फर्जी FIR से एक करोड़ वसूलने की कोशिश, RPS का प्लान हो गया चौपट

Amit Baijnath Garg | Published:
Share
ritesh patel
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के जयपुर में आरपीएस रितेश पटेल को एसओजी की एक फर्जी एफआईआर तैयार कर एक करोड़ रुपए मांगने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। रितेश बजरी के खेल में भी था लिप्त।

Jaipur. राजस्थान के जयपुर में आरपीएस अफसर रितेश पटेल को एसओजी की एक फर्जी एफआईआर तैयार कर एक करोड़ रुपए मांगने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में बजरी के लेन-देन में फर्जीवाड़ा भी सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

सर्दी की चपेट में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान, जानें ताजा हाल

अफसर रितेश पटेल गिरफ्तार

आरपीएस रितेश पटेल को गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने एक पीड़ित को धमकाकर एक करोड़ रुपए की मांग की थी। इस मामले में पटेल ने एसओजी की एक फर्जी एफआईआर तैयार की थी, जिसे पीड़ित को भेजा गया था। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस और एसओजी से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने रितेश पटेल के खिलाफ कार्रवाई की।

5 स्टार होटलों की पसंद बना राजस्थान, 3 साल में 10 हजार करोड़ का निवेश

रितेश पटेल का रिकॉर्ड

रितेश पटेल 2019 बैच का आरपीएस अफसर है। वह बजरी के लेन-देन से जुड़े एक मामले में एपीओ चल रहा था। एपीओ रहते हुए भी उसने फर्जी एफआईआर तैयार की। पीड़ित से एक करोड़ रुपए की डिमांड की। इस राशि में से 25 लाख रुपए ऑनलाइन और 25 लाख रुपए नकद ले भी लिए थे।

15 साल बाद शुरू होगा मध्य प्रदेश बस सेवा का सफर, राजस्थान, उत्तराखंड सहित छह राज्यों तक 389 रूट तय

फर्जी एफआईआर और गिरफ्तारी रितेश पटेल की गिरफ्तारी मंगलवार देर रात महेश नगर थाना पुलिस द्वारा की गई। पटेल को जयपुर के केसर चौराहा स्थित उसके घर से डिटेन किया गया। पूछताछ के दौरान रितेश ने फर्जी एफआईआर तैयार करने और पैसे लेने का अपराध कबूल किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
विवादों में घिरी राजस्थान पुलिस : भ्रष्टाचार और अपराधियों से मिलीभगत के आरोप, अपनों के खिलाफ चलाने पड़े अभियान

बजरी के ट्रैक्टरों से वसूली

इससे पहले गंगापुर सीआई फूलचंद ने अवैध बजरी भरकर ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा था। इनका रजिस्ट्रेशन नहीं था और चेसिस नंबर भी जाली थे। सीआई ने इस मामले में उच्च अधिकारियों को सूचित किया था। तब रितेश पटेल जो उस समय डीएसपी था, थाने पहुंचा और इन ट्रैक्टरों को छुड़वाने का प्रयास किया। इस पर सीआई ने उसकी बात नहीं मानी। सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हुई। इसके बाद रितेश को एपीओ कर दिया गया था।

News Strike : अगले चुनाव तक रिटायर हो जाएगी बीजेपी नेताओं की पूरी खेप; मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के ये नेता होंगे रिटायर?

फर्जी FIR से एक करोड़ वसूलने की कोशिश

  • रितेश पटेल पर आरोप है कि उसने पीड़ित को धमकाकर एक करोड़ रुपए की मांग की और इसके लिए फर्जी FIR तैयार की थी।
  • रितेश पटेल को मंगलवार देर रात महेश नगर थाना पुलिस ने जयपुर के केसर चौराहा स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया।
  • रितेश पटेल ने एक करोड़ रुपए की मांग की थी, जिसमें से 25 लाख रुपए ऑनलाइन और 25 लाख रुपए नकद के रूप में ले लिए थे।
Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • आरपीएस रितेश पटेल
  • फर्जी FIR से एक करोड़ वसूलने की कोशिश
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर