारी दी गई।
- राजस्थान में सियासी और प्रशासनिक गलियारों में इसकी काफी चर्चा हो रही
मुख्यमंत्री भजनलाल का रिटायर्ड SC-ST अफसरों से संवाद
ऐसे में अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग से लंबे समय तक प्रशासन और पुलिस में काम कर चुके अधिकारियों के अनुभव और जमीनी समझ सरकार के लिए अहम हो सकती है।
आज मुख्यमंत्री निवास पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के सेवानिवृत्त अधिकारियों से संवाद कर उनके दीर्घ प्रशासनिक अनुभवों, विचारों एवं बहुमूल्य सुझावों को जाना।
बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के समानता, सामाजिक न्याय और सबके उत्थान के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए हमारी सरकार… pic.twitter.com/KDKUvbOS4S
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) August 11, 2026
सीएम भजनलाल ने क्यों की रिटायर्ड अधिकारियों से बात
हाल ही में ओबीसी आयोग की भी रिपोर्ट सरकार को मिली है। इसके बाद से ही सूबे में सियासी पारा चढ़ा हुआ है और आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है। ऐसे में सियासी और प्रशासनिक गलियारों में ये बातें हो रही है कि आखिर क्यों मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति और जनजाति से जुड़े रिटायर्ड अधिकारियों से अलग से संवाद किया?
इस संवाद कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि नीतियां बनाने से ज्यादा जरूरी उनका सही क्रियान्वयन है और इसमें अनुभवी अधिकारियों की समझ काम आ सकती।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से जुड़े, सेवानिवृत्त अधिकारियों से संवाद कर, उनके दीर्घ प्रशासनिक अनुभवों, विचारों एवं बहुमूल्य सुझावों को जाना। इस अवसर पर, राजस्थान पुलिस से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद से,… pic.twitter.com/1dJTEfd7Lz
— Government of Rajasthan (@RajGovOfficial) August 12, 2026
अधिकारियों से युवाओं का मार्गदर्शन जारी रखने की अपील
बैठक में मौजूद पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपनी बात रखी। ललित के पंवार और रवि प्रकाश मेहरड़ा जैसे अधिकारियों ने SC-ST वर्ग पर अत्याचार के मामलों में तेज कार्रवाई के लिए सरकार की तारीफ की।
मुख्यमंत्री भजनलाल ने छात्रों के लिए किया बड़ा ऐलान
इसके अलावा स्कॉलरशिप को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई। अनुसूचित जाति उत्तर-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत करीब 4.25 लाख छात्रों को लाभ मिला है। वहीं अनुसूचित जनजाति वर्ग के 4.30 लाख विद्यार्थियों को भी सीधा फायदा पहुंचा है।
राजस्थान में दलित-आदिवासी उद्यम को बढ़ावा
बैठक में पूर्व आईएएस डॉ. ललित के. पंवार, पूर्व आईपीएस रवि प्रकाश मेहरड़ा, जे.पी. चंदेलिया, ओम प्रकाश बैरवा और अनिल गोठवाल सहित कई पूर्व अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की रिटायर्ड SC-ST अधिकारियों से मुलाकात को आगामी पंचायत-निकाय चुनाव से पहले अहम सियासी फीडबैक और सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा।
FAQ
- राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने SC-ST के रिटायर्ड अफसरों से मुलाकात क्यों की?
सरकार जमीनी स्तर पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अनुभवी अधिकारियों की समझ का इस्तेमाल करना चाहती। इसी मकसद से यह विशेष संवाद किया गया। - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की इस मुलाकात के क्या सियासी मायने हो सकते?
निकाय और पंचायत चुनाव से पहले यह मुलाकात SC-ST वर्ग का फीडबैक लेने और सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति का संकेत मानी जा सकती। - राजस्थान में दलित-आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत कितना ऋण बांटा गया?
डॉ बीआर आंबेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत अब तक 887 करोड़ रुपये के ऋण युवाओं को दिए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जीत को बताया ऐतिहासिक, झालमुड़ी के साथ मनाया विजय उत्सव
निकाय चुनाव में 60 सीटें OBC के लिए हो सकती है रिजर्व, 13 अगस्त को निकलेगी लॉटरी
अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला, कहा - गरीब की मजदूरी रोकना शोभा नहीं देता
राजस्थान निकाय चुनाव: पार्षद प्रत्याशी 3.5 लाख तक खर्च करेंगे, गाड़ियों पर भी नियम
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA