राजस्थान सरकार ने 7 हजार को दी सरकारी नौकरी, 70% को गृह जिले में पहली पोस्टिंग
Saurabh Mishra | Aug 11, 2026, 12:00 IST
राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने 7 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पोस्टिंग ऑर्डर जारी किए।
राजस्थान सरकार ने चतुर्थ श्रेणी भर्ती-2024 के तहत 7,903 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी। इनमें से 5 हजार को गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग मिली। राजहेल्थ पोर्टल से पारदर्शी तरीके से हुई पदस्थापना।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान सरकार ने 7903 बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दी है।
- यह भर्ती चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की है।
- करीब 5 हजार अभ्यर्थियों को गृह जिले में ही पोस्टिंग मिली।
- 1630 को नजदीकी जिले में भेजा गया है।
- यह पूरी प्रक्रिया राजहेल्थ पोर्टल से ऑनलाइन हुई।
स्वास्थ्य विभाग ने राजहेल्थ पोर्टल के जरिए कुल 7903 चयनित अभ्यर्थियों की पोस्टिंग आदेश जारी किए। इनमें सबसे खास बात यह रही कि करीब 5000 अभ्यर्थियों को उनके अपने गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग मिली। वहीं 1630 अभ्यर्थियों को उनके घर के पास के जिले में तैनात किया गया।
7 हजार बेरोजगारों को मिली सरकारी नौकरी
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 7,903 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदस्थापन आदेश जारी
राजहेल्थ पोर्टल से पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया से पदस्थापन
लगभग 5,000 कार्मिकों को मिला गृह जिला, 1,630 को नजदीकी जिलाhttps://t.co/s2buyl7uGs
— सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार (@DIPRRajasthan) August 10, 2026
राजहेल्थ पोर्टल के जरिए ऑनलाइन हुई पोस्टिंग
अभ्यर्थियों को बिना किसी सिफारिश के सीधे पोर्टल के जरिए पोस्टिंग मिली। किसी को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़े। पोर्टल पर सूची जारी होते ही अभ्यर्थियों को तुरंत जानकारी मिल गई। इससे ऑफलाइन प्रक्रिया में लगने वाला महीनों का समय भी बच गया।
5 हजार युवाओं को मिला गृह जिला
करीब 5000 नवनियुक्त कर्मचारियों को उनके गृह जिले में ही पोस्टिंग मिली। इससे वे परिवार के साथ रहकर सेवाएं दे सकेंगे। वहीं 1630 कर्मचारियों को उनके गृह जिले से सटे पड़ोसी जिलों में तैनात किया गया। बाकी अभ्यर्थियों को नजदीकी संभाग क्षेत्र में जगह दी गई। इससे किसी को भी राज्य के दूसरे छोर पर नहीं जाना पड़ा।
अस्पतालों को मिलेगा नया स्टाफ
अब 7903 नए कर्मचारियों के जुड़ने से प्रदेश भर में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर तरीके से पहुंच सकेंगी। कर्मचारी नए उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा सकेंगे।
जैसे ही पोर्टल पर पदस्थापन सूची अपलोड हुई, अभ्यर्थियों और उनके परिवारों में खुशी छा गई। कई अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया। जल्द ही सभी नए कर्मचारी अपने आवंटित जिलों के सीएमएचओ (Chief Medical and Health Officer) कार्यालयों में उपस्थिति देकर काम शुरू करेंगे।
FAQ
- राजस्थान में कितने बेरोजगारों को नौकरी मिली?
राजस्थान सरकार ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कुल 7903 अभ्यर्थियों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर नियुक्ति दी है। यह भर्ती सीधी भर्ती-2024 के तहत हुई। - चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के तहत हुई नियुक्त में कितने अभ्यर्थियों को गृह जिले में पोस्टिंग मिली?
करीब 5000 अभ्यर्थियों को उनके गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग दी गई है। वहीं 1630 अभ्यर्थियों को नजदीकी जिले में तैनात किया गया है। - स्वास्थ्य विभाग के तहत चुने गए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदस्थापना कैसे की गई?
राजहेल्थ पोर्टल के जरिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से पूरी की गई। इसमें किसी भी तरह की सिफारिश या मानवीय हस्तक्षेप नहीं हुआ।
राजस्थान सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, प्रमोशन में मिलेगी 2 वर्ष की विशेष राहत
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती: सवा लाख अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन में देरी, अब 11 मार्च से शुरू होगी प्रक्रिया
ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) पर CAG ने राजस्थान सरकार से मांगा अगले 10 साल का रोडमैप
सवाल पूछा तो बीच में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए चिकित्सा मंत्री खींवसर, कहा-कफ सिरप से कोई मौत नहीं
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By Umeshwari Baghel
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta