जयपुर सबसे महंगा, पाली किफ़ायती: राजस्थान निकाय चुनाव का बड़ा बजट

Mukesh Sharma | Aug 07, 2026, 20:07 IST
Share
राजस्थान निकाय चुनाव, 29.65 करोड़ का बजट
राजस्थान निकाय चुनाव, 29.65 करोड़ का बजट

राजस्थान निकाय चुनावों के लिए 29.65 करोड़ का बजट तय किया गया है। इसमें 10 नगर निगमों को 10.32 करोड़ तथा पालिकाओं-परिषदों को 19.33 करोड़ मिलेंगे। 3.96 करोड़ खर्च के साथ जयपुर चुनाव सबसे महंगा होगा।

समझें क्या है पूरा मामला

  • स्थानीय निकाय और निगम चुनावों के संचालन हेतु 29.65 करोड़ का आवंटन।
  • कुल फंड का 35% नगर निगमों को तथा 65% नगर पालिकाओं-परिषदों को।
  • अकेले जयपुर के लिए 3.96 करोड़ स्वीकृत, जो 5 निगमों के संयुक्त खर्च से अधिक।
  • ग्रामीण व निकाय बजट में सीकर और झुंझुनूं शीर्ष पर, सलूंबर में सबसे कम खर्च।
राजस्थान में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव केवल प्रशासनिक कवायद नहीं, बल्कि एक भारी-भरकम वित्तीय प्रबंधन का हिस्सा हैं। राज्य सरकार द्वारा कुल 29,64,78,000 रुपए (लगभग ₹29.65 करोड़) का बजट आवंटित किया है।

यह फंड मुख्य रूप से चुनावी तैयारियों, मतदान दलों के भुगतान, टीए/डीए (यात्रा भत्ता), ईंधन (POL), वाहनों के किराए और खान-पान जैसे मदों में खर्च किया जाएगा।

दो-स्तरीय व्यवस्था-निगम बनाम पालिकाओं पर खर्च

स्थानीय शासन के दो अलग-अलग स्तरों पर बजट का बंटवारा राज्य की शहरी आबादी और प्रशासनिक दायरे के अंतर को स्पष्ट करता है:

नगर निगम क्षेत्र- राज्य के 10 बड़े शहरों में कुल बजट का 34.8% (10.31,76,000 रुपए) खर्च होगा।

नगर पालिका व परिषद- बाकी 65.2% (19,33,02,000 रुपए ) का बजट जिलों की नगर पालिकाओं और परिषदों के लिए तय किया गया है।

सबसे महंगा जयपुर, सबसे किफ़ायती पाली

10 प्रमुख नगर निगमों में खर्च का वितरण अत्यधिक असमान है। यह वार्डों की संख्या और मतदाता आधार को दर्शाता है:-

क्रमांकजिलाराशि (₹)प्रतिशत
1जयपुर3,96,90,00038.46%
2जोधपुर1,29,78,00012.57%
3कोटा1,29,78,00012.57%
4बीकानेर75,78,0007.34%
5उदयपुर73,08,0007.08%
6अजमेर70,56,0006.83%
7भीलवाड़ा47,70,0004.62%
8अलवर43,38,0004.20%
9भरतपुर36,00,0003.48%
10पाली28,80,0002.79%

जयपुर में सबसे ज्यादा खर्चा

अकेले जयपुर नगर निगम पर होने वाला 3.96 करोड़ रुपए का खर्च राज्य के बाकी पांच नगर निगम, अजमेर, भीलवाड़ा, अलवर, भरतपुर और पाली के संयुक्त खर्च 2.26 करोड़ रुपए से ज्यादा है ।

जिलों के स्तर पर निकाय खर्च का विश्लेषण

नगर पालिकाओं और परिषदों के लिए आवंटित 19.33 करोड़ रुपए में जिलों के आधार पर बड़े अंतर देखने को मिले हैं-

ये भी पढ़ें:-

राजस्थान निकाय चुनाव: पार्षद प्रत्याशी 3.5 लाख तक खर्च करेंगे, गाड़ियों पर भी नियम

नगर निकाय चुनाव में पार्षदों से चुने जाएंगे चेयरमैन और मेयर, सरकार ने साफ किया

राजस्थान निकाय चुनाव में RPI की एंट्री, रामदास अठावले ने खोले चुनावी पत्ते

राजस्थान भाजपा ने पंचायत-निकाय चुनाव समिति 8 दिन में बदली, घनश्याम तिवाड़ी की छुट्टी

Tags:
  • राजस्थान
  • निकाय चुनाव
  • बजट का बंटवारा
  • जयपुर नगर निगम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें