नर्सिंग ऑफिसर लगाने के लिए प्लेसमेंट एजेंसी संचालक थमाते थे जाली जॉइनिंग लेटर, वसूलते थे 2 लाख तक

Rakesh Sharma | Nov 16, 2025, 17:19 IST
Share
jhalawar
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के झालावाड़ में अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े धोखाधड़ी रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। यह रैकेट फर्जी नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगारों से लाखों रुपए ऐंठता था। लग्जरी कार समेत फर्जीवाड़े का सामान जब्त।

Jhalawar. राजस्थान के झालावाड़ स्थित एसआरजी अस्पताल में संविदा पर नर्सिंग ऑफिसर की नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे एक बड़े धोखाधड़ी रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

यह गिरोह बेरोजगारों से प्रति व्यक्ति 50 हजार से लेकर 2 लाख तक हड़प रहा था। रक्षक प्लेसमेंट एजेंसी संचालक राजेश मिश्रा को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों के विरुद्ध गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Bureaucracy Live: वी. श्रीनिवास बने राजस्थान के नए मुख्य सचिव, सोमवार से संभालेंगे कार्यभार

फर्जी दस्तावेजों से नौकरी का झांसा दे 8 लाख ठगे

एसपी कुमार ने बताया कि 12 नवंबर को कोतवाली थाने पर लोकेश मीणा निवासी बारां द्वारा दर्ज कराई गई एक शिकायत के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। शिकायतकर्ता ने बताया कि दो लोगों ने उसे और उसके तीन साथियों को फर्जी दस्तावेजों से नौकरी का झांसा देकर कुल 8 लाख रुपए ऐंठ लिए।

मेहरानगढ़ दुखांतिका : राजस्थान हाई कोर्ट करेगा 216 मौतों की सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात ट्रांसफर नहीं की याचिका

पुलिस ने बिछाया जाल

पुलिस ने जाल बिछाकर मुख्य अभियुक्त सद्दाम हुसैन उर्फ सन्नी पठान को एक लग्जरी कार में डिटेन किया। पुलिस अनुसंधान में खुलासा हुआ है कि प्लेसमेंट एजेंसी संचालक राजेश मिश्रा बेरोजगारों के मोबाइल नंबर सद्दाम पठान को उपलब्ध कराता था। सद्दाम लोगों को विश्वास में लेकर उनसे एडवांस रकम और दस्तावेज लेता था।

वी. श्रीनिवास बने राजस्थान के मुख्य सचिव, कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश, सोमवार से संभालेंगे कार्यभार

धोखाधड़ी का शातिर तरीका राजेश मिश्रा के कहने पर सद्दाम फर्जी सीलों और हस्ताक्षरों का उपयोग करके कूटरचित नियुक्ति-पत्र जारी करता था। पीड़ितों को विश्वास दिलाने के लिए वे फर्जी हाजिरी रजिस्टर में उनका नाम दर्ज करते थे, हाजिरी की तस्वीरें भेजते थे और यहां तक कि एडवांस में एक महीने का वेतन भी बैंक खातों में भेजते थे।
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल में भर्ती प्रक्रिया 26 नवंबर से शुरू, जल्दी करें आवेदन

फर्जी नियुक्ति-पत्र और सील जब्त

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त सद्दाम उर्फ सन्नी पठान के कब्जे से धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए अहम सबूत जब्त किए हैं। जब्त की गई सामग्री में फर्जी नियुक्ति-पत्र, अस्पताल अधीक्षक की सीलें, फर्जी हाजिरी रजिस्टर, बैंक चेक, महंगे मोबाइल फोन और एक लग्जरी कार शामिल है। पुलिस दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को रिमांड पर लेकर इस जालसाजी में शामिल अन्य लोगों के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है।

सरकारी नौकरी: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

20,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देशानुसार चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना नदबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास और घर में घुसकर मारपीट कर हत्या के प्रयास के मामले में पिछले तीन माह से फरार चल रहे 20,000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है।

भरतपुर के किसान ने कर दिया कमाल, इजरायली कनक गेहूं से की रिकॉर्ड पैदावार, विदेशों तक मांग

सतवीर पर कई आरोप

गिरफ्तार किए गए इनामी बदमाश की पहचान सतवीर सिंह उर्फ पटेल उर्फ वीर फौजदार (25) पुत्र लीलापत निवासी नगला मोती थाना कुम्हेर जिला डीग के रूप में हुई है। सतवीर सिंह थाना नदबई में दर्ज प्रकरण में वांछित था, जिसमें उस पर एकराय होकर घर में घुसकर पीड़ित और उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज, लाठी-डंडों से मारपीट करने और जान से मारने का प्रयास करने का आरोप है।

Tags:
  • राजस्थान
  • भरतपुर
  • धोखाधड़ी
  • लग्जरी कार
  • रैकेट
  • झालावाड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा