आरजीएचएस योजना : निजी अस्पतालों ने फिर शुरू की सेवाएं, बकाया भुगतान की प्रक्रिया होगी तेज
Gyan Chand Patni | Sept 03, 2025, 18:41 IST
rghs jaipur
राजस्थान के निजी अस्पतालों ने भुगतान नहीं मिलने के कारण आरजीएचएस के तहत इलाज बंद कर दिया था। वार्ता के बाद निजी अस्पतालों ने फिर शुरू की सेवाएं। अब मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।
राजस्थान में आरजीएचएस योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों ने सेवाएं बुधवार से पुनः शुरू कर दी हैं। इस फैसले से लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत मिलेगी।
आरजीएचएस RGHS योजना अंतर्गत कई अस्पतालों ने 25 अगस्त से इलाज बंद कर रखा था। इसका कारण योजना में नियम जटिल होना और भुगतान न मिलने से उत्पन्न समस्याएं थीं।
राजस्थान में 'शहर और गांव चलो अभियान': जानिए क्या है और कैसे मिलेगा फायदा
राजस्थान विधानसभा में बुधवार को भी हंगामा, कांग्रेस का वॉकआउट, दो बजे तक स्थगित
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि आरजीएचएस से जुड़े अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को विशेष चर्चा वार्ता हुई। इसके बाद निजी अस्पतालों के संचालकों ने तत्काल अपनी सेवाएं शुरू करने की बात कही। राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी के सीईओ हरजी लाल अटल ने बताया कि बकाया भुगतान की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी। इससे अस्पतालों का वित्तीय दबाव कम होगा और वे नियमित भुगतान सुनिश्चित कर सकेंगे।
इस बदलाव से राज्य के लाखों मरीजों को गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं बेहतर और आसानी से उपलब्ध होंगी। अस्पतालों द्वारा आरजीएचएस के अंतर्गत सेवाएं फिर से शुरू करना योजना की विश्वसनीयता भी बढ़ाएगा।
राजस्थान में सोना उत्पादन का झटका, बांसवाड़ा में भूखिया-जगपुरा खदान की नीलामी रद्द
खेतड़ी ट्रस्ट की किसी भी संपत्ति पर राजस्थान सरकार का कोई अधिकार नहीं : सुप्रीम कोर्ट
राजस्थान के लोगों को यह जानकारी जरूर होगी कि आरजीएचएस योजना क्या है। इसके तहत सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को कैशलेस इलाज उपलब्ध करवाया जाता है। मुश्किल यह है कि आरजीएचएस घोटाला हर जगह सामने आने लगा। इसलिए आरजीएचएस निगरानी के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई। इसके बावजूद घोटाले नहीं रुके। दूसरी तरफ निजी अस्पतालों भुगतान नहीं मिलने के कारण आरजीएचएस के तहत इलाज बंद कर दिया। आरजीएचएस योजना के तहत निजी अस्पतालों ने फिर शुरू की सेवाएं। अब मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
निजी अस्पतालों ने क्यों बंद कर दी थीं सेवाएं
राजस्थान में 'शहर और गांव चलो अभियान': जानिए क्या है और कैसे मिलेगा फायदा
राजस्थान विधानसभा में बुधवार को भी हंगामा, कांग्रेस का वॉकआउट, दो बजे तक स्थगित
नियमित भुगतान सुनिश्चित होगा
आरजीएचएस योजना में क्या होंगे सुधार
- सीजीएचएस (CGHS) के अनुसार आरजीएचएस दरों में संशोधन की संभावना जांची जाएगी।
- न्यूनतम दस्तावेज प्रोटोकॉल, एसओपी, एम्पेनलमेंट नियमों और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया गया है।
- समिति में अस्पतालों के प्रतिनिधि भी होंगे और उनकी सलाह से नीतिगत बदलाव किए जाएंगे।
- प्राइवेट हॉस्पिटल संचालकों की समस्याओं को लेकर हर महीने बैठक आयोजित की जाएगी।
मरीजों की परेशानी होगी कम
राजस्थान में सोना उत्पादन का झटका, बांसवाड़ा में भूखिया-जगपुरा खदान की नीलामी रद्द
खेतड़ी ट्रस्ट की किसी भी संपत्ति पर राजस्थान सरकार का कोई अधिकार नहीं : सुप्रीम कोर्ट
क्या है पूरा मामला
- 25 अगस्त से कई अस्पतालों ने आरजीएचएस के तहत सेवाएं बंद की थीं।
- बुधवार को अस्पतालों ने सेवाएं फिर से शुरू कीं।
- बकाया भुगतान की प्रक्रिया और तेज होगी।
- आरजीएचएस दरों में संशोधन पर विचार किया जाएगा।
- सुधारों के लिए अस्पताल प्रतिनिधि समेत संयुक्त समिति बनाई गई।
घोटाले भी हो रहे हैं
FAQ
- 1. आरजीएचएस योजना में हाल ही में क्या बदलाव हुए हैं?
अस्पतालों और स्वास्थ्य विभाग के बीच चर्चा के बाद सेवाएं फिर से शुरू हुईं, साथ ही बकाया भुगतान प्रक्रिया तेज करने और दरों में संशोधन करने की योजना बनाई गई है। - 2. आरजीएचएस योजना के तहत अस्पताल सेवाएं बंद क्यों हुई थीं?
रियायत दरों में असंतोष और भुगतान में देरी के कारण कई अस्पतालों ने 25 अगस्त से सेवाएं बंद कर दी थीं, जो अब फिर से शुरू हो चुकी हैं। - 3. भविष्य में आरजीएचएस योजना में क्या सुधार होंगे?
एक संयुक्त समिति बनाई गई है जो अस्पताल प्रतिनिधियों के साथ मिलकर दस्तावेजी प्रक्रिया, एसओपी, दरों में संशोधन और पारदर्शिता में सुधार करेगी ताकि योजना अधिक प्रभावी और लाभकारी बने।
thesootr links
- मध्यप्रदेशकी खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari