CM काफिले के दौरान झुलसी थी युवती, सरकार ने इलाज और डेयरी बूथ देने की घोषणा की

Jageshwar prasad | Jun 28, 2026, 12:34 IST
Share
पुलिसकर्मी ने मोमोज बेचने वाली युवती पर फेंका था खौलता पानी।
पुलिसकर्मी ने मोमोज बेचने वाली युवती पर फेंका था खौलता पानी।

राजस्थान के जयपुर में CM काफिले से पहले ठेला हटाते वक्त खौलते पानी से झुलसी मोमोज विक्रेता रेशु गुप्ता मामले में आरोपी पुलिसकर्मी नरेंद्र लाइन हाजिर।

समझें क्या है पूरा मामला

  • पुलिसकर्मी ने मोमोज बेचने वाली युवती पर फेंका था खौलता पानी।
  • सीएम के काफिले के दौरान हुई थी घटना, अब आरोपी लाइन हाजिर।
  • इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, डेयरी बूथ की भी घोषणा।
  • मामले को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, 24 घंटे में न्याय की मांग।
  • पीड़िता ने 25 दिन पहले शुरू किया था छोटा सा कारोबार।
जयपुर में 19 जून की शाम मोमोज बेचने वाली 27 वर्षीया रेशु गुप्ता पर खौलते पानी फेंकने का मामला सामने आया था। मामला रामनगरिया थाना क्षेत्र का है।

आरोप है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का काफिला जगतपुरा के महल रोड से गुजरना था। इससे कुछ मिनट पहले पुलिसकर्मी नरेंद्र सड़क किनारे के ठेले हटवा रहे थे। इसी कार्रवाई दौरान रेशु के ठेले पर रखा गर्म पानी उन पर गिर गया जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

22 जून को रेशु की बड़ी बहन खुशबू ने FIR दर्ज कराई। अब आरोपी पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया है और सरकार ने इलाज का खर्च, आर्थिक सहायता और डेयरी बूथ देने की घोषणा की है।

रेशु की कहानी, BSc से मोमोज ठेले तक

रेशु गुप्ता ने BSc (गणित) में स्नातक किया। पिता लाल बहादुर गुप्ता का कोरोना काल में निधन होने के बाद परिवार की जिम्मेदारी रेशु और बड़ी बहन खुशबू के कंधों पर आ गई।

प्रतियोगी परीक्षाएं दीं लेकिन चयन नहीं हुआ। बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया। आखिरकार करीब 25 दिन पहले महल रोड स्थित कैपिटल हाई स्ट्रीट पर हेल्दी आटा मोमोज नाम से ठेला शुरू किया।

25वें दिन ही यह हादसा हो गया। रेशु कहती हैं कि वे चीखती रहीं, लेकिन समय पर राहत नहीं मिली। उन्होंने कहा - मुझे दया नहीं चाहिए, मुझे सिर्फ न्याय चाहिए।

सरकार ने क्या-क्या घोषणा की?

नगर निगम जयपुर ग्रेटर के आयुक्त ओम कसेरा और उपायुक्त नीलम मीना पीड़िता के घर पहुंचे। सरकार की ओर से तीन बड़ी घोषणाएं हुईं - रेशु गुप्ता के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी, परिवार को रोजगार के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी और स्थायी रोजगार के लिए डेयरी बूथ आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी।

आरोपी पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

पुलिस विभाग ने शनिवार देर रात आरोपी पुलिसकर्मी नरेंद्र को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। सरकार की ओर से जारी जानकारी में कहा गया कि पुलिसकर्मी के खिलाफ निष्पक्ष जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिसकर्मी ने मोमोज बेचने वाली युवती पर फेंका था खौलता पानी
पुलिसकर्मी ने मोमोज बेचने वाली युवती पर फेंका था खौलता पानी

कांग्रेस का विरोध और 24 घंटे का अल्टीमेटम

शनिवार को पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। CM भजनलाल शर्मा का पुतला फूंका गया।

खाचरियावास ने कहा कि CM का काफिला रुका नहीं और कोई अधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने नहीं गया। उन्होंने 24 घंटे में न्याय न मिलने पर CM आवास घेराव की चेतावनी दी।

FAQ

  1. जयपुर में रेशु गुप्ता मामले में क्या हुआ था?
    19 जून को CM के काफिले से पहले ट्रैफिक व्यवस्था के दौरान पुलिसकर्मी नरेंद्र सड़क किनारे के ठेले हटवा रहे थे। इसी दौरान मोमोज विक्रेता रेशु गुप्ता के ठेले से गर्म पानी गिरने से वे झुलस गईं। उन पर खौलता पानी फेंकने का आरोप है।
  2. सरकार ने रेशु गुप्ता मामले में क्या कार्रवाई की?
    आरोपी पुलिसकर्मी नरेंद्र को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच शुरू की गई है। सरकार ने रेशु के इलाज का पूरा खर्च उठाने, आर्थिक सहायता देने और डेयरी बूथ आवंटन की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें:-

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल नीति पर आंदोलन, एम-20 ने संभाला मोर्चा

देशी घी के मालपुए पर अड़े पंच, 43 परिवारों का हुक्का-पानी बंद

राजस्थान में सफाईकर्मियों का बड़ा ऐलान, शनिवार से प्रदेशभर में झाड़ू डाउन हड़ताल

जैसलमेर में घड़ियाल का अनोखा नजारा, ग्रामीण डरे, वन विभाग ने बताया सच

Tags:
  • पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास
  • भजनलाल शर्मा
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • लाइन हाजिर
  • मोमोज बेचने वाली युवती पर फेंका था खौलता पानी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती