वन मंत्री संजय शर्मा ने विधानसभा में क्यों किया डीएफओ अनिल यादव को सस्पेंड , जानिए पूरी कहानी

Gyan Chand Patni | Published:
Share
mla
mla

राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा ने विधायक ललित मीणा की शिकायत पर डीएफओ अनिल यादव को भ्रष्टाचार के आरोप में सस्पेंड किया। आखिर क्या है मामला, जानिए।

राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने बुधवार को विधानसभा में बारां के जिला वन अधिकारी (डीएफओ) अनिल यादव को सस्पेंड करने की घोषणा की।

उन्होंने यह कदम बारां से किशनगंज विधायक ललित मीणा के डीएफओ के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुद्दा मुखरता से उठाने के बाद उठाया।

मंत्री संजय शर्मा ने सदन में क्या कहा

राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा ने राजस्थान विधानसभा में कहा कि भ्रष्टाचार और जंगल की अवैध कटाई को लेकर बारां डीएफओ अनिल यादव के खिलाफ गंभीर शिकायतें मिली थी। इस पर 4 अगस्त को उन्हें एपीओ कर दिया था। इस पर अनिल यादव ने राजस्थान सिविल सेवा अपील प्राधिकरण में चुनौती दी और स्टे लेकर 25 अगस्त को फिर से पदभार ग्रहण कर लिया। मंत्री का कहना है कि भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता जैसे गंभीर आरोपों को देखते हुए अब डीएफओ को तत्काल निलंबित किया जा रहा है। |

विधायक ने पूछा , सरकार क्या कर रही है

विधायक ललित मीणा ने सदन में यह मामला ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए उठाया। उन्होंने कहा कि बारां के जंगलों में अवैध कटाई हो रही है। जंगल के बड़े हिस्से पर अतिक्रमण हो गया है। डीएफओ अनिल यादव कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। वे अतिक्रमण करने वालों से उगाही कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि वानिकी विकास के लिए 51 करोड़ रुपए का फंड भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया है। उन्होंने सदन में पूछा कि क्या सरकार यह बताएगी कि ऐसे अधिकारी के खिलाफ सरकार क्या कदम उठा रही। इस पर मंत्री ने सदन में आॅन स्पॉट ही डीएफओ अनिल यादव को निलंबित करने की घोषणा कर दी।

ये खबरें भी पढ़िए

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को राहत , राजस्थान हाईकोर्ट ने भरतपुर मामले में जांच पर रोक लगाई

21 लाख रजिस्टर्ड बेरोजगार, राजस्थान में सिर्फ 2 लाख को मिलता है बेरोजगारी भत्ता

पूर्व मंत्री ने भी लिखी थी चिट्‌ठी

बताया जाता है कि छह महीने पहले ही डीएफओ जंगल की अवैध कटाई, अतिक्रमण, लोगों से उगाही और भ्रष्टाचार के आरोप उजागर हुए थे। तब छबड़ा से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी ने सीएम भजनलाल शर्मा को चिट्ठी भेजकर डीएफओ के भ्रष्टाचार की शिकायत की थी।

विधायक की शिकायत पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरिजीत बनर्जी ने आदेश जारी कर बारां जिले में वन विभाग के सभी भुगतानों और विकास कार्यों को रोकने के निर्देश दिए थे।

ये खबरें भी पढ़िए

कौन है राजस्थान का जग्गा जासूस, जानें क्यों कांग्रेस विधायक कर रहे विधानसभा में हंगामा

राजस्थान ऊर्जा विभाग ने निकाली 2163 पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

डीएफओ बोले , जांच को तैयार

डीएफओ अनिल यादव निलंबित कर दिया गया है। उधर, डीएफओ अनिल कुमार यादव का कहना है, मैं हर तरह की जांच के लिए तैयार हूं। हर किसी जांच का सामना करूंगा। सरकारी सेवा में आरोप लगना स्वभाविक हैं। यह भी पता चला है कि डीएफओ के खिलाफ सवाईमाधोपुर और धौलपुर कार्यकाल में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।

FAQ

  1. 1. क्यों सस्पेंड किए गए डीएफओ अनिल यादव?
    डीएफओ अनिल यादव को भ्रष्टाचार, जंगल की अवैध कटाई और अतिक्रमण के आरोपों के चलते सस्पेंड किया गया। विधायक ललित मीणा की शिकायत और अन्य आरोपों के कारण मंत्री ने उन्हें निलंबित करने का फैसला लिया।
  2. 2. क्या डीएफओ अनिल यादव ने आरोपों को स्वीकार किया है?
    डीएफओ अनिल यादव ने आरोपों को स्वीकार नहीं किया और उन्होंने हर तरह की जांच के लिए अपनी सहमति दी। उनका कहना है कि सरकारी सेवा में इस प्रकार के आरोप सामान्य हैं और वह सभी जांचों का सामना करने के लिए तैयार हैं।
  3. 3. क्या डीएफओ के खिलाफ पहले भी कोई शिकायतें आई हैं?
    हां, डीएफओ के खिलाफ पहले भी सवाईमाधोपुर और करौली में भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके थे। इसके बाद उनके खिलाफ कई शिकायतें और जांचें की गई थीं।




Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान विधानसभा
  • किशनगंज विधायक ललित मीणा
  • राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा
  • डीएफओ अनिल यादव निलंबित
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर