जिला प्रमुखों और प्रधानों पर बड़ा अपडेट, 222 पंचायत समितियों में SDM और कलेक्टर संभालेंगे कामकाज

Kamlesh Keshote | Dec 08, 2025, 20:49 IST
Share
panchayatraj
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में राज्य सरकार ने पंचायत समितियों और जिला परिषद का कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रशासकों की नियुक्ति का फैसला लिया है। राज्य की 222 पंचायत समितियों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। अब सरकार ने SDM और कलेक्टर को प्रशासक लगाने का निर्णय किया है।

Jaipur. राजस्थान में पंचायत समितियों के प्रधानों और जिला परिषद के जिला प्रमुखों के कार्यकाल की समाप्ति के बाद सरकार ने नए प्रशासकों की नियुक्ति का निर्णय लिया है। जहां पंचायत समितियों में प्रधान की जगह उपखंड अधिकारी (SDM) को प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। वहीं जिला परिषद के प्रमुख की जगह जिला कलेक्टर को प्रशासक के तौर पर जिम्मेदारी दी जाएगी। यह बदलाव पंचायत राज संस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

जनगणना को लेकर राजस्थान सरकार की सख्त चेतावनी, काम से मना करने पर लगेगा 1 हजार का जुर्माना

जनप्रतिनिधियों की जगह अफसरों की तैनाती पंचायती राज संस्थाओं (ग्राम पंचायतों) में कार्यकाल समाप्त होने के बाद सरकार ने सरपंच को ही प्रशासक के तौर पर नियुक्त किया था। लेकिन अब पंचायत समितियों में कार्यकाल समाप्त होने के बाद उपखंड अधिकारी (SDM) को प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। जिला परिषद के मामले में जहां जिला प्रमुख का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वहां जिला कलेक्टर को प्रशासक के तौर पर नियुक्त किया जाएगा।
वसुंधरा राजे दिल्ली जाएंगी या रहेंगी राजस्थान में, आखिर क्यों नहीं हो रहा फैसला, जानिए पूरी स्टोरी

कलेक्टर करेंगे प्रशासक का फैसला

राज्य सरकार की ओर से ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक 11 दिसंबर तक राज्य की जितनी भी पंचायत समितियों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वहां संबंधित उपखंड अधिकारी (SDM) को प्रशासक के तौर पर नियुक्त किया जाएगा। हालांकि यह निर्णय जिला कलेक्टर के अधीन लिया जाएगा कि कौन सा SDM कहां का प्रशासक होगा।

कूनो से राजस्थान के लिए निकले दो चीते, एक की हाईवे पर दर्दनाक मौत, दूसरे लापता की तलाश जारी

222 पंचायत समितियों का कार्यकाल समाप्त

राजस्थान में इस महीने के अंत तक करीब 222 पंचायत समितियों का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। इन पंचायत समितियों में उदयपुर, टोंक, सीकर, राजसमंद और अन्य 21 जिले शामिल हैं। इन जिलों में कार्यकाल समाप्ति के बाद चुनाव होने तक प्रशासनिक कार्यों के संचालन के लिए SDM को नियुक्त किया जाएगा।

सर्वे में चेतावनी : राजस्थान के अरब सागर से जुड़ने पर लूणी-जवाई नदी पर खतरा, पर्यावरण पर भी संकट

नगर निगमों में भी प्रशासकों की नियुक्ति

पिछले महीने राज्य सरकार ने जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद वहां के संभागीय आयुक्तों को प्रशासक के तौर पर नियुक्त किया था। यह कदम स्थानीय प्रशासन को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए उठाया गया था। आपको बता दें कि राज्य में कई पंचायतराज और निकाय संस्थाओं का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इन संस्थाओं में प्रशासक ही कामकाज संभाल रहे हैं।

शव के साथ प्रदर्शन किया तो होगी जेल, राजस्थान सरकार का नया कानून

मुख्य बिंदु

प्रशासकों की नियुक्ति: पंचायत समितियों और जिला परिषदों के प्रधानों और प्रमुखों के कार्यकाल समाप्त होने के बाद, राज्य सरकार ने पंचायत समितियों और जिला परिषदों के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशासकों की नियुक्ति का निर्णय लिया है।

अफसरों को जिम्मेदारी: पंचायत समितियों में प्रशासक के रूप में उपखंड अधिकारी (SDM) को नियुक्त किया जाएगा, जबकि जिला परिषद के प्रमुख की जगह जिला कलेक्टर को प्रशासक बनाया जाएगा।

222 पंचायत समितियों में प्रशासक: राजस्थान में इस महीने करीब 222 पंचायत समितियों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिनमें उदयपुर, टोंक, सीकर, राजसमंद जैसे जिले शामिल हैं।

Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान सरकार
  • प्रशासक
  • ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा