पता नहीं, आज के टीकाराम सीएम बनेंगे या नहीं, राज्यपाल ने आखिर ऐसा क्यों कहा?
Mukesh Sharma | May 18, 2026, 16:32 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाउ बागड़े सोमवार को विधानसभा के एक कार्यक्रम में मजाकिया अंदाज में नजर आए। उन्होंने प्रदेश के पहले सीएम से जोड़कर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को लेकर अपना नजरिया बताया। बाद में यह चर्चा का विषय बन गया।
News In Short
- राज्यपाल हरिभाउ बागड़े विधानसभा के एक कार्यक्रम में मजाकिया मूड में दिखे।
- राज्यपाल ने राजस्थान के पहले सीएम टीकाराम से जोड़कर एक किस्सा सुनाया।
- बोले, आज के टीकाराम का पता नहीं, सीएम बनने का नंबर आएगा या नहीं।
- विपक्ष का कोई भरोसा नहीं, महाराष्ट्र में तो नेता प्रतिपक्ष ही पाला बदल गए।
- जहां तीन साल से एक भी छात्र नहीं, वैसी यूनिवर्सिटीज तुरंत बंद होनी चाहिए।
News In Detail
उन्होंने कहा कि वो वाले टीकाराम जी तो मुख्यमंत्री बन गए, लेकिन आज वाले ये टीकाराम सीएम बनेंगे या नहीं, यह मुझे मालूम नहीं। पता नहीं इनका नंबर कब आएगा?
1200-675-23880475-thumbnail-16x9-dev
प्रतिपक्ष का भी भरोसा नहीं
राज्यपाल की इस टिप्पणी पर वहां मौजूद विधायक हंसने लगे। इस पर राज्यपाल ने फिर चुटकी ली और कहा कि मैं टीकाराम जूली के बारे में नहीं बोल रहा, बल्कि महाराष्ट्र का बता रहा हूं।
विधानसभा अध्यक्ष का मुख्य काम, नीचे बैठ जाओ
HIdJw41agAAqkW0
बंद हो नाम-मात्र की यूनिवर्सिटी
उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक यूनिवर्सिटी को तोड़कर दो से तीन नई यूनिवर्सिटी बना दी। इससे उनकी आय बंट गई। कई यूनिवर्सिटी ऐसी हैं, जिनमें तीन साल से एक भी छात्र नहीं है। सिर्फ नाम की यूनिवर्सिटी हैं। वहां केवल कुलपति, एक रजिस्ट्रार और एक अफसर है। जब इन यूनिवर्सिटी में एक भी स्टूडेंट का नामांकन नहीं है तो तीन साल से ये सब वहां कर क्या रहे हैं ?
विधायक वोट कटने के डर से नहीं बोलते
विधायकों को इस पर आवाज उठानी चाहिए। यह राज्य हित का मामला है। सब मिलकर इस पर विचार करें। जब स्टूडेंट संख्या हो जाए तो मर्ज की गई यूनिवर्सिटी वापस भी खुल सकती हैं।
टॉपर यूपीएससी-आरपीएएसी की परीक्षाएं नहीं देना चाहते
यूपीएससी या आरपीएससी से जल्दी नौकरी मिलने की बात कहने के बावजूद कोई जाने को तैयार नहीं है। क्योंकि उन्हें लगता है पास नहीं होंगे और इसका सबसे बड़ा कारण है कि शिक्षा की नींव मजबूत नहीं है।
ये भी पढे़:-
सीकर की सफलता पर सवाल, क्या नीट 2026 के पेपर लीक खुलासे से ढह जाएगा तिलस्म?
राजस्थान के इस जिले में बनेगा दूसरा जापानी जोन, इन उद्योगों को मिलेगी जगह
केवलादेव नेशनल पार्क में वाटरहोल सेंसस में भी नहीं दिखे ब्लैकबक, शिकार होने की आशंका
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman