राजस्थान सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, प्रमोशन में मिलेगी 2 वर्ष की विशेष राहत

Jageshwar prasad | Jun 18, 2026, 07:42 IST
Share
सीएम भजनलाल शर्मा ने कर्मचारियों की पदोन्नति में दो साल की छूट दी
सीएम भजनलाल शर्मा ने कर्मचारियों की पदोन्नति में दो साल की छूट दी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नति में 2 वर्ष की विशेष छूट देने की मंजूरी दी। सचिवालय में 149 नए पदों के सृजन को भी मंजूरी मिली है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • सीएम भजनलाल शर्मा ने कर्मचारियों की पदोन्नति में दो साल की छूट दी।
  • शासन सचिवालय में भी 149 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई।
  • इनमें 15 सहायक शासन सचिव, 67 एएसओ और 67 लिपिक पद शामिल।
  • हजारों कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति मिलने का रास्ता खुलेगा।
  • पहले छूट ले चुके कर्मचारी नई व्यवस्था से बाहर रहेंगे।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बजट वर्ष 2026-27 की घोषणा के अनुरूप सरकार ने कर्मचारियों को पदोन्नति के लिए आवश्यक अनुभव या सेवा अवधि में दो वर्ष की विशेष छूट देने का फैसला किया है।

इससे हजारों कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति मिलने का रास्ता खुलेगा। साथ ही शासन सचिवालय में 149 नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गई है।

क्या है नियम?

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO - Chief Minister's Office) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस निर्णय को लागू करने के लिए विभिन्न सेवा नियमों में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।

इस छूट का मतलब सीधा है। जिन कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए सेवा अवधि में कुछ समय कम रह गया था। उन्हें अब दो वर्ष की विशेष छूट देकर पदोन्नत किया जा सकेगा।

हालांकि इसमें एक शर्त राखी गई है। जिन कर्मचारियों ने विभागीय पदोन्नति समिति यानी डीपीसी (Departmental Promotion Committee) के वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 में पहले ही इस तरह की छूट का लाभ उठाया है, उन्हें इस नई व्यवस्था से बाहर रखा जाएगा।

हजारों कर्मचारियों को होगा सीधा फायदा

सरकार के इस फैसले को कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के करियर विकास की राह खुलेगी। विभागों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी तेज होगी।

सचिवालय में 149 नए पद

इसी के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शासन सचिवालय जयपुर में कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए 149 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी है।

इनमें 15 सहायक शासन सचिव के नए पद बनाए जाएंगे। इसके अलावा अराजपत्रित संवर्ग को मजबूत करने के लिए 67 सहायक अनुभाग अधिकारी (Assistant Section Officer) और 67 लिपिक ग्रेड प्रथम के नए पद भी स्वीकृत किए गए हैं।

प्रशासन होगा मजबूत

इन 149 नए पदों के सृजन से सचिवालय में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी। कर्मचारियों पर कार्यभार का संतुलित वितरण सुनिश्चित होगा।
साथ ही नई भर्तियों और पदोन्नतियों के अवसर बढ़ने से युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे।

FAQ

  1. राजस्थान सरकार में पदोन्नति में 2 साल की छूट क्या है?
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नति के लिए जरूरी सेवा अवधि में दो वर्ष की विशेष छूट देने का फैसला किया है। इससे जिन कर्मचारियों की सेवा अवधि थोड़ी कम थी, वे भी पदोन्नति के लिए पात्र हो सकेंगे।
  2. राजस्थान में क्या सभी कर्मचारियों को पदोन्नति में छूट मिलेगी?
    नहीं। जिन कर्मचारियों ने DPC वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 में पहले ही इस तरह की छूट का लाभ उठाया है, उन्हें इस नई व्यवस्था से बाहर रखा जाएगा। बाकी सभी पात्र कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
  3. राजस्थान सचिवालय में 149 नए पद किन श्रेणियों में बनेंगे?
    इनमें 15 सहायक शासन सचिव, 67 सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) और 67 लिपिक ग्रेड प्रथम के नए पद शामिल हैं। इन पदों के सृजन से सचिवालय में प्रशासनिक कार्यों की गति बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें:-

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली मंत्रियों की क्लास, जनता के बीच रहने का दिया कड़ा संदेश

शिक्षकों को 8 साल से ट्रांसफर का इंतजार, अब आंदोलन करने की तैयारी

राजस्थान को मिलेगा यमुना का पानी, बांध बनाने के लिए 6 राज्यों ने दी सहमति

राजस्थान में 9 साल बाद बढ़ी लाइसेंस फीस, होटल-रेस्टोरेंट-जिम होंगे महंगे

Tags:
  • सीएम भजनलाल शर्मा
  • पदोन्नति
  • मुख्यमंत्री कार्यालय
  • शासन सचिवालय जयपुर
  • कर्मचारियों की पदोन्नति में दो साल की छूट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान