राजस्थान निकाय चुनाव में RPI की एंट्री, रामदास अठावले ने खोले चुनावी पत्ते
Saurabh Mishra | Aug 03, 2026, 19:01 IST
रामदास अठावले ने अपनी पार्टी RPI के राजस्थान निकाय चुनाव में उतरने की बात कही।
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राजस्थान सरकार से भूमिहीन गरीबों को 5 एकड़ जमीन देने की मांग की। उन्होंने यूसीसी और 2029 चुनाव पर भी बड़े बयान दिए।
समझें क्या है पूरा मामला
- केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राजस्थान सरकार से भूमिहीनों को 5 एकड़ जमीन देने की मांग की।
- उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू होने से मुसलमानों की गरीबी मिटेगी।
- अठावले ने भरोसा जताया कि 2029 में नरेंद्र मोदी ही फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
- उनकी पार्टी आरपीआई राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव लड़ेगी।
- अठावले ने छात्र आंदोलन और राहुल गांधी के संसद में दिए बयान पर भी पलटवार किया।
राजस्थान में चुनाव लड़ेगी आरपीआई
भूमिहीन गरीबों को जमीन देने की मांग
उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को हर जाति और वर्ग के भूमिहीन ग्रामीण को पांच एकड़ जमीन फ्री देने का कार्यक्रम शुरू करना चाहिए। इसके लिए पहले एक एक्सपर्ट कमेटी बनाकर पात्र परिवारों का सर्वे कराया जाए। अगर सरकार के पास जमीन नहीं है तो उसे खरीदकर दी जाए।
अठावले ने भूदान आंदोलन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिनके पास ज्यादा जमीन है, वे भी गरीबों को जमीन दान कर सकते। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा को इस बारे में चिट्ठी लिखेंगे।
यूसीसी पर अठावले का बयान
अठावले ने यह भी कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश को भी यूसीसी लागू करना चाहिए। उनका मानना है कि ऐसा करने से इन देशों की गरीबी भी दूर हो सकती है। उन्होंने सुझाव दिया कि वहां के प्रधानमंत्रियों को इस बारे में चिट्ठी लिखी जानी चाहिए।
2029 में मोदी फिर बनेंगे पीएम
उन्होंने दावा किया कि 2029 का चुनाव एनडीए जीतेगी और चौथी बार सरकार बनाएगी। अठावले ने कहा कि राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अखिलेश यादव में एनडीए को हराने की ताकत नहीं है।
छात्र आंदोलन पर भी बोले अठावले
उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्रों की मांगें मान ली हैं और पेपरलीक मामलों में कार्रवाई भी हुई है। अठावले ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने छात्र आंदोलन को बिगाड़ने की कोशिश की।
राहुल गांधी के बयान पर पलटवार
FAQ
- सवाल 1: केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने राजस्थान सरकार को क्या सुझाव दिया ?
जवाब: अठावले ने गांवों के भूमिहीन गरीबों को 5 एकड़ जमीन फ्री देने का सुझाव दिया। उनका मानना है कि इससे शहरों की तरफ पलायन रुकेगा। - सवाल 2: अठावले ने यूसीसी पर क्या कहा?
जवाब: उन्होंने कहा कि यूसीसी मुसलमानों के विरोध में नहीं है। उनके अनुसार इससे मुसलमानों की गरीबी मिट सकती है। - सवाल 3: क्या अठावले की पार्टी राजस्थान में निकाय चुनाव लड़ेगी?
जवाब: हां, आरपीआई राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव लड़ेगी। पार्टी कुछ जगहों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और बाकी जगह बीजेपी को सहयोग देगी।
यह खबरें भी पढ़ें...
रामदास अठावले का विवादित बयान: न्यायपालिका को संसद का सम्मान करना चाहिए
राजस्थान निकाय चुनाव 2025 : आ गई शहरी सरकार के चुनाव की तारीख, UDH मंत्री ने किया खुलासा
राजस्थान भाजपा ने पंचायत-निकाय चुनाव समिति 8 दिन में बदली, घनश्याम तिवाड़ी की छुट्टी
अजेय कुमार बने राजस्थान भाजपा में संगठन महामंत्री, ढाई साल से खाली था यह पद
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel