T20 मैच में भारत की जीत का जश्न मनाने पर खूनी संघर्ष, पथराव और फायरिंग में युवती गंभीर घायल
Ashish Bhardwaj | Mar 09, 2026, 18:12 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले में टी20 फाइनल मैच में भारत की जीत का जश्न मनाने को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पथराव और फायरिंग की सूचना है।
News In Short
- राजस्थान के किशनगढ़ बास में दो समुदायों के बीच T20 विश्व कप फाइनल के दौरान हिंसक झड़प हुई।
- भारतीय टीम के समर्थन में खुशी मनाने पर राय सिख परिवार पर हमला किया गया।
- हमलावरों ने पथराव और फायरिंग की, जिसमें एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
- पुलिस ने मामले की पुष्टि की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है।
- घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया, और पुलिस बल तैनात किया गया है।
News In Detail
राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़ बास थाना क्षेत्र में दो समुदायों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। यहां बाधोड़ा घुमकड़ गांव में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे T20 विश्व कप फाइनल के दौरान भारतीय टीम का समर्थन करने और जीत का जश्न मनाने पर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि एक विशेष समुदाय के लोगों ने राय सिख परिवार पर केवल इसलिए हमला कर दिया, क्योंकि वे टीम इंडिया की सफलता पर खुशियां मना रहे थे। इस हमले में पथराव के साथ-साथ फायरिंग की भी खबर है। इसमें एक युवती के सिर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई है।
इंडिया का गुणगान क्यों करते हो
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक धर्म विशेष के परिवार के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद तब और गहरा गया जब हमलावरों ने कथित तौर पर कहा, पाकिस्तान का गुण गाओ, इंडिया का गुणगान क्यों करते हो? जब राय सिख परिवार ने इसका कड़ा विरोध किया और कहा कि वे जिस देश में रहते हैं, उसी की जयकार करेंगे, तो मामला खूनी संघर्ष में बदल गया।
15-20 लोगों ने बोला हमला, छत से की फायरिंग
गोली 30 वर्षीय भजनो बाई के सिर को छूती हुई निकल गई, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं। इस हमले में युवती के मामा रिंकू सहित परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गए।
अस्पताल में भर्ती, युवती की हालत नाजुक
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। खैरथल-तिजारा के पुलिस अधीक्षक (SP) मनीष चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
पथराव की पुष्टि, आरोपी फरार
पुलिस कर रही जांच
ये भी पढ़े:-
उदयपुर फाइल से जयपुर तक हड़कंप, हनीट्रैप के दलदल में धंस रही राजनीति, जानिए ऐसे नेताओं की पूरी कुंडली
दुबई में फंसे भारतीयों के लिए राजस्थानी व्यवसायी बना फरिश्ता, आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर ऐसे की सराहना
टी 20 वर्ल्ड कप: जीत के जश्न में जयपुर की मॉडल अदिति भी, पहली बार ईशान के साथ आईं नजर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari