रामगढ़ बांध पर कराई जाएगी कृत्रिम बारिश, 31 जुलाई से अमेरिकी वैज्ञानिक शुरू करेंगे प्रक्रिया
Amit Baijnath Garg | Jul 27, 2025, 15:10 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के जयपुर के रामगढ़ बांध पर पहली बार ड्रोन और एआई तकनीक से कृत्रिम बारिश की तैयारी तेज। अमरीकी वैज्ञानिकों की टीम पहुंची। 31 जुलाई से औपचारिक प्रक्रियाएं शुरू होंगी।
राजस्थान के जयपुर स्थित रामगढ़ बांध पर पहली बार ड्रोन और एआई तकनीक (Artificial Intelligence) से कृत्रिम वर्षा (Artificial Rain) कराने की तैयारी की जा रही है। इस ऐतिहासिक परियोजना के तहत अमेरिका की जेएनएक्सएआई कंपनी के वैज्ञानिकों और जलवायु इंजीनियरों की एक टीम शनिवार को रामगढ़ बांध पहुंची। यह परियोजना देश में पहली बार ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करेगी, जिससे यहां कृत्रिम वर्षा की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि अभी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी डीजीसीए से मंजूरी मिलना बाकी है।
जेएनएक्सएआई के निदेशक अजिंक्य डुंभारे और प्रबंध निदेशक राकेश अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ बांध की मुख्य पाल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई से कृत्रिम वर्षा की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए एसीसीएल-1 और हाइड्रो प्लेटफॉर्म के सहयोग से संयुक्त कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। यह पहल न केवल राजस्थान के लिए, बल्कि देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित हो सकती है।
इस मौके पर जमवारामगढ़ विधायक महेन्द्र पाल मीना भी रामगढ़ बांध पहुंचे और वैज्ञानिकों से इस तकनीकी पहल के बारे में जानकारी ली। विधायक ने बताया कि रविवार को कंपनी के अधिकारी राज्य के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा से मुलाकात करेंगे, जहां कृत्रिम वर्षा परियोजना पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही, 31 जुलाई को इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि मंत्री द्वारा किया जाएगा।
यह खबरें भी पढ़ें...
राजस्थान में कृत्रिम बारिश का होगा प्रयोग, रामगढ़ बांध को करेंगे फिर से जिन्दा
Rajasthan | Gehlot सरकार ने फिर दिखाया नया सपना, Jaipur की Lifeline रामगढ़ बांध पर दांव
नूंह से राजस्थान बॉर्डर तक फोर लेन होगा हाईवे, मांगे टेंडर, जल्द शुरू होगा काम
राजस्थान में
राजस्थान में सूखा एक गंभीर समस्या बन चुका है, खासकर रामगढ़ बांध जैसे जलाशयों के सूखने के कारण। इस तकनीक का उद्देश्य राज्य में जल संकट को कम करना और वर्षा के प्रभावी उपाय प्रदान करना है। इसके अलावा, यह परियोजना राज्य के कृषि क्षेत्र को भी फायदा पहुंचाएगी, क्योंकि कृत्रिम वर्षा से फसलों को पानी मिलने में मदद मिलेगी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ड्रोन से होगी वर्षा, शुरुआत 31 जुलाई से
विधायक महेन्द्र पाल मीना का निरीक्षण
विशेष ड्रोन मंगवाया गया ताइवान से इस परियोजना के तहत कृत्रिम वर्षा के लिए ताइवान से एक अत्याधुनिक ड्रोन मंगवाया गया है, जो किसी एयरक्राफ्ट जैसा दिखाई देता है। डुंभारे ने बताया कि इस ड्रोन का उपयोग वर्षा के लिए किया जाएगा। इससे पहले, क्षेत्र की जलवायु से संबंधित डेटा एकत्र किया जाएगा, ताकि वर्षा का प्रभावी ढंग से संचालन किया जा सके। 31 जुलाई को कार्यक्रम की लॉन्चिंग के दिन तकनीक का डेमो भी प्रस्तुत किया जाएगा।
राजस्थान में कृत्रिम बारिश का होगा प्रयोग, रामगढ़ बांध को करेंगे फिर से जिन्दा
Rajasthan | Gehlot सरकार ने फिर दिखाया नया सपना, Jaipur की Lifeline रामगढ़ बांध पर दांव
नूंह से राजस्थान बॉर्डर तक फोर लेन होगा हाईवे, मांगे टेंडर, जल्द शुरू होगा काम
राजस्थान में जलवायु परिवर्तन और सूखा
FAQ
- 1. राजस्थान के रामगढ़ बांध पर कृत्रिम वर्षा कैसे होगी?
रामगढ़ बांध पर कृत्रिम वर्षा के लिए ड्रोन तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिसे ताइवान से मंगवाया गया है। इसके द्वारा बांध के क्षेत्र में वर्षा की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - 2. कृत्रिम वर्षा की परियोजना का उद्देश्य क्या है?
इस परियोजना का उद्देश्य राजस्थान के जल संकट को कम करना और वर्षा के प्रभावी उपायों को लागू करना है, जिससे फसलें और जलाशय भर सकें। - 3. कृत्रिम वर्षा की प्रक्रिया कब शुरू होगी?
कृत्रिम वर्षा की औपचारिक प्रक्रिया 31 जुलाई, 2025 से शुरू होगी, जब कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य के कृषि मंत्री द्वारा किया जाएगा।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार
By Umeshwari Baghel
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
By Sanjay Gupta
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
By Umeshwari Baghel
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
By Aman Vaishnav
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
By Raghvendra Singh Rathore
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
By Arohi Raj