वर्ल्ड कप में जाने से पहले शेफाली ने मांगी थी मनसा माता से मन्नत, पूरी होने पर दरबार में लगाई धोक
Amit Baijnath Garg | Nov 14, 2025, 10:23 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के दहमी गांव की रहने वाली शेफाली का परिवार सालों पहले हरियाणा के रोहतक में शिफ्ट हो गया था, लेकिन गांव में उनके परिवार के चाचा-ताऊ व अन्य लोग आज भी रहते हैं।
सुनील जैन @ अलवर
महिला वर्ल्ड कप 2025 में अंतिम दो मैचों में अचानक शामिल होकर भारत को जीत दिलाने वाली शेफाली वर्मा अपने गांव राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के दहमी गांव में पहुंची। वहां उन्होंने अपने परिवार के साथ कुलदेवी मनसा माता की पूजा-अर्चना की। उसके बाद माता को 56 भोग का प्रसाद का भोग लगाया।
शेफाली ने जीत के बाद मिले मेडल को अपनी कुलदेवी के चरणों में रखकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान शेफाली ने देश की लाखों युवतियों को संदेश देते हुए कहा कि उनको खुद पर विश्वास करना होगा और कठोर मेहनत करनी होगी। वो हमेशा अपने देश के लिए खेलती हैं। शेफाली की बदौलत भारत ने फाइनल जीत कर इतिहास रच दिया।
सरकार BPL परिवारों की बेटियों को देगी 2500 रुपए सालाना, राजस्थान आपकी बेटी योजना में ऐसे करें अप्लाई
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के दहमी गांव की रहने वाली शेफाली का परिवार सालों पहले गांव से हरियाणा के रोहतक में शिफ्ट हो गया था, लेकिन गांव में उनके परिवार के चाचा-ताऊ व अन्य लोग आज भी रहते हैं। वो हमेशा त्योहार और शादी-विवाह के मौके पर गांव में आती रहती हैं। वर्ल्ड कप में शेफाली को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। टीम को वर्ल्ड कप दिलवाले में शेफाली की अहम भूमिका रही।
शेफाली पूरे परिवार के साथ अपनी कुलदेवी के दर्शन करने के लिए पहुंची। शेफाली के परिवार ने माता को चांदी का छत्र, हार, चांदी की पाइजेब, सोने की लॉन्ग, चुटकी, नए नोटों की माला, लाल रंग की साड़ी, श्रीफल और मुकुट भेंट किया। इस दौरान शेफाली के साथ मां परवीन एवं पिता संजीव वर्मा सहित पूरा परिवार मौजूद था। शेफाली ने वहां लोगों को अपने हाथों से खाना खिलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
राजस्थान में मुख्य सचिव के लिए लॉबिंग तेज, 6 IAS दौड़ में सबसे आगे, दिल्ली से ही लगेगी नाम पर मुहर
दिल्ली की आबोहवा में जहर घोल रहीं राजस्थान की इंडस्ट्रियल यूनिट्स, अब तक 121 फैक्ट्रियां बंद
कभी मैंने अपने बारे में नहीं सोचा और मेरी टीम को जो चाहिए, वो मैं देती हूं। फिर चाहे मैं जल्दी आउट हो जाऊं। उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसलिए मैं अलग दिखती हूं। मेरे परिवार ने भी मुझे यही सिखाया है कि हमेशा अलग दिखना है और खुद के लिए ही नहीं सोचकर पूरी टीम के लिए सोचना है।
मेरा देश भारत मेरे लिए सबसे पहले है। मैं अपने आपको नहीं रखती हूं। शेफाली ने बताया कि उसका बीता एक साल खासा कठनाई भरा रहा। वो हमेशा से ही मनसा माता का आशीर्वाद लेने आती रही हैं।
राजस्थान में हर घर होगा सोलर से रोशन, प्रतिमाह लग रहे 10 हजार से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र
उन्होंने एक साल में खुद पर बहुत काम किया। फिजिकल और खेल पर खास ध्यान दिया। शेफाली ने सब चीजों को त्याग दिया था और केवल अपना खेल बेहतर करने का प्रयास कर रही थी। किसी भी चीज पर ध्यान नहीं दिया और सबके आशीर्वाद और कठोर मेहनत देखकर माता रानी ने मुझे आशीर्वाद दिया व भारतीय टीम में पहुंचाया।
उसने कहा कि मेरा परिवार और मैं साधारण इंसान है। जब मैं अपने गांव लौटी तो पूरे रोहतक के लोगों ने उनका स्वागत किया। लड़कियों को संदेश देते हुए शेफाली ने कहा कि जो लड़कियां खेल को चुनती हैं। वो लोग हार्ड वर्क करें और खुद पर विश्वास करें। सच्ची मेहनत हमेशा रंग लाएगी। फिर चाहे कोई भी फील्ड हो। सभी को अपने आप पर विश्वास रखना चाहिए।
राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में आखिर हो ही गया बड़ा धमाका, मुख्य सचिव सुधांश पंत को दिल्ली भेजा गया
शेफाली को सेमीफाइनल से पहले प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी, लेकिन बाद में शेफाली को टीम में शामिल किया गया। उन्होंने सेमीफाइनल से पहले दो अभ्यास सत्रों में हिस्सा लिया था। उसके बाद उन्होंने साउथ अफ्रीका के साथ खेले गए फाइनल में 52 रन से टीम को जीत दिलवाई।
शेफाली ने 36 रन देकर दो विकेट लिए थे। शेफाली ने 15 साल की उम्र में क्रिकेट में डेब्यू किया था। 2019 के टी 20 वर्ल्ड कप से पहले शेफाली की टीम इंडिया में एंट्री हुई थी।
महिला वर्ल्ड कप 2025 में अंतिम दो मैचों में अचानक शामिल होकर भारत को जीत दिलाने वाली शेफाली वर्मा अपने गांव राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के दहमी गांव में पहुंची। वहां उन्होंने अपने परिवार के साथ कुलदेवी मनसा माता की पूजा-अर्चना की। उसके बाद माता को 56 भोग का प्रसाद का भोग लगाया।
कुलदेवी के चरणों में रखे मेडल
सरकार BPL परिवारों की बेटियों को देगी 2500 रुपए सालाना, राजस्थान आपकी बेटी योजना में ऐसे करें अप्लाई
शेफाली की जीत में अहम भूमिका
माता को भेंट अर्पित की
राजस्थान में मुख्य सचिव के लिए लॉबिंग तेज, 6 IAS दौड़ में सबसे आगे, दिल्ली से ही लगेगी नाम पर मुहर
मैंने डर से आगे की सोच रखी शेफाली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद उनकी टीम में जबरदस्त कॉन्फिडेंस आया, क्योंकि हमेशा ऑस्ट्रेलिया उनको हराकर जाती थी। उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका ने फाइनल में कई बार इंडिया को हराया है। इसलिए किसी भी टीम को उन्होंने हल्के में नहीं लिया। उन्होंने अपनी स्ट्रैंथ को बैक किया और प्रत्येक खिलाड़ी अपना बेस्ट देने का प्रयास कर रहा था। शेफाली ने कहा कि यह हर फियरलेस की कहानी है। मैं फियरलेस खिलाड़ी हूं और हमेशा अपनी टीम की सोचती हूं।
बहुत तकलीफ में बीता पिछला साल
मेरा देश भारत मेरे लिए सबसे पहले है। मैं अपने आपको नहीं रखती हूं। शेफाली ने बताया कि उसका बीता एक साल खासा कठनाई भरा रहा। वो हमेशा से ही मनसा माता का आशीर्वाद लेने आती रही हैं।
राजस्थान में हर घर होगा सोलर से रोशन, प्रतिमाह लग रहे 10 हजार से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र
एक साल खुद पर काम किया
मेहनत जरूर रंग लाएगी
राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में आखिर हो ही गया बड़ा धमाका, मुख्य सचिव सुधांश पंत को दिल्ली भेजा गया
मिल गई टीम इंडिया में जगह
शेफाली ने 36 रन देकर दो विकेट लिए थे। शेफाली ने 15 साल की उम्र में क्रिकेट में डेब्यू किया था। 2019 के टी 20 वर्ल्ड कप से पहले शेफाली की टीम इंडिया में एंट्री हुई थी।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari