आरएएस 2023 का फाइनल रिजल्ट घोषित, अजमेर के तीन कैंडिडेट मैरिट में पहले तीन स्थान पर

Gyan Chand Patni | Oct 15, 2025, 23:10 IST
Share
ras result
ras result

आरएएस 2023 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अजमेर के कौशल चौधरी ने पहला स्थान प्राप्त किया। जमेर के तीन कैंडिडेट्स ने शीर्ष तीन स्थानों में जगह बनाई।

Jaipur.राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित RAS मुख्य परीक्षा-2023 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। 972 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित इंटरव्यू के बाद बुधवार को आयोग ने प्रदेश के 972 नए प्रशासनिक अधिकारियों की लिस्ट जारी की है। अजमेर के तीन कैंडीडेट ने मैरिट लिस्ट में पहले तीन स्थान पर कब्जा किया है। अजमेर के ही कौशल चौधरी ने पह​ला स्थान लेकर टॉप किया है। जयपुर से मैरिट लिस्ट के पहले 10 में एक मात्र राशि कुमावत ने प्रदेशभर में 6th रैंक हासिल की है।

ये खबरें भी पढ़ें

के.के. पाठक केंद्रीय डेपुटेशन के लिए रिलीव , राजस्थान कैडर के 23 IAS अफसर केंद्रीय डेपुटेशन पर

राजस्थानी दीपावली का सैलानियों में क्रेज , जानिए आवभगत के लिए क्या-क्या है खास तैयारी

कितने अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया

दरअसल, RAS-2023 भर्ती के लिए 6 लाख 96 हजार 969 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनके लिए प्री परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को किया गया था। जिसमें कुल 4 लाख 57 हजार 927 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। इसके बाद 20 अक्टूबर 2023 को आरएएस (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 का परिणाम जारी किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में सफल रहे 19 हजार 355 अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 और 21 जुलाई 2024 को किया गया था। इसका रिजल्ट 2 जनवरी 2025 को जारी किया गया।

इसमें 2168 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। हालांकि इनमें 2 अभ्यर्थी रिजल्ट शील्ड कवर रखे गए हैं, वहीं 20 का रिजल्ट कैंसिल किया गया। जबकि 3 का प्रशासनिक कारणों से होल्ड किया गया है।

RAS परिणाम – RAS Topper

रैंकनामजिला
1कौशल चौधरीअजमेर
2अंकिता पराशरअजमेर
3परमेश्वर चौधरीअजमेर
4रंजन कुमार शर्माझुंझूनूं
5विक्रम सिंह खिरियानागौर
6राशि कुमावतजयपुर
7अंजनी कुमारनागौर
8प्रदीप सहारणहनुमानगढ़
9कमल चौधरीनागौर
10विकास सियागबीकानेर

आरएएस 2023 फाइनल रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें—

कब हुआ था विज्ञापन जारी

आरएएस 2023 के 907 पदों पर भर्ती के लिए 28 जून 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। बाद में इसके पदों की संख्या बढ़ाकर 972 कर दी गई थी। करीब 6 लाख 96 हजार से ज्यादा ने आवेदन किए। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को किया गया। इसमें 4 लाख 58 हजार अभ्यर्थी सम्मिलित हुए।

19 अक्टूबर 2023 को आरएएस प्री परीक्षा-2023 का परिणाम जारी किया गया। इसमें कुल 19 हजार 355 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए। 5 जिला मुख्यालयों के 71 परीक्षा केंद्रों पर 20 और 21 जुलाई को 5 जिला मुख्यालयों के 71 एग्जाम सेंटर पर आरएएस मेन्स-2023 (राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी) का आयोजन किया गया था। 19 हजार 355 कैंडिडेट्स में से 16 हजार 405 आरएएस परीक्षा-2023 में शामिल हुए थे।

ये खबरें भी पढ़ें

राजस्थान में ऑफिसर बनने का मौका, RPSC Statistical Officer Vacancy में करें आवेदन

राजस्थान में फिर एक अप्रेल से सरकारी स्कूल खोलने की तैयारी, पहले फेल हो चुका यह प्रयोग

27 माह चली प्रक्रिया आरएएस 2023 की भर्ती प्रकिया 27 माह में पूरी हुई है। इस दौरान आयोग में संजय कुमार श्रोत्रिय और के.सी.मीणा अध्यक्ष रहे। तीसरे अध्यक्ष यू.आर. साहू ने प्रक्रिया पूरी कर परिणाम को अंजाम तक पहुंचाया। आयोग ने आरएएस 2018 और 2021 भर्ती की तरह टॉप टेन अभ्यर्थियों के प्राप्तांक जारी नहीं किए हैं। जबकि 2016 की भर्ती में प्राप्तांक जारी किए गए थे।
Tags:
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग
  • आरएएस परीक्षा-2023
  • RAS परिणाम
  • RAS Topper
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि