सरिस्का CTH मामला : कांग्रेस बोली-माफिया ने केंद्र-राज्य सरकार को खरीदा, भूपेंद्र बोले-कांग्रेस कर रही दुष्प्रचार

Amit Baijnath Garg | Sept 15, 2025, 18:50 IST
Share
sariska
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व के सीटीएच मामले को लेकर कांग्रेस-भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जानिए दोनों दलों के बयान और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अहमियत।

राजस्थान के अलवर के मशहूर सरिस्का टाइगर रिजर्व के क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट (सीटीएच) में बदलाव के मामले को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। कांग्रेस महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह (Bhanwar Jitendra Singh)ने इस मामले में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

राजस्थान के रणथंभौर व सरिस्का टाइगर रिजर्व से 13 बाघ गायब, कमेटी एक साल में नहीं दे पाई रिपोर्ट, जानें पूरा मामला

उन्होंने अलवर में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरिस्का के सीटीएच मामले पर सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार को फटकार इस बात का प्रमाण है कि माफियाओं ने केंद्र और प्रदेश, दोनों ही सरकारों को खरीद रखा है। यह बात अब प्रदेश की जनता भी जान गई है।

Rajasthan | सरिस्का CTH विवाद : सरकार को आखिर किसकी चिंता ? बाघों की या मुनाफे की ?

भ्रष्टाचार की बू आ रही

भंवर जितेन्द्र सिंहने कहा कि सरिस्का के सीटीएच को युक्तिसंगत बनाने के नाम पर प्रस्ताव जिस तेजी से तीन दिन में अलवर से निकलकर नेशनल वाइल्डलाइफ बोर्ड से क्लियर होकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, उसमें भ्रष्टाचार की बू आती है। उन्होंने कहा कि इतनी रफ्तार तो बुलेट ट्रेन भी नहीं पकड़ पाई, जो अब तक शुरू नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अगली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट सरिस्का मामले की स्थिति साफ कर देगा।

मुकुंदरा-रामगढ़ में शिफ्ट होंगे 7 बाघ-बाघिन, रणथंभौर-सरिस्का की तरह पर्यटक करेंगे दीदार

केंद्र व राज्य के वन मंत्री हैं अलवर से संयोग से केंद्र और राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री अलवर से हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा पर सरिस्का के सीटीएच मामले में भ्रष्टाचार कर बंद पड़ी 50 से अधिक खदानों को अभयदान देने के आरोप लग चुके हैं। आरोपों में कहा गया कि खदान संचालकों को फायदा देने के लिए दोनों मंत्रियों ने सरिस्का में टाइगर मूवमेंट वाले स्थानों को बदल लिया। यह सीधा खदान मालिकों को फायदा देने के लिए किया गया।
सरिस्का के सीटीएच विवाद में आया नया मोड़, राज्य सरकार अब आपत्तियां सुनने को तैयार

भूपेंद्र बोले-कांग्रेस शासन में नहीं बचे थे बाघ

उधर, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अलवर के नाम एक पाती में कहा कि मुझे दुख है कि कांगेस ने सरिस्का के सीटीएच मामले पर दुष्प्रचार करने का काम किया है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने यह साबित कर दिया है कि हम सत्य की राह पर हैं। कांग्रेस शासन में सरिस्का पर ऐसा संकट आया कि वहां एक समय एक भी बाघ नहीं बचा। आज सरिस्का में 48 बाघ हैं, जो देश के लिए शान हैं।

सरिस्का टाइगर रिजर्व पर सरकार नहीं गंभीर, जंगल में चल रहे होटल-रिसोर्ट, जानें पूरा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई थी सख्ती

इससे पहले सरिस्का टाइगर रिजर्व के सीमांकन में बदलाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की थी। सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बीआर गवई की अगुवाई वाली बेंच ने सुनवाई करते हुए राजस्थान सरकार से तीखे सवाल पूछे थे। कोर्ट ने कहा था कि क्या आप लोगों ने कानून को पोस्ट बॉक्स बना रखा है? तीन दिन में पूरी फाइल क्लियर कैसे हो गई? साथ ही कोर्ट ने चेतावनी दी कि यदि जवाब ठीक नहीं मिला, तो राज्य के मुख्य सचिव को बुलाया जाएगा।

FAQ

  1. 1. सरिस्का के सीटीएच में बदलाव क्यों किया गया?
    सरिस्का के सीटीएच में बदलाव का आरोप है कि यह खदान मालिकों को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया था, जिससे भ्रष्टाचार की बू आ रही है।
  2. 2. सुप्रीम कोर्ट ने सरिस्का मामले में क्या कहा?
    सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार से तीखे सवाल पूछे और कहा कि तीन दिन में पूरी फाइल कैसे क्लियर हो गई, अगर जवाब ठीक नहीं मिला तो राज्य के मुख्य सचिव को तलब किया जाएगा।
  3. 3. इस विवाद पर कांग्रेस और भाजपा के क्या आरोप हैं?
    कांग्रेस ने आरोप लगाया कि माफिया ने केंद्र और राज्य सरकारों को खरीद लिया है, जबकि भाजपा ने इसे कांग्रेस का दुष्प्रचार बताया है।

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • राजस्थान
  • राजस्थान सरकार
  • Bhanwar Jitendra Singh
  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
  • अलवर
  • सरिस्का टाइगर रिजर्व
  • भंवर जितेन्द्र सिंह
  • सरिस्का
  • क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि